अब आईएमएफ चीफ ने भी कठुआ रेप को कहा विभत्स, पीएम मोदी से ध्यान देने की उम्मीद

कठुआ रेप केस की पीड़िता आसिफा की चीखें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुकी है। इसलिए आईएमएफ चीफ क्रिस्टीन लेगार्ड ने भी इसे विभत्स कहा।
Updated:- 2018-04-20, 17:53 IST
amitabh bachchan and imf chief says about kathua gang rape finalmain

निर्भया के बाद आसिफा रेप केस की चीखें भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गूंजी हैं। जिसकी निंदा विदेशों में भी की गई। निर्भया के बाद आसिफा के मामले की भी पूरी दुनिया में निंदा की जा रही है। अब तो आईएमएफ (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) चीफ क्रिस्टीन लेगार्ड ने विभत्स कह दिया है और प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी से महिलाओं की सुरक्षा की तरफ ध्यान देने को कहा है। 

मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत

कठुआ गैंगरेप को चीफ क्रिस्टीन लेगार्ड ने विभत्स बताते हुए कहा है कि "प्रधानमंत्री मोदी को इस मुद्दे पर ध्यान देने की जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड ने कहा है कि भारत में जो कुछ हो रहा है वह वीभत्स है और उन्होंने खुद प्रधानमंत्री मोदी से महिलाओं के विषय पर बात की थी।"

Read More: कौन कहता है कि कपड़ों की वजह से होता है रेप? इस 11 साल की बच्ची को देखकर तो नहीं लगता

देश के कई हिस्सों से आ रही हैं रेप की खबरें 

इस महीने कई सारी रेप की खबरें देखने को मिल गई हैं। जिनमें कठुआ रेप केस की चर्चा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुईं। वहीं उन्नाव रेप केस में सीधे बीजेपी के विधायक पर आरोप लगे थे। इसके अलावा दिल्ली में भी एक रेप का मामला देखने में आया था। इस मामले में एक पंद्रह साल की लड़की ने अपने माता-पिता पर ही रेपिस्ट से पैसे लेने के आरोप लगाए थे। इस सारी खबरों को आईएमएफ चीफ क्रिस्टीन लेगार्ड ने वीभत्स करार दिया है। आईएमएफ की चीफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी भारतीय पदाधिकारी और अधिकारी इस विषय पर ध्यान देने की जरूरत है।

amitabh bachchan and imf chief says about kathua gang rape inside

क्रिस्टीन लेगार्ड की यह टिप्पणी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐसे समय आई है जब देश में कठुआ और उन्नाव रेप मामलों को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड ने कहा कि, “भारत में जो कुछ हुआ है वह वीभत्स है। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सभी भारतीय पदाधिकारी इस पर ज्यादा ध्यान देंगे क्योंकि भारत में महिलाओं के लिए यह जरूरी है।”

लेगार्ड ने कहा कि, “मैं जब दावोस में थी तो प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद मैंने उनसे कहा था कि उन्होंने भारत की महिलाओं का पर्याप्त रूप से जिक्र नहीं किया। और सवाल सिर्फ उनके बारे में बातें करने का नहीं है।” साथ ही लेगार्ड ने सफाई भी दी है कि यह उनकी निजी राय है और आईएमएफ का इससे कोई लेना-देना नहीं है। 

Read More: हरियाणा में, बच्ची का रेप होता है, मार दिया जाता है और फिर इंसाफ मिलने के बजाय शुरू होती है राजनीति

अमिताभ बच्चन ने इसे कहा भयावह

कठुआ और उन्नाव गैंगरेप की घटना पर बॉलीवुड ने भी काफी गुस्सा जताया है। इस घटना का विरोध न सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी कर रहे हैं। इस मामले में कई सेलेब्स ने विरोध किया वहीं जब अमिताभ बच्चन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इस विषय में चर्चा करने से भी मुझे घिन आ रही है। ये सवाल मत पूछो...इस बारे में बात नहीं कर सकता।'

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के ब्रांड अंबेसडर हैं और गुरुवार को उनकी फिल्म '102 नॉट आउट' के सॉन्ग लॉन्चिंग के दौरान उनसे ये सवाल पूछा गया तब उन्होंने इस बारे में कहा। इस दौरान उनके साथ ऋषि कपूर भी थे।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।