बर्तन धोने के स्पंज के ये इस्तेमाल जानेंगे, तो कभी नहीं करेंगे फेंकने की गलती

बर्तन धोने के लिए हमारे किचन में 2 तरह के स्क्रब्स जरूर होते हैं। एक स्टील का जूना जिससे स्टेनलेस स्टील और लोहे के बर्तनों को साफ किया जाता है। दूसरा, हल्का और सॉफ्ट वाला स्पंज जिसे हम कांच के बर्तनों को साफ करने के लिए यूज करते हैं। इन स्क्रब्स का इस्तेमाल हम लोग 20-25 दिन या ज्यादा से ज्यादा 2 महीने करते हैं और फिर फेंक देते हैं।
कुछ लोग सिंक की सफाई करने के भी इनका यूज करने लगते हैं। अधिकांश लोग बर्तन धोने वाले ये स्पंज फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसे अलग-अलग तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, एक स्पंज घर के कई सारे कामों को आसान बनाने में मदद कर सकता है। आप भी घर के काम करने के लिए इस स्पंज की मदद ले सकते हैं।
1. कोल्ड ड्रिंक को ठंडा रखने के लिए स्पंज का इस्तेमाल

पिकनिक में जाते वक्त हम जरूरी चीजों को साथ ले चलते हैं। बिछाने के लिए बेडशीट, बच्चों के लिए खिलौने, खाने का सामान और शरबत या कोलड्रिंक्स। बाकी चीजें तो ठीक है, लेकिन गर्मियों में ठंडा शरबत और कोल्ड ड्रिंक ही अच्छे लगते हैं। अब अगर आपके पास आइस बकेट न हो, तो दिक्कत आती है। ऐसे में आप यह ट्रिक आजमाएं। स्पंज की मदद से आप शरबत और कोल्ड ड्रिंक्स को लंब समय तक ठंडा रख सकते हैं।
सामग्री-
- 2-3 स्पंज
- 1 लीटर ठंडा पानी
क्या करें-
- स्पंज बड़े साइज के हैं, तो उन्हें 2 हिस्सों में काटकर अलग कर लें।
- इसके बाद एक बड़े पतीले में ठंडा पानी डालें और उसमें एक-एक करके ये स्पंज भिगो लें।
- इन स्पंज को एक ट्रे में रखकर फ्रीजर में 2 घंटे के लिए रख दें। जब स्पंज फ्रीज हो जाएगा, तब किसी भी कंटेनर में कोल्ड ड्रिंक्स के साथ इन्हें रखें। यह देसी फ्रिज का काम करेगा और आपकी कोल्ड ड्रिंक्स (कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल) को ठंडा रखेगा।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ बर्तन साफ करने के लिए ही नहीं, स्पॉन्ज का इन छह तरीकों से भी किया जा सकता है इस्तेमाल
2. स्पंज से करें एग्जॉस्ट फैन की सफाई
किचन का एग्जॉस्ट फैन आप कितनी बार साफ करती हैं? महीने या दो महीने में एक बार! एग्जॉस्ट फैन क्योंकि धुएं और तेल की महक को खींचने का काम करता है, तो उसमें चिकनाई जम जाती है। एक समय के बाद यह गंदा लगने लगता है। इसे स्पंज की मदद से ऐसे साफ करें-
सामग्री-
- 2 स्पंज
- 1 कटोरा
- 1 बड़ा चम्मच डिश सोप
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- गर्म पानी
क्या करें-
- 1 स्पंज के बीच में चाकू से लंबा चीरा लगाएं और उसमें कोई स्टिक, टॉन्ग या चिमटा फंसा लें।
- अब कटोरे में नींबू का रस , गर्म पानी डिश सोप डालकर मिला लें। इसमें स्पंज को अच्छी तरह से डुबोएं।
- एग्जॉस्ट फैन की विंडो और फैन को इससे अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद साफ स्पंज से फैन को पोंछ लें।
- आपके एग्जॉस्ट फैन की गंदगी तुरंत साफ हो जाएगी। अब महीनों में नहीं बल्कि हर 15 दिन में आप आराम से एग्जॉस्ट फैन की सफाई कर सकेंगे।
3. वॉशिंग मशीन में ड्रायर शीट की जगह लगाएं

मशीन में लगी ड्रायर शीट का काम यह होता है कि वह स्टैटिक को कम करे और लॉन्ड्री को सॉफ्ट बनाए रखे। ड्रायर शीट के इंग्रीडिएंट्स कपड़ों में बनने स्टैटिक के प्रभावों से निपटने और लड़ने में मदद करते हैं। अगर ड्रायर शीट न हो तो आप स्पंज की मदद ले सकती हैं।
सामग्री-
- 3-4 स्पंज
- लिक्विड फैब्रिक सॉफ्टनर
- 2 कप पानी
क्या करें-
- एक कटोरे में पानी और लिक्विड फैब्रिक सॉफ्टनर डालें और मिला लें।
- इसमें स्पंज डालकर भिगोएं और फिर उन्हें अच्छी तरह से निचोड़ लें। कपड़ों के साथ स्पंज ड्रायर में डालें और मशीन चलाएं।
- आपका फैब्रिक भी सॉफ्ट रहेगा और उसके फाइबर्स खराब नहीं होंगे।
इसे भी पढ़ें: अगर घर हमेशा दिखता है फैला हुआ तो ये 9 हैक्स बचा सकते हैं आपका बहुत समय और मेहनत
देखा आप किचन के बेकार पड़े स्पंज से क्या-क्या कर सकते हैं। इसके अलावा भी ऐसा बहुत कुछ है, जिसमें स्पंज आपकी मदद कर सकते हैं। वे यूज हम आपको आगे आर्टिकल्स में जरूर बताएं। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।