Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:52 PM IST

अनिल कपूर ने '1942 ए लव स्टोरी' में काम करने से क्यों कर दिया था इनकार, जानिए

'1942 ए लव स्टोरी' में अनिल कपूर ने यादगार रोल निभाया था, लेकिन शुरूआत में उन्होंने यह रोल करने से क्यों कर दिया था इनकार, जानिए।
Updated:- 2019-11-06, 12:28 IST
anil kapoor with manisha koirala songs main

सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का विषय काफी अलग था और इसीलिए यह फिल्म चर्चित भी खूब हुई थी। हालांकि यह फिल्म समलैंगिकता पर बनी थी, लेकिन फिल्म का टाइटल सोनम कपूर के पापा की रोमांटिक फिल्म '1942: A Love Story' के एक सदाबहार गाने पर आधारित था। यह फिल्म मनीषा कोइराला और अनिल कपूर की बेहतरीन कैमिस्ट्री और अपने मधुर गीतों के लिए आज भी याद की जाती है। विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म में आर डी बर्मन का स्कोर था, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में काम करने को लेकर अनिल कपूर बहुत एक्साइटेड नहीं थे। जल्द ही अनिल कपूर की फिल्म पागलपंती आने वाली है और इसी के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत में उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया था। 

इसे जरूर पढ़ें: सोनम कपूर के भाई ने अपनी बहनों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर आप हो जाएंगे हैरान

अपने किरदार को लेकर उलझन में थे अनिल कपूर

anil kapoor manisha koirala

 '1942: A Love Story' विधु विनोद चोपड़ा के लिए बड़ा प्रोजेक्ट था, लेकिन अनिल कपूर के मन में शंका थी कि क्या वे फिल्म में अपने किरदार के साथ न्याय कर पाएंगे। दरअसल इस समय तक अनिल कपूर सुनीता कपूर के साथ अपना घर बसा चुके थै और तीन बच्चों के पापा बन चुके थे, इसलिए उन्हें लग रहा था कि उन्हें पहले की तरह रोमांटिक भूमिका निभाने में मुश्किल होगी। इसी वजह से पहले अनिल कपूर ने फिल्म करने से मना कर दिया था, इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माताओं को बताया था कि वे ऐसा रोल नहीं कर पाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें: लव यू पापा ...अनिल कपूर के बर्थडे पर सोनम कपूर ने लिखा ये इमोशनल मैसेज

anil kapoor with manisha koirala  a love story

अनिल कपूर ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया, 'मैंने इस फिल्म के लिए आमिर खान और बॉबी देओल के नाम का सजेशन भी दे दिया था। मैंने उनसे पूछा था कि क्या मैं उन्हें रोमांटिक नजर आता हूं। लेकिन विधु विनोद चोपड़ा को मुझ पर भरोसा था और आज मुझे यह सोचकर अच्छा लगता है कि मैंने यह फिल्म उस समय में की। मैंने इस रोल के लिए खुद को तैयार करने में काफी मेहनत की।'

anil kapoor with manisha koirala romance

अनिल कपूर ने बताया, 'मैंने किरदार के हिसाब से अपना वजन घटाया, बाल ट्रिम कराए, मूछें छोटी कीं और किरदार को प्रभावशाली बनाने के लिए अपनी कॉस्ट्यूम पर भी मेहनत की। यह मेरी अब तक की गई फिल्मों में सबसे रोमांटिक फिल्म थी। फिल्म में 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा गाना', 'कुछ ना कहो', 'रिमझिम' जैसे गाने थे, जो आज भी लोगों को याद हैं। आज मैं यह फिल्म देखता हूं तो लगता है कि मुझे अपने किरदार में किसी और को देख पाना मुमकिन नहीं लगता। 

 

24 में निभाई थी दमदार भूमिका

 

 

 

View this post on Instagram

I've got the blues! 💙 #JustKidding #PagalpantiPromotions

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) onNov 5, 2019 at 10:02pm PST

 

अनिल कपूर बदलते समय के साथ कई अलग तरह के किरदारों में नजर आए हैं। कलर्स पर अनिल कपूर का शो '24' काफी चर्चित हुआ था। इस शो को वह लीड कर रहे थे और इसका सस्पेंस थ्रिलर आखिरी एपीसोड तक दर्शकों को बांधे रख पाने में कामयाब रहा था। 

'एक से बढ़कर एक फिल्में'

 

 

 

View this post on Instagram

When you have no bad photo angles 😜 #sorrynotsorry #Pagalpanti @aneesbazmee @arshad_warsi @pulkitsamrat @ileana_official @kriti.kharbanda @urvashirautela @saurabhshuklafilms @thejohnabraham @bhushankumar @kumarmangatpathak @abhishekpathakk @tseriesfilms @tseries.official @panorama_studios

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) onOct 24, 2019 at 10:46pm PDT

अनिल कपूर ने अपने करियर की शुरुआत से ही दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। 3 दशक से ज्यादा का करियर और 100 से ज्यादा फिल्में और उसके बाद भी एक कलाकार के तौर पर नई भूमिकाओं में खुद को एक्सप्लोर करने की उनकी ललक इंस्पायर करती है। 'मिस्टर इंडिया', 'लम्हे', 'वो 7 दिन', 'मशाल', 'राम लखन', 'तेजाब', 'चमेली की शादी', 'परिंदा', 'नायक' जैसी फिल्में अनिल कपूर की भूमिका कमाल की रही है। जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में अनिल कपूर की भूमिका काफी इंप्रेसिव थी। नई सोच को दर्शाती इस फिल्म में अनिल कपूर ने पिता की भूमिका प्रभावशाली तरीके से निभाई थी। जल्द ही वह फिल्म 'पागलपंती' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।