Are you extrovert or introvert: हर शख्स की पर्सनैलिटी अलग होती है, कोई बहुत बोलता है, तो कोई चुपचाप अपनी ही दुनिया में मस्त रहता है, किसी को भीड़-भाड़ वाली जगह में मजा आता है तो कोई अकेले रहकर सुकून पाता है। यही क्वालिटीज तय करती हैं कि हम इंट्रोवर्ट हैं या एक्सट्रोवर्ट।
लेकिन, अचानक जब कोई सवाल कर ले कि आप इंट्रोवर्ट हैं या एक्स्ट्रोवर्ट। तो हम कंफ्यूज हो जाते हैं कि हम किस कैटेगरी में आते हैं। कई बार हमें लगता है कि हम एक्सट्रोवर्ट हैं, क्योंकि हम दोस्तों से घुल-मिल जाते हैं पर घर लौटने या सोशल इंटरैक्शन के बाद अकेले समय की जरूरत पड़ती है तो असल में हम इंट्रोवर्ट होते हैं।
अब सवाल उठता है कि अपनी पर्सनैलिटी को कैसे पहचाना जाए। अगर आप भी अपनी पर्सनैलिटी पहचानना चाहती हैं और जानना चाहती हैं कि आप इंट्रोवर्ट हैं या एक्सट्रोवर्ट तो यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। जी हां, आज की तेज रफ्तार वाली जिंदगी में अपनी पर्सनैलिटी पहचानना जरूरी हो गया है, क्योंकि इससे सिर्फ आपके फैसले बेहतर नहीं होते हैं, बल्कि रिश्तों और मेंटल हेल्थ में अच्छी रहती है। आइए, यहां जानते हैं कि आप किस तरह से अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जानते हैं।
कौन होते हैं एक्सट्रोवर्ट?
एक्सट्रोवर्ट वह लोग होते हैं जिन्हें लोगों से मिलकर या सोशल सेटिंग्स में जाकर खुशी होती है और एनर्जी मिलती है। एक्सट्रोवर्ट लोगों का दिन तब तक पूरा नहीं होता है, जब तक वह दोस्तों से मिल न लें और उनसे ढेरों बातें न कर लें। अकेले रहने पर इन्हें बोरियत होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: डियर लेडीज...इन 5 सवालों से पता लगा सकती हैं किसी की भी पर्सनैलिटी, जवाब के साथ खुल जाएंगे कई राज!
कौन होते हैं इंट्रोवर्ट?
इंट्रोवर्ट वह लोग होते हैं, जो अकेले रहने पर रिलैक्स और फ्रेश महसूस करते हैं। यह लोग सोशल एक्टिविटीज में नहीं, बल्कि सोलो एक्टिविटी में विश्वास रखते हैं। इन्हें किताबें पढ़ना, लिखना, फिल्में देखना और गेम्स खेलना ज्यादा पसंद होता है। लोगों और भीड़-भाड़ से लौटने के बाद यह थकान महसूस करते हैं। आइए, अब यहां कुछ सवालों का जवाब देकर अपनी पर्सनैलिटी टेस्ट करें।
इन सवालों का जवाब बता सकता है कि आप इंट्रोवर्ट हैं या एक्सट्रोवर्ट?
1. पार्टी या ग्रुप ट्रिप का प्लान कैंसिल होने पर पहला रिएक्शन क्या होता है?
- राहत महसूस होती है और अकेले टाइम स्पेंड करते हैं।
- निराश होते हैं और दूसरे दोस्तों के साथ प्लान बनाते हैं।
- पहले थोड़ा बुरा लगता है और फिर थोड़ी देर बाद आराम फरमाते हैं।
2. अनजान नंबर से फोन आता है तो क्या करते हैं?
- नजरअंदाज कर देते हैं या बाद में कॉल बैक करते हैं।
- एक्साइटमेंट में फोन उठा लेते हैं।
- कॉल उठाते हैं, लेकिन थोड़ा हिचकिचाते हैं।
3. अचानक स्टेज पर बोलने के लिए बुला लिया जाए, तो क्या करेंगे?
- टेंशन और एंग्जायटी होने लगती है।
- एक्साइटमेंट और खुशी होती है।
- नर्वस होते हैं लेकिन, कोशिश करने से पीछे भी नहीं हटते।
4. पूरा दिन खाली मिलने पर क्या करते हैं?
- अपने कमरे में समय बिताते हैं।
- बाहर जाकर लोगों से मिलते या नया कुछ एक्सप्लोर करते हैं।
- पहले आराम करते हैं, फिर शाम को लोगों से मिलते हैं।
5. नए लोगों के साथ सफर करते हैं, तो क्या करते हैं?
- ईयरफोन लगाकर खुद में खो जाते हैं।
- लोगों से बातचीत करते हैं और नए दोस्त बनाते हैं।
- माहौल के अनुसार बर्ताव करते हैं, कभी बातचीत, तो कभी चुप रहते हैं।
6. अपनी फीलिंग्स कैसे शेयर करते हैं?
- डायरी में लिखकर
- दूसरों से बात करके
- कभी डायरी तो कभी दोस्तों से बात करके
7. भीड़-भाड़ वाले इवेंट्स के बाद कैसा महसूस करते हैं?
- थका हुआ
- एनर्जेटिक और खुश
- थक जाते हैं, लेकिन नए दोस्त और लोगों से मिलकर अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें: देर रात जागना है पसंद या सुबह जल्दी उठ जाती हैं? इस एक सवाल का जवाब खोल सकता है आपकी पर्सनैलिटी के राज, जानें कैसे
कैसे पहचानें अपनी पर्सनैलिटी?
आपने सवाल तो पढ़ लिए होंगे और अपने मन में जवाब भी सोचे होंगे। अब बारी है अपनी पर्सनैलिटी टेस्ट करने की। अगर आपने ज्यादातर पहला ऑप्शन चुना है तो आप इंट्रोवर्ट हैं। दूसरा ऑप्शन चुना है तो आप एक्सट्रोवर्ट हैं। वहीं, अगर आपका ज्यादातर जवाब तीसरा ऑप्शन है तो आप दोनों का बैलेंस यानी एम्बिवर्ट हैं।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik and Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों