सुनीता कपूर ने अनिल कपूर के साथ इस तरह मनाया था अपना हनीमून!

अगर आप अपने पार्टनर से बेइंतेहां प्यार करती हैं और कमिटेड रिलेशनशिप में हैं तो आपको सुनीता कपूर और उनके पति अनिल कपूर की लव स्टोरी बेहद इंस्पायरिंग लगेगी। 61 साल के अनिल कपूर ने फन्ने खां के रिलीज होने के ऐन पहले अपनी प्यार भरी कहानी के बारे में खुलकर बात की। अनिल कपूर ने बताया कि उन्हें अपनी जिंदगी का प्यार कैसे मिला और फिर उन्होंने किस तरह मिलकर अपनी दुनिया बसाई।
एक प्रैंक कॉल से शुरू हुई लव स्टोरी

इस प्यार भरी कहानी की शुरुआत भी बेहद दिलचस्प रही। यह कहानी शुरू हुई एक प्रैंक कॉल से। सुनीता कपूर को किसी ने अनिल कपूर के साथ प्रैंक कॉल करने के लिए उनका नंबर दिया। यह आवाज इतनी दिलकश थी, कि मिस्टर इंडिया का जादू उस पर चल गया। दोनों मिले और दोस्त बन गए। अनिल कपूर और सुनीता कपूर दोनों हर बात शेयर किया करते थे। उस समय में अनिल कपूर किसी लड़की की तरफ आकर्षित थे, लेकिन उन्होंने यह बात शायद ही सोची थी कि सुनीता उनकी हमसफर बन जाएंगी। अनिल और सुनीता उस समय में अनिल कपूर के लव इंट्रस्ट के बारे में बात किया करते थे, लेकिन एक दिन वह लड़की सीन से गायब हो गई और अनिल का दिल टूट गया। तब अनिल कपूर और सुनीता कपूर का रिश्ता और मजबूत हो गया। अनिल कपूर ने सुनीता के सामने किसी तरह का प्रपोजल नहीं रखा, लेकिन दोनों यह बात महसूस कर रहे थे कि वे एक दूसरे के करीब आ गए हैं।
सुनीता कपूर ने अपने प्यार को दिया पूरा सपोर्ट
सुनीता कपूर को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था कि अनिल कपूर कौन हैं और उनका पेशा क्या है, उनके लिए यह बात दीगर थी। अनीता कपूर की फैमिली खुले मिजाज की थी। लेकिन यह सफर आसान नहीं था। सुनीता एक बैंकर की बेटी थीं और स्थापित मॉडल थीं, वहीं अनिल कपूर बॉलीवुड में एक स्ट्रगलर हुआ करते थे। अनिल कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मैं चेंबूर में रहता था और सुनीता नेपियनसी रोड पर, तब मैं उसे कॉल करके कहता था कि मैं बस पकड़कर एक घंटे में पहुंच रहा हूं।' तब वह चिल्लाती थी, नहीं, टैक्सी से फौरन आओ। मैं कहता था कि मेरे पास पैसे नहीं हैं। और वह कहती थी, अरे आ जाओ ना, मैं तुम्हारी कैब के लिए पे कर दूंगी।'
शादी की नहीं थी कोई जल्दी
अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने 10 साल तक डेटिंग की। अनिल कपूर को यह बात स्पष्ट थी कि सुनीता कपूर किचन में उनके लिए खाना नहीं बनाएंगी, अगर वह उनसे कह दें कि मेरे लिए खाना बना दो, तो वे उनसे लताड़ भी सुन सकते थे। उन्हें सुनीता से शादी करने के लिए पहले कुछ बड़ा करने की जरूरत थी। अनिल कपूर बताते हैं, 'मैंने बहुत संघर्ष किया। काफी लंबे वक्त तक मुझे काम नहीं मिला। लेकिन सुनीता की तरफ से कभी कोई प्रेशर नहीं था। उसने मेरा पूरा साथ दिया।'
जब अनिल कपूर ने रख दिया शादी का प्रपोजल
अनिल कपूर को अपना पहला ब्रेक मिला फिल्म 'मेरी जंग' में और उन्हें ऐसे ही मौके की तलाश थी। अनिल कपूर ने दूसरे ही दिन सुनीता से शादी करने के लिए प्रस्ताव रख दिया और सुनीता मान भी गईं। 10 लोगों की मौजूदगी में उन्होंने शादी कर ली और यह जोड़ा मिस्टर एंड मिसेज कपूर बन गया। सुनील कपूर बताते हैं, 'तीन दिन बाद मैं अपनी शूटिंग के लिए चला गया और मैडम हमारे हनीमून पर मेरे बिना ही चली गईं! ईमानदारी से कहूं तो वह मुझे मुझसे ज्यादा समझती है। हमने अपनी जिंदगी, अपना घर साथ में बनाया। हमने अपने तीन बच्चों सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर की मिलकर परवरिश की। हमने काफी उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन अब, आखिरकार अब वह समय आया है, जब हम डेट कर रहे हैं। हमारे रोमांटिक वॉक और डिनर अभी ही तो शुरू हुए हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।