herzindagi
lalu daughter details

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की बेटियों के बारे में कितना जानती हैं आप, बेटों से ज्यादा रखती हैं हुनर

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को भला कौन नहीं जानता है, लेकिन हम आपको उनकी 7 बेटियों से जुड़ी बातें बताने जा रहे हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-03-24, 15:46 IST

बात जब भी राजनीति की आती है भला लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी का जिक्र न किया जाए ऐसा कहां हो सकता है। जी हां, पिछले कई सालों से बिहार में अपनी सत्ता कायम कर चुके लालू यादव जी का परिवार सालों से चर्चा में है। राजनीति में उन्होंने तो अपनी अलग पहचान बनाई ही है और अब उनके बेटे भी इसमें शामिल हो गए हैं। जाहिर सी बात है कि उनके दोनों बेटों के बारे में आप सभी जानते ही होंगे।

लालू यादव के बड़े बेटे का नाम तेज प्रताप यादव और छोटे बेटे का नाम तेजस्वी यादव है। लेकिन आपने कभी उनकी बेटियों के बारे में जानकारी ली है। दरअसल, राबड़ी और लालू जी के दो बेटे, तो वहीं सात बेटियां हैं। बेटों ने भले ही राजनीति में अपनी जगह क्यों न बना ली हो लेकिन उनकी सातों बेटियां एक से बढ़कर एक हैं। उनमें से कोई डॉक्टर है, तो किसी ने ली है वकालत की डिग्री। आइए आपको बताते हैं उनकी सातों बेटियों के बारे में जो शिक्षा में अपने भाइयों से ज्यादा बेहतर हैं।

मीसा भारती

meesa and rohini yadav

मीसा भारती लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी हैं। वो एक मेडिकल प्रैक्टिशनर और बिहार राज्य से राज्यसभा सांसद हैं। वह राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की बेटी हैं। मीसा ने साल 1993 में महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लिया और पटना से एमबीबीएस परीक्षा में टॉप किया। उस समय उनकी मां राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं। मीसा भारती ने 10 दिसंबर 1999 को कंप्यूटर इंजीनियर शैलेंद्र कुमार से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं।

इसे जरूर पढ़ें:राबड़ी का हुआ था बाल विवाह, उम्र में लालू से 11 वर्ष हैं छोटी

रोहिणी यादव

लालू और राबड़ी की दूसरी बेटी का नाम रोहिणी यादव है। रोहिणी यादव सिंगापुर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनकी शादी 2002 में शमशेर सिंह से हुई थी। शमशेर सिंह औरंगाबाद के रहने वाले हैं। वह भी कंप्यूटर इंजीनियर हैं और उनके तीन बच्चे हैं। रोहिणी यादव भी MBBS ग्रेजुएट हैं, उन्होंने अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई जमशेदपुर के महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट से पूरी की है।

यह विडियो भी देखें

चंदा यादव

chanda yadav lalu daughter

लालू यादव और राबड़ी की तीसरी बेटी का नाम चंदा यादव है। चंदा यादव की शादी वर्ष 2006 में विक्रम सिंह से हुई, जो इंडियन एयरलाइन्स में पायलट हैं। चंदा ने एलएलबी की पढ़ाई पुणे के प्रतिष्ठित कॉलेज से पूरी की है, उन्हें वकालत की डिग्री भी मिली हुई है।

रागिनी यादव

रागिनी यादव लालू यादव और राबड़ी देवी की चौथी बेटी का नाम है। रागिनी ने बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। रागिनी यादव की शादी राहुल यादव से हुई है, जो की जितेंद्र यादव के बेटे हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी होने के बाद रागिनी एलआईसी की एजेंट भी बनी थीं और ऑफिस ज्वाइन करने के कुछ दिनों में उन्होंने 15 करोड़ रुपए का बीमा करवा दिया था। जिससे रागिनी यादव को डेढ़ करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। वहीं उनके पति राहुल यादव ने अपनी पढ़ाई स्विट्ज़रलैंड से पूरी की है। राहुल ने होटल मैनेजमेंट किया है और उसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट का बिजनेस शुरू किया था। राहुल भी राजनीति में दांव अजमा चुके हैं, लेकिन सफल नहीं हुए।

इसे जरूर पढ़ें:तेजस्वी यादव ने रचाई शादी, जानें कौन हैं तेजस्वी की दुल्हनिया

हेमा यादव

hema anushka yadav

हेमा यादव, लालू यादव की पांचवी बेटी हैं। हेमा यादव की शादी भी एक राजनेता परिवार से हुई है, उनके पति एक पॉलिटिशियन हैं। हेमा की शादी 2012 में ही विनित यादव से हुई थी। हेमा यादव ने भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और उनका इंजीनियरिंग में दाखिला मुख्यमंत्री कोटे से हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई बीआईटी रांची से पूरी की थी।

अनुष्का राव

लालू और राबड़ी की छठी बेटी का नाम अनुष्का राव है। उनकी शादी हरियाणा के मंत्री रह चुके अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव से हुई है। चिरंजीव इस वक्त राजनीति से जुड़े हैं और वह एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अनुष्का राव ने इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा के कॉलेज से लॉ की पढ़ाई भी पूरी की है।

राज-लक्ष्मी

raj lakshmi yadav

लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी यानी सातवीं बेटी राज-लक्ष्मी हैं। राज-लक्ष्मी की शादी समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह यादव से हुई है। तेज प्रताप शुरू से ही राजनीति से जुड़े हुए हैं और वह साल 2014 में मैनपुरी से सांसद भी रह चुके हैं। लालू यादव की सबसे छोटी बेटी ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी तेजप्रताप से मुलाकात भी इसी कॉलेज में हुई थी। राजलक्ष्मी यूं तो राजनीति से दूर रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया से वह समय-समय पर अपनी आवाज उठाती रहती हैं।

वास्तव में लालू की सातों बेटियां उनके बेटों से पढ़ाई में बहुत आगे हैं जहां उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बारहवीं तक की पढ़ाई की है, वहीं छोटे बेटे तेजस्वी ने 9 वीं तक की पढ़ाई करके राजनीति में आने की ठानी थी। लेकिन उनकी बेटियों ने पढ़ाई में अलग हुनर दिखाया है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के वास्तु से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।