herzindagi
Amalaki Ekadashi  amla tree puja vidhi

Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा कैसे करें?

आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन इनकी विधिवत पूजा करने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-20, 10:12 IST

(Amalaki ekadashi 2024 amla tree puja vidhi) आमलकी एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन श्रीहरि की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आमलकी एकादशी को आमला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसी दिन रंगभरी एकादभी मनाई जाती है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति आंवले के पेड़ की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करता है। उसकी सभी परेशानियां दूर हो सकती है। अब ऐसे में आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ किस विधि से करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

आमलकी एकादशी 2024 कब है? (Amalaki Ekadashi 2024 Date)

vastu aamla tree expert

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिनांक 20 मार्च को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर आरंभ होगा और इसका समापन अगले दिन दिनांक 21 मार्च को दोपहर 02 बजकर 22 मिनट पर होगा। इसलिए उदयातिथि के आधार पर आमलकी एकादशी ता व्रत दिनांक 20 मार्च को रखा जाएगा। इसी दिन रंगभरी एकादशी भी मनाई जाएगी। 

आंवले के पेड़ की पूजा कैसे करें? (Amalaki Ekadashi Amla Tree Puja Vidhi 2024)

  • इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और व्रत संकल्प लें।
  • आमली एकादशी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे पूर्व दिशा में बैठकर पूजा-अर्चना करें और इस दिन आंवले (आंवले के उपाय) के पेड़ की जड़ में दूध जरूर अर्पित करें। 
  • इसके बाद पेड़ के चारों ओर कच्चा धागा बांधकर घी का दीपक (दीपक जलाने के नियम) और कपूर जलाएं। पश्चात आरती करें। 
  • आरती करने के बाद सात बार परिक्रमा जरूर लगाएं। साथ ही इसी पेड़ के नीचे भोजन भी बनाएं। उस भोजन का भोग आंवले के पेड़ को लगाने के बाद ही ग्रहण करें। 
  • आमलकी एकादशी के दिन भोजन से पहले पेड़ के नीचे पूर्व दिशा में बैठकर ‘ॐ धात्र्ये नमः’ मंत्र से आंवले के पेड़ की जड़ में दूध की धार गिराते हुए तर्पण करें। 

इसे जरूर पढ़ें - आंवले के पेड़ की पूजा करते समय करें इस मंत्र का जाप, मिलेंगे ये लाभ

  • इस दिन वस्त्र और आंवले का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे पुण्य फल की प्राप्ति हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Mantra Magic: हर मंत्र के आगे क्यों लगता है 'ॐ'

आंवले के पेड़ की पूजा करने के मंत्र जाप (Mantras During Amla Tree Puja)

mantras while worshipping amla tree

आमलकी एकादशी के दिन विधिवत रूप से आंवले के पेड़ की पूजा करें और मंत्रों का जाप करें। 

  • ॐ धात्र्यै नम:' मंत्र
  • ऊँ श्री गरुडध्वजाय नम:
  • ऊँ श्री अक्रूराय नम:
  • ऊँ श्री सुलोचनाय नम:
  • ऊँ श्री श्रीपतये नमः
  • ऊँ श्री लोकाध्यक्षाय नम:
  • ऊँ श्री योगिनेय नम:

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।