Floor Cleaning Hacks: घर की सफाई तो हम सभी रोजाना करते हैं। लेकिन कई बार कुछ जगहे या दाग लगे हुए गलती से छूट जाते हैं, जो बाद में हटने का नाम नहीं लेते हैं। बता दें कि इसके पीछे का मुख्य कारण लंबे समय से जमे दाग, धूल, मिट्टी, रोजमर्रा के दाग-धब्बे और समय के साथ फर्श की रंगत फीकी पड़ने लगती है। अब ऐसे में मम्मियां बाजार से क्लीनर लाने से पहले देसी तरीके अपनाती है। लेकिन इसके बावजूद कितना भी रगड़ लो या कितनी भी मेहनत कर लो। फर्श चमकने का नाम ही नहीं लेता है। बाद में आखिर ऑप्शन अक्सर हम महंगे फ्लोर क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इसमें मौजूद केमिकल इतने हार्ड होते हैं कि फर्श पर लगे दाग तो हटा देते हैं। लेकिन फर्श का असली रंग खत्म होने लगता है। लेकिन आपको बता दें कि आप केवल 12 रुपये की चीज और किचन में मौजूद एक चीज का इस्तेमाल कर इसे नया जैसा बना सकती हैं।
अब आप सोच रही होंगी आखिर 12 रुपये की चीज कैसे फर्श को साफ कर सकता है। चलिए इस लेख में जानिए यह चीज कौन सी है, जिससे आप फ्लोर पर लगे दाग को हटा सकती हैं।
फर्श को कैसे करें साफ?
फर्श पर लगे दाग को किसी भी केमिकल क्लीनर से साफ करने के बजाय यह चेक करें कि वह दाग किस चीज है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ दाग ऐसे होते हैं, जिन्हें हम आसानी से साफ कर सकती हैं। इन्हें हटाने के लिए सबसे पहले दाग पर टूथपेस्ट और पानी की कुछ बूंदें डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर दाग हाल फिलहाल में लगे होंगे, तो साफ हो जाएंगे। वहीं अगर ये ज्यादा पुराने या जिद्दी दाग हैं, तो आपको थोड़ा ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें-बाथरूम की गंदी टाइल्स रगड़कर हो चुके हैं परेशान, इस आसान तरीके से करें साफ, इंटरनेट पर वायरल है सड़े नींबू वाली ट्रिक
फर्श को चमकाने का क्या है 12 रुपये वाला हैक?
फर्श को चमकाने और साफ करने के लिए हम सभी रोजाना झाड़ू लगाने के साथ ही पोछा भी लगाते हैं। इसके लिए कई बार केवल साफ पानी या फिर फ्लोर क्लीनर मिलाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप बाजार से टाटरी लाकर फर्श को चमका सकती हैं। इसके लिए केवल इसे पीसकर आधा बाल्टी पानी में डालें और साथ ही नमक डालकर मिलाएं। नमक फर्श पर मौजूद कीटाणुओं को हटाने वहीं टाटरी पाउडर दाग-धब्बे को हटाने का काम करता है। आप टाटरी पाउडर या टुकड़े को 10 से 12 रुपये में आसानी से दुकान से खरीद सकती हैं। इसके अलावा अगर आप फर्श की धुलाई कर रही हैं, तो इस पानी में डिटर्जेंट मिलाएं।
इसे भी पढ़ें-काली-पीली टाइल्स नहीं रहेंगी मैली, घर में मौजूद चीजों से करें कमाल की सफाई... रिजल्ट देख दंग रह जाएंगे आप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों