Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

कपड़े पर गिर गया है अचार का तेल? जानें कैसे हटाएं दाग

क्या आपके भी कपड़े पर गिर गया है अचार का तेल, तो जानें कैसे इसे आसान तरीके से करें साफ।  
Updated:- 2022-10-18, 16:13 IST
image

महंगी कपड़े पर अगर दाग लग जाए तो यह उसका लुक खराब कर देता है। पार्टी, शादी या किसी फंक्शन के दौरान अगर आपके भी कपड़े पर अचार के दाग लग गए है और काफी मेहनत के बाद भी दाग नहीं निकल रहा है तो आप भी इन तरीकों को अपनाकर आसानी से दाग निकाल सकते है।

हेयर स्प्रे

जी हां आप अचार के दाग को जल्दी से हटाने के लिए हेयर स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकती है।  सबसे पहले तेल के धब्बों पर हेयर स्प्रे छिड़कें। थोड़ी देर इसे ऐसे ही छोड़ दें, फिर कपड़े पर लगे तेल के दाग छूटने लगेंगे। आखिर में साधारण तरीके से कपड़े को धोएं और सुखाएं। कपड़े पर लगे तेल के दाग अब आसानी से साफ होंगे। 

how to remove oil stain

शैम्पू

आप चाहे तो ऐसे दाग को आप शैम्पू की मदद से भी साफ कर सकती है। बालों की गंदगी को साफ करने के साथ ही उन्हें कोमल बनाने वाला शैम्पू भी आपको ऐसे दागों से मुक्ति दिला सकता है। इसके लिए दागवाली जगह पर 2 बूंद शैम्पू डालें और मुलायम टूथब्रश से रगड़ें। अब कपड़े को साधारण तरीके से धोएं। ऐसा करने से आपके कपड़े पर लगे दाग तुरंत ही हट जाएंगा।

इसे भी पढ़ेंः ये हैं कपड़ों से कॉफी के निशान हटाने के 5 बेस्ट तरीके, आप खुद कहेंगे वाह!

मकई का आटा और डिशवाशिंग लिक्विड

दाग वाली जगह को समतल जगह पर फैलाएं और इसपर मकई के आटे को अच्छी तरह से छिड़कें। अब इसे कम से कम 30 मिनट तक यूंही रहने दें। फिर दाग वाली जगह पर 2 छोटा चम्मच डिशवाशिंग लिक्विड डालें और पानी की कुछ बूंदें डालकर हल्के से रगड़ें। फिर 5 मिनट यूंही रहने दें और अंत में साधारण तरीक़े से धोएं। इससे कपड़े पर लगे अचार के तेल के दाग आसानी से साफ होंगें।

इसे भी पढ़ेंः कपड़ों की बेहतर सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नींबू का रस

शायद आपको यकीन न हो, लेकिन आपको यह नुस्खा एक बार जरूर ट्राई जरूर ट्राई करना चाहिए। आपको दाग पर नींबू का रस डालना होगा, फिर इसे किसी भी सामान्य ब्रश से रगड़ लें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। इससे चुटकियों में दाग हट जाएगा। अचार के दाग के लिए ये बेस्ट उपाय है।

अगर आप यह सोचकर घबरा रहे हैं कि कपड़े पर लगे अचार के दाग़ छुड़ाने के लिए आपको बहुत ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी तो बेफ़िक्र हो जाएं, ऐसा बिलकुल भी नही है। आप इन आसान तरीकों को फोलो करके आसानी से कपड़े पर लगे दाग तो छुड़ा सकते है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के  लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।