Adhik Maas 2023: अधिक मास में क्यों किया जाता है मालपुआ का दान? जानें इसके लाभ

Adhik Maas 2023 Malpua Daan Karne Ke Labh: हिन्दू धर्म में अधिक मास का बहुत महत्व माना जाता है।
इस माह में भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। अधिक मास में विष्णु पूजन से जीवन में दुखों का अंत होता है।
सुख-समृद्धि और संपन्नता घर में वास करती है। माना जाता है कि अधिक मास में किया गया दान अक्षय कहलाता है।
इसलिए अधिक मास में जितना संभव हो उतना दान करना चाहिए। वहीं, इस माह में मालपुआ भी दान करना चाहए।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि अधिक मास में मालपुआ का दान करने के लाभ और महत्व दोनों है।
अधिक मास 2023 मालपुआ के दान का महत्व (Adhik Maas 2023 Significance Of Malpua Daan)

- शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि मालपुआ भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) का प्रिय मिष्ठान है।
- ऐसे में अधिक मास के दौरान मालपुआ का दान करना शुभ होता है।
- मालपुआ दान करने से पृथ्वी दान करने जितना पुण्य मिलता है।
- इस माह में मालपुआ दान करने से वैकुण्ठ धाम की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें: Purushottam Month 2023: पुरुषोत्तम मास के दौरान घर में लगाएं देवी-देवताओं के ये प्रिय पौधे
अधिक मास 2023 मालपुआ के दान की विधि (Adhik Maas 2023 Vidhi Of Malpua Daan)
- अधिक मास में गुड़ और घी से बने 33 मालपुए दान करने चाहिए।
- इन मालपुओं को कांसे के बर्तन में रखकर दान किया जाता है।
- पहले मालपुआ भगवान विष्णु को चढ़ाते हैं फिर दान करते हैं।
यह भी पढ़ें: Malmas 2023: अधिकमास को क्यों कहा जाता है मलमास?
अधिक मास 2023 मालपुआ के दान के लाभ (Adhik Maas 2023 Benefits Of Malpua Daan)

- अधिक मास में मालपुआ दान करने से जीवन में मधुरता आती है।
- पारिवारिक और वैवाहिक जीवन (सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय) हमेशा खुशहाल बना रहता है।
- घर में शांति स्थापित होती है और आर्थिक स्थिति बेहतर बनती है।
- मालपुआ दान करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।
- भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है।
- अधिक मास में मालपुआ दान करने से ग्रह शांत होते हैं।
- मालपुआ दाना करने से कैसा भी ग्रह दोष नहीं लगता है।
अधिक मास में मालपुए के दान का बहुत महत्व है। अगर आप भी अधिक मास में दान करना चाहते हैं तो मालपुआ दान कर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।