Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:37 AM IST

Purushottam Month 2023: पुरुषोत्तम मास के दौरान घर में लगाएं देवी-देवताओं के ये प्रिय पौधे

पुरुषोत्तम मास का आरंभ 18 जुलाई से होने जा रहा है। ऐसे में इस दौरान देवी-देवताओं के ये प्रिय पौधे लगाने से न सिर्फ घर में सुख-समृद्धि आएगी बल्कि कष्टों से छुटकारा मिलेगा और अन्य लाभ भी प्राप्त होंगे।   
Updated:- 2023-07-18, 02:00 IST
image

Purushottam Month 2023 Devi Devtaon Ke Priya Paudhe: पुरुषोत्तम मास का आरंभ 18 जुलाई से होने जा रहा है। 

पुरुषोत्तम माह को मलमास भी कहते हैं। हालांकि एक होने के बाद भी पुरुषोत्तम माह के रूप में यह महीना शुभ माना जाता है।

जबकि मलमास के रूप में यह महीना बहुत ही अशुभ माना जाता है। पुरुषोत्तम माह भगवान विष्णु को समर्पित महीना है। 

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि पुरुषोत्तम माह के दौरान घर में देवी-देवताओं के प्रिय पौधे लगाने चाहिए। 

ऐसा करना न सिर्फ घर में सुख-समृद्धि लाता है बल्कि इसके कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। 

पुरुषोत्तम माह के दौरान घर में लगाएं तुलसी 

  • पुरुषोत्तम माह में घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। 
  • तुलसी मां लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती हैं और विष्णु प्रिया भी हैं। 
  • तुलसी का पौधा इस माह में घर में लगाने से धन लाभ (धन लाभ के उपाय) होता है। 
  • मां लक्ष्मी का घर में वासहोता है। आर्थिक स्थिति सुधरती है।  

यह भी पढ़ें: Purushottam Month 2023: भगवान विष्णु के राम और कृष्ण ही नहीं, इन अवतारों में भी साथ थीं लक्ष्मी

पुरुषोत्तम माह के दौरान घर में लगाएं शमी 

  • मान्यता है इस माह में शमी का पौधा लगाना भी बहुत शुभ है।
  • शास्त्रों में शमी का पौधा शनि देव का प्रिय माना जाता है।
  • शिव जी पर भी पूजा के दौरान शमी की पत्तियां चढ़ाई जाती हैं।
  • ऐसे में शमी का पौधा घर मरीं लगाने से शनि शांत होते हैं।
  • साढ़े साती और ढैय्या से राहत मिलती है। शिव जी प्रसन्न होते हैं। 

पुरुषोत्तम माह के दौरान घर में लगाएं कुबेर 

plants of hindu deities at home

  • कुबेर का पौधा मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) और कुबेर देव का प्रिय होता है।
  • इस पौधे को घर में लगाने से धन का कभी अभाव नहीं होता है।
  • धन लाभ के योग बनते हैं और धन में वृद्धि भी होती है।
  • इसलिए पुरुषोत्तम माह में इस पौधे को जरूर लगाएं। 

पुरुषोत्तम माह के दौरान घर में लगाएं गेंदा 

  • गेंदे का फूल सभी देवी-देवताओं का प्रिय है।
  • ऐसे में इस माह में इस फूल का पौधा अवश्य लगाएं। 
  • इससे देवी-देवताओं की कृपा घर पर बनी रहेगी। 

यह भी पढ़ें: Malmas 2023: अधिकमास को क्यों कहा जाता है मलमास?

पुरुषोत्तम माह के दौरान घर में लगाएं गुलाब 

  • गुलाब का पौधा घर में लगाने से हनुमान जी प्रसन्न रहते हैं।
  • पुरुशोताम माह में गुलाब का पौधा घर में जरूर लगाएं।
  • घर से हर संकट दूर रहेगा और हनुमान जी का आशीर्वाद मिलेगा।  

 

आप भी पुरुषोत्तम माह में देवी-देवताओं के ये प्रिय पौधे घर में लगा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstock, pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।