herzindagi
image

घर में इकट्ठा हो गए हैं हरे नारियल के खोल? फेंकने से पहले जान लीजिए इनके शानदार इस्तेमाल

Green Coconut Shells Reuse Idea: गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन और अन्य दिक्कत से बचने लिए लोग नारियल पानी का सेवन करते हैं। पानी खत्म होने के बाद लोग इसे बेकार समझ कर इधर-उधर या कचरे के ढेर में फेंक देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप इसका इस्तेमाल घर के कई कामों में कर सकती हैं। यहां जानिए-
Editorial
Updated:- 2025-05-02, 09:47 IST

Green Coconut Shell Reuse Ideas: गर्मी में होने वाली बीमारी और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए रोजाना या अल्टरनेट डेज में नारियल पानी का सेवन करते हैं। नारियल पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहने के साथ ही पाचन में सुधार और  स्किन ग्लोइंग जैसे फायदे होते हैं। अब ऐसे में लोगों ने नारियल पानी को अपने रूटीन में शामिल कर रखा है। इतना ही नहीं बल्कि कई बार लोग स्टॉक में नारियल घर में रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हरे नारियल का पानी फायदेमंद ही इसके खोल को भी आप घर के कई कामों में इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप हरे नारियल खोल को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, तो यह गलती बिल्कुल भी न करें। बता दें कि इनके खोल इतने मजबूत होते हैं कि इसका इस्तेमाल आप हैंगिंग प्लांटर या हैंगिग शोपीस बनाने में कर सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको 5 ऐसे शानदार इस्तेमाल बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप खुद दंग रह जाएंगी।

हरे नारियल खोल का घर के किन कामों में कर सकती हैं इस्तेमाल

मिनी प्लांट के लिए तैयार करें पॉट

Green Coconut Shell Uses

पौधों को लगाने के लिए हम सभी बाजार से गमले खरीद कर लाते हैं। फिर चाहें बात छोटे पौधे की हो या बड़े। लेकिन आपको बता दें, कि अगर आपके घर पर हरे नारियल का खोल मौजूद है, तो आप इसका इस्तेमाल करके गमले खरीदने का पैसा बचा सकती हैं। खासकर छोटे पौधों के लिए। इसके लिए नारियल के खोल को अच्छे साफ करें। अब इसमें मिट्टी भरकर पौधा लगाएं।

हैंगिंग डेकोरेशन आइटम

Green Coconut Shell Reuse Idea

हरे नारियल के खोल की मदद से डेकोरेशन आइटम बनाकर बगीचे, बालकनी और कमरे को सजा सकती हैं। इसके लिए नारियल के खोल को खुरदुरा करके पेंट करके उसे सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद इस पर अपनी मनपसंद डिजाइन या कार्टून बनाएं। इसके बाद दोनों किनारे पर होल करके डोरी बांधकर हैंग करें।

बर्ड फीडर बनाने के लिए

how to make bird feeder with nariyal cover

नारियल के खोल का इस्तेमाल कर आप पक्षियों को पानी और खाना देने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए ऊपर के हिस्से को काटकर बड़ा करें। अब इसे अच्छे से धोकर और साफ करके दाना और पानी भरकर छत या किसी छाया वाली जगह पर रख सकती हैं।

ऑर्गेनाइजर की तरह करें इस्तेमाल

how to pen stand with coconut

अगर आप छोटी-छोटी चीजों को रखने के लिए बॉक्स या ऑर्गेनाइजर खरीदती हैं, तो बता दें कि इसके बजाय आप नारियल के खोल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए नारियल खोल को खुद या दुकानदार से बीच से कटवा लें। अब इसे धूप में रखकर सुखा लें। सुखाने के बाद इसे पेंट करके सामान रखने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी पानी पीने के बाद फेंक देते हैं नारियल? ऐसे करें रीयूज 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।