herzindagi
know about aloe vera gel house hacks

घर के इन कामों में करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

क्या आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल केवल त्वचा और बालों पर ही करती हैं। आप एलोवेरा जेल से फर्नीचर की सफाई से लेकर घर को सैनिटाइज कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-07-21, 13:36 IST

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल त्वचा और बालों की देखभाल के लिए किया जाता है। आप हेयर पैक से लेकर फेस मास्क के रूप में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्या आप जानती हैं कि एलोवेरा जेल केवल स्किन और बालों के लिए ही नहीं बल्कि कई अन्य कामों में भी उपयोग किया जा सकता है। इस जेल की मदद से आप घर के कई काम कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको एलोवेरा जेल से जुड़े कुछ आसान हैक्स बताएंगे। 

एलोवेरा जेल से कैसे फर्नीचर चमकाएं

घर में फर्नीचर शोभा बढ़ाने के साथ साथ सामान को समेट कर रखने के भी काम आता है। जब फर्नीचर पुराना हो जाता है, तो यह अपनी चमक खोने लगता है। ऐसे में लोग नए फर्नीचर में इन्वेस्ट करने का प्लान बनाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि एलोवेरा जेल की मदद से आप फर्नीचर को चमका सकती हैं?

कैसे करें फर्नीचर पर एलो वेरा जेल का इस्तेमाल?

  • एक साफ पुराने ब्रश पर एलोवेरा जेल लगाएं।
  • अब इसे फर्नीचर पर लगा लें।
  • एलोवेरा जेल की कम से कम एक कोट लगाएं।
  • हफ्ते में दो से तीन बार फर्नीचर पर इस जेल के इस्तेमाल से यह नया जैसा दिखेगा।

एलोवेरा जेल से कैसे हटाएं दीमक

how to get rid of termites  with aloe vera gelमानसून के मौसम में नमी होने के कारण फर्नीचर में दीमक हो जाती है। दीमक के कारण पूरा फर्नीचर खराब होने लगता है। इसलिए समय रहते इस समस्या से छुटकारा पाना जरूरी होता है। दीमक से निजात पाने के लिए भी आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस दीमक वाली जगह पर एलोवेरा जेल लगा लें। कुछ देर बाद गत्ते की मदद से दीमक को साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें: एलोवेरा जैल के आसान लाइफ हैक्‍स जानें

एलोवेरा जेल से कैसे हटाएं तेल का दाग

how to get rid of stain  with aloe vera gelखाना बनाते वक्त कपड़ों पर तेल का दाग लगना सामान्य है, लेकिन यह दाग देखने में बेहद भद्दा लगता है। तेल के दाग के कारण उस कपड़े को दोबारा पहनने का मन भी नहीं करता है। क्या तेल के दाग को हटाने के लिए महंगे क्लीनर का उपयोग करने से फायदा नहीं हुआ? तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। (तेल के दाग को कैसे हटाएं)

इसे भी पढ़ें: इन हैक्स की मदद से मिनटों में करें घर की सफाई

कैसे हटाएं एलोवेरा जेल से तेल का दाग?

  • दाग हटाने के लिए सबसे पहले कपड़े को कुछ देर ठंडे पानी में भिगो लें।
  • अब दाग वाली जगह पर एलोवेरा लगाएं।
  • एक ब्रश की मदद से एलोवेरा को दाग पर अच्छे से रगड़ लें।
  • दोबारा कपड़े को ठंडे पानी से धो लें।
  • ऐसा करने से कपड़े पर लगा तेल का दाग आसानी से हट जाएगा।

सैनिटाइजर बनाएं

एलो वेरा जेल से आप सैनिटाइजर भी बना सकती हैं। एलो वेरा जेल में एंटी बैक्टिरियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ने का काम करते हैं। 

कैसे बनाएं एलोवेरा जेल से सैनिटाइजर

सैनिटाइजर बनाने के लिए एक स्प्रे बोतल में 1/2 कप एलोवेरा जेल में 1/2 कप रबिंग अल्कोहल और पांच बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की मिलाएं। लीजिए बन गया सैनिटाइजर।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।