कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को धनिया की पंजीरी का प्रसाद चढ़ाना बहुत पुरानी परंपरा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे धार्मिक नजरिए से अहम माना जाता है। इसलिए हर कोई भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए इसे बनाते नजर आते हैं। लेकिन इसकी महत्वता क्या है इसके बारे में भी जानना जरूरी है, जिसकी जानकारी हमने पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से ली है।
भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय भोग होता है धनिया का प्रसाद, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि माखन-मिश्री के साथ-साथ यह भोग भी उन्हें बेहद पसंद है। जब भक्त इसे पूरी श्रद्धा और निष्ठा से अर्पित करते हैं, तो भगवान प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा बनी रहती है।
अगर आप धन से जुड़ी समस्याए है, तो ऐसे में आप जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को धनिया का प्रसाद चढ़ाएं। ऐसा इसलिए धनिया धन का कारक है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसा कहा जाता है कि इस प्रसाद को चढ़ाने और ग्रहण करने से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही, आपके जीवन के रुके हुए कार्य आसानी से हो जाते हैं। इसलिए आपको इसे प्रसाद के तौर पर भगवान को जरूर चढ़ाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Janmashtami 2025: 15 या 16 अगस्त, इस साल कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? नोट करें सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व
इसे भी पढ़ें: कैसे पड़ा था श्री कृष्ण का नाम मुरारी? कहीं आप भी तो नहीं समझ रहे इसके पीछे की वजह मुरली... जानें क्या है सच्चाई
इन धार्मिक कारणों से जन्माष्टमी के दिन धनिया का प्रसाद चढ़ाया जाता है, ताकि भगवान कृष्ण की कृपा हमारे ऊपर हमेशा बनी रहे। साथ ही, हमें किसी तरह की कोई समस्या न हो। आप चाहें तो अपने पंडित जी से जानकारी लेकर प्रसाद का भोग लगा सकते हैं। इससे आपको भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।