Tue Sep 15, 2026 | Updated 05:54 PM IST

इन एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ की थी अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत

ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने बॉलीवुड फिल्मी करियर की शुरुआत अक्षय कुमार के साथ की। जानिए इस लेख में। 
Updated:- 2022-06-26, 10:20 IST
debut films with akshay

अक्षय कुमार को बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से जाना जाता है। उन्हें इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन अपनी प्रतिभा और एक्टिंग स्किल्स के जरिए से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने लिए एक अलग जगह बनाई है। उनकी फिल्मों को दर्शकों का एक अलग ही प्यार मिलता है।

शायद यही कारण है कि कई फीमेल एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ अपना डेब्यू करना पसंद करती हैं। हाल ही में मिस वर्ल्ड रह चुकी मानुषी छिल्लर ने भी अपना एक्टिंग डेब्यू अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज के साथ किया। हालांकि, इस लिस्ट में सिर्फ मानुषी छिल्लर का ही नाम शामिल नहीं है, बल्कि मानुषी के अलावा भी कई एक्ट्रेसेस अक्षय कुमार के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं। तो चलिए आज इस लिस्ट में हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं-

मानुषी छिल्लर

manusi chillar

मानुषी छिल्लर हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज में नजर आई थीं। यह फिल्म जून 2022 में रिलीज हुई और फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। जहां फिल्म में अक्षय कुमार ने सम्राट पृथ्वीराज का किरदार निभाया, वहीं मानुषी संयोगिता की भूमिका निभाई। मानुषी की पहली ही फिल्म में उनकी एक्टिंग यकीनन काबिल-ए-तारीफ रही। मानुषी व अक्षय ऑन स्क्रीन यकीनन काफी अच्छे लग रहे थे।

मौनी रॉय

mauni roy

छोटे परदे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी मौनी ने साल 2018 में बड़े परदे पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म गोल्ड के साथ बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में मौनी के साथ अक्षय कुमार नजर आए थे। स्क्रीन पर इनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

इसे जरूर पढ़ें- टीवी के बाद बॉलीवुड में धमाल करने वाली मौनी रॉय कितनी अमीर हैं, उनकी संपत्ति के बारे में जानें

लारा दत्ता

lara datta

मिस यूनिवर्स रह चुकी लारा दत्ता ने अपने फिल्मी करियर के कई किरदार निभाए हैं। लेकिन जब उन्हांने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, तब उनके हीरो बने थे अक्षय कुमार। बता दें कि लारा ने साल 2003 में फिल्म अंदाज के साथ अपना एक्टिंग करियर स्टार्ट किया था। फिल्म के अक्षय के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए लारा को फिल्मफेयर अवॉर्डका बेस्ट फीमेल डेब्यू पुरस्कार भी मिला था।

बिपाशा बसु

bipasha basu

बिपाशा ने भले ही कुछ वक्त से फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन जब भी स्क्रीन पर नजर आती हैं, तो उनका एक अलग ही जादू चलता है। मॉडलिंग में एक सफल करियर के बाद, बिपाशा बसु ने अब्बास मस्तान की थ्रिलर मूवी अजनबी से एक सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आए थे। इस फिल्म के लिए बिपाशा बसु को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था।

इसे जरूर पढ़ें-बर्थडे स्पेशल: रात में बिपाशा बसु की इन डरावनी फिल्मों को देखने का बनाएं प्लान

तृषा कृष्णन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी तृषा कृष्णन ने साल 2010 में फिल्म खट्टा-मीठा से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती हुई नजर आई थीं। हालांकि, इस फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। जिसके बाद तृषा ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और उन्होंने केवल साउथ की फिल्मों में ही अपना ध्यान लगाया।

तो आपको अक्षय कुमार के साथ किस एक्ट्रेस की ऑन स्क्रीन पेयरिंग सबसे अच्छी लगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।