बची हुई कोल्ड ड्रिंक से किए जा सकते हैं ये 15 काम, क्या जानते हैं आप

कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। जानिए घरेलू मुश्किलें कैसे आसानी से हल की जा सकती हैं। 
Updated:- 2022-08-02, 12:41 IST
image

गर्मियों और ह्यूमिडिटी के मौसम में घर में कोल्ड ड्रिंक लेकर आना बहुत जरूरी होता है। कोल्ड ड्रिंक अधिकतर बड़ी बोतल में आती है और उसके बाद आधी कोल्ड ड्रिंक खत्म की जाती है और फिर फ्रिज में रखे-रखे ये खराब हो जाती है। कोल्ड ड्रिंक के बबल्स खत्म हो जाते हैं और ऐसे में ये बर्बाद ही होती है। 

पर अगर हम इसके कई अलग तरह से इस्तेमाल करें तो? कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल कई घरेलू कामों के लिए किया जा सकता है और ऐसे में क्यों ना हम उनके बारे में जानें। 

कोल्ड ड्रिंक के 15 अनोखे इस्तेमाल

तो चलिए अब आपको बताते हैं कोल्ड ड्रिंक के 15 ऐसे इस्तेमालों के बारे में जो आपको रोजाना काम में आ सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- इन पांच कारणों को जानने के बाद आप भी नहीं करेंगी कोल्ड ड्रिंक का सेवन

1. गार्डन से निकालें पेस्ट्स

ये गार्डन से पेस्ट कंट्रोल भी कर सकती है। इसके लिए आप एक कटोरी में बची हुई कोल्ड ड्रिंक गार्डन के किसी कोने में रख दें। वहीं पर कीड़े आएंगे और एसिडिटी के कारण वो इसे पीते ही मरने लगेंगे और इसी बर्तन में चिपकने लगेंगे। 

extra activities you can do by cold drink

2. कार की विंडशील्ड की सफाई

सर्दियों में कार की विंडशील्ड पर पानी जमने से ये रोक सकती है और आपको बस करना ये होगा कि थोड़ी सी कोल्ड ड्रिंक विंडशील्ड में डालकर उसे नॉर्मल कपड़े से पोंछना होगा और उसके बाद उसे पानी से साफ करना होगा। 

3. पैन्स की सफाई

कोका कोला पैन्स की सफाई के लिए भी अच्छी साबित हो सकती है। जले हुए बर्तनों की सफाई के लिए पैन में कोल्ड ड्रिंक डालकर उसे धीमी गैस पर चढ़ा दें। इसके बाद आप देखेंगे कि जो भी गंदगी थी वो पैन से निकलने लगी है।

4. कार की विंडशील्ड से हटाए कीड़े

कीड़े कई बार कार की विंडशील्ड में चिपक जाते हैं उन्हें हटाने के लिए भी कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप एक कपड़े को कोल्ड ड्रिंक में डुबोकर उसे विंडशील्ड में फैलाएं और फिर उसे पानी और कपड़े से साफ कर दें।  

cold drink uses and its activities

5. कार से जंग निकालने के लिए कोल्ड ड्रिंक 

कार से जंग निकालने का काम भी कोल्ड ड्रिंक कर सकती है। आप एक एल्यूमिनियम फॉइल के टुकड़े को क्रश करके गेंद का रूप दें और उसे कोल्ड ड्रिंक में डुबोकर जंग लगे वाले हिस्से में घिसें।  

6. जंग लगे नट बोल्ट्स को हटाएगी कोका कोला 

आप बस जंग लगे नट बोल्ड कोल्ड ड्रिंक डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद उसे ध्यान से वाइप करें और फिर बोल्ट को खोलने की कोशिश करें।  

7. डार्क कपड़ों से हटाएं तेल और ग्रीस के दाग 

ध्यान रखें कि ये सिर्फ डार्क कपड़ों के लिए है। कोल्ड ड्रिंक आसानी से चिकनाई हटा देती है और इसलिए आप इसे सिर्फ दाग पर लगाएं और फिर थोड़ी देर में उसे घिस लें। आप पाएंगे कि चिकनाई के दाग आसानी से हट गए हैं।  

cold drink extra uses

8. फर्श से हटाएं सीमेंट के दाग 

आपने देखा होगा कि सिमेंट के फर्श पर अधिकतर तेल या फिर ग्रीस के दाग लग जाते हैं। उन्हें हटाने के लिए आप कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

9. पुराने सिक्कों को साफ करने के लिए कोल्ड ड्रिंक 

अगर आपके पास बहुत सारे पुराने सिक्के रखे हुए हैं जिन्हें सफाई की जरूरत है तो आप उसके लिए कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस इन्हें थोड़े टाइम के लिए कोल्ड ड्रिंक में भिगोएं और फिर उन्हें साफ कर लें।  

10. टाइल्स को करें कोल्ड ड्रिंक से क्लीन 

आप टाइल्स को भी कोल्ड ड्रिंक से क्लीन कर सकते हैं। इसके लिए आप कोक को थोड़ी देर के लिए टाइल्स के चिकनाई वाले हिस्से में डालें और फिर उसे साफ कर दें।  

11. गार्डन कम्पोस्ट के लिए कोल्ड ड्रिंक 

आप कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल गार्डन कम्पोस्ट की तरह भी कर सकते हैं। बस करें ये कि अपने कम्पोस्ट बिन में थोड़ी सी कोल्ड ड्रिंक डाल दें। इससे एसिड बनेगा और कम्पोस्ट जल्दी बनेगा।  

12. बालों से चिंगम हटाने के लिए कोका कोला 

अगर बालों में चिंगम चिपक गई है तो उसे हटाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में कोल्ड ड्रिंक आपके काम आएगी। आप अपने गम लगे बालों को कोल्ड ड्रिंक में डुबोएं और इसे थोड़ी देर ऐसे ही रखें। इसके बाद बालों से उसे निकालना ज्यादा आसान हो जाएगा।  

13. बाथरूम की सफाई के लिए कोल्ड ड्रिंक 

आप बाथरूम की सफाई के लिए भी कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल कर सकती हैं। उसके लिए आप टॉयलेट पॉट में थोड़ी देर के लिए कोल्ड ड्रिंक डालें और फिर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे फ्लश कर दें और चाहें तो थोड़ा स्क्रब कर दें।  

इसे जरूर पढ़ें- सॉफ्ट ड्रिंक घर की इन 5 चीजों की सफाई के लिए है बेस्ट  

14. जंगली पौधों के लिए कोल्ड ड्रिंक 

अगर आपके घर में बहुत सारे जंगली पौधे हो गए हैं जिन्हें आपको हटाना नहीं है और उनके फूल अच्छे लगते हैं तो पानी के साथ थोड़ी सी कोल्ड ड्रिंक मिलाकर उसमें डाल दें। ये उन्हें एक्स्ट्रा न्यूट्रिएंट्स देगा।  

15. आउटडोर लंच में कोल्ड ड्रिंक से हटाएं कीड़े 

जैसा कि गार्डन के कीड़ों के साथ हुआ था वैसा ही आउटडोर लंच में भी किया जा सकता है। आप कीड़ों को हटाने के लिए खाना शुरू करने से आधा घंटा पहले कोल्ड ड्रिंक को एक कप में भरकर रख दें। सारे कीड़े इसकी ओर जाएंगे और आपका लंच सुरक्षित रहेगा।  

 

तो कोल्ड ड्रिंक के ये इस्तेमाल कैसे लगे आपको ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।