दो बेटियों को छोड़ पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने आए थे Arjun Patoliya, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गई जान, आपको भी रुला देगी ये दास्तां

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में अर्जुन पटोलिया नामक एक व्यक्ति की भी जान चली गई है, जो कि अपनी पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने और उनकी अस्थियों को विसर्जित पैतृक गांव आए थे। विसर्जित करने के बाद, अर्जुन अपनी दो बेटियों के पास वापस लंदन लौट रहे थे, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
image

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। अहमदाबाद का एक शख्स अर्जुन पटोलिया अपने परिवार के साथ लंदन रहता था। कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी की मौत हो गई थी और पत्नी की आखिरी इच्छा थी कि उसकी अस्थियां पैतृक गांव के तालाब में ही विसर्जित किए जाएं। इस आखिरी इच्छा को पूरा करने ही अर्जुन अपनी बेटियों को लंदन में छोड़कर भारत आए थे, पर वे वापस अपनी बेटियों के पास लौट नहीं पाए। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वालों में से एक अर्जुन पटोलिया भी हैं, जिनकी कहानी आपको अंदर से झकझोर कर रख देगी। यह किसी भी संवेदनशील व्यक्ति की आखों में आंसू ला देगी। अपनी पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने आए अर्जुन यह नहीं जानते थे कि नियति ने उनके लिए एक और क्रूर मोड़ लिख रखा है। यह कहानी सिर्फ एक दुर्घटना की ही नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति की है, जो अपने जीवन के सबसे दुखद पल में त्रासदी का शिकार हो गया। अर्जुन की यह दास्तां आपको भी रुला देगी।

पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने आए थे अर्जुन

Arjun Patoliya ahmedabad plane crash

गुजरात के अमरेली जिले के वाडिया गांव से ताल्लुक रखने वाले अर्जुन, हाल ही में अपनी पत्नी भारती के निधन के बाद उनकी अंतिम इच्छा पूरी करने लंदन से गुजरात आए थे। पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने के बाद, जब अर्जुन लंदन वापस लौटने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट 171 में सवार हुए, तो उन्हें शायद इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी। अहमदाबाद के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, विमान की लिफ्टिंग क्षमता कम होने लगी और वह एयरपोर्ट के पास मेघानी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अर्जुन पटोलिया की जान चली गई।

दो बेटियों को अकेला छोड़ गए अर्जुन पटोलिया

plane crash

लंदन में अपनी पत्नी भारती और आठ व चार साल की दो मासूम बेटियों के साथ रह रहे अर्जुन पटोलिया के लिए नियति ने एक बेहद दुखद अंत लिख रखा था। भारती की मृत्यु कुछ दिनों पहले ही कैंसर के कारण हो गई थी और पत्नी की ही आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए वे अपनी दोनों बेटियों को लंदन में छोड़कर भारत आए थे। अर्जुन, अस्थियों को वाडिया स्थित उनके पैतृक गांव के एक तालाब में विसर्जित करने के बाद, दोनों बेटियों के पास लंदन लौट रहे थे, पर अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश में उनकी जान चली गई, जिससे उनकी दो छोटी बेटियां अनाथ हो गईं। इस घटना ने पूरे भारत को अंदर से झकझोर कर रख दिया है।

इसे भी पढ़ें-अहमदाबाद विमान दुर्घटना में जहां सब कुछ हो गया खाक, वहीं भगवदगीता का एक पन्ना भी नहीं जला...जानिए ऐसे ईश्वरीय चमत्कार जो आपदाओं में आए नजर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP