Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

क्या पीरियड्स में ठंडा पानी पीने से फ्लो पर असर पड़ता है?

क्या आपको भी अब तक ऐसा लगता था कि पीरियड्स में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। इससे ब्लड का फ्लो धीमा पड़ जाता है, तो जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है।
Updated:- 2025-07-15, 14:54 IST
image

महिलाओं को हर महीने पीरियड्स होता है। पीरियड्स में ब्लीडिंग होती है, पेट में दर्द होता है और मन भी खराब खराब रहता है। वहीं पीरियड्स को लेकर कई सारी धारणाएं हैं। उनमें से एक है कि पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीने से ब्लड का जो फ्लो होता है वह धीमा हो जाता है या कम हो जाता है। जिससे शरीर को नुकसान होता है। इसलिए इस समय ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। इस बात में कितनी सच्चाई है यह जानने के लिए हमने गाइनेकोलॉजिस्ट से बात की। डॉक्टर चेतना जैन डायरेक्टर डिपार्मेंट आफ गायनेकोलॉजी क्लाउड नाइन ग्रुप का हॉस्पिटल सेक्टर 14 गुड़गांव इस बारे में जानकारी दे रही है।

क्या ठंडा पानी पीने से पीरियड फ्लो पर असर पड़ता है?

एक्सपर्ट बताती है कि यह धारणा पूरी तरह से मिथक है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, जो यह साबित करें कि ठंडा पानी पीने से मासिक धर्म के दौरान रक्त स्राव धीमा हो जाता है या कोई हानि होती है। आइए जानते हैं क्या कहता है चिकित्सा विज्ञान।

periods cold water effect

पीरियड्स एक नेचुरल शारीरिक प्रक्रिया है, जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत हर महीने निकलती है।  यह प्रक्रिया हार्मोन नियंत्रित करते हैं। खासकर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टरॉन। ठंडा पानी पीने से हार्मोन पर कोई असर नहीं होता है। कुछ लोग मानते हैं कि ठंडा पानी या ठंडी चीज जैसे आइसक्रीम गर्भाशय को सिकोड़ देती है और इस कारण ब्लीडिंग कम हो जाती है, लेकिन मेडिकल साइंस में इसका कोई भी सबूत नहीं है।एक्सपर्ट बताती है कि शरीर का तापमान एक संतुलित तंत्र और ठंडा पानी पीने से यह सिस्टम प्रभावित नहीं होता है।

 यह भी पढ़ें-सुनो सहेली! एक जैसी नहीं होती है सभी के लिए PCOD, 90 प्रतिशत महिलाओं को नहीं पता है यह बात

periods cold water effect


एक्सपर्ट आगे बताती है आप पीरियड के दौरान ठंडा पानी पीती हैं,तो ऐंठन और दर्द महसूस कर सकती हैं। यह आपकी व्यक्तिगत संवेदनशीलता हो सकती है। कुछ महिलाओं को गर्म चीज हो जैसे हल्का गुनगुना पानी या हर्बल चाय से राहत मिलती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ठंडा पानी हानिकारक है।

एक्सपर्ट बताती हैं कि इन मामलों में अपने शरीर की सुननी चाहिए। अगर ठंडा पानी पीने से असहजता होती है तो आप उससे बचें। लेकिन अगर आपको कोई समस्या नहीं है, तो पी सकती हैं।

पीरियड के दौरान पानी पीना बेहद जरूरी है। चाहे वह ठंडा हो या सामान्य तापमान पर हो। ठंडा पानी पीने से ना ब्लीडिंग रुकती है ना हार्मोन पर असर पड़ता है।

 यह भी पढ़ें-पीरियड्स शुरू होने से पहले भूरे रंग का डिस्चार्ज क्यों होता है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।