मौनी रॉय इंडियन फिल्म और टीवी की एक फेमस एक्ट्रेस हैं। मौनी ने साल 2007 में अपने करियर की शुरुआत टीवी के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। उसके बाद कलर्स टीवी के सीरियल 'नागिन' में अपने एक्टिंग के कारण लोगों के दिलों पर राज करने लगी है। यह सीरियल छोटे पर्दे पर काफी हिट रहा है। छोटे पर्दे पर अपना नाम कमाने के बाद अब एक्ट्रेस बनकर मौनी रॉय बॉलीवुड में भी कमाल कर रही हैं। 'नागिन' सीरियल से धमाल मचाने वाली मौनी रॉय 'गोल्ड' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की। मौनी धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं और उन्हें दर्शकों का प्यार भी मिल ही रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मौनी रॉय की संपत्ति कितनी है। शायद नहीं। तो चलिए इसकी जानकारी हम आपको विस्तार में देते हैं।
एक्ट्रेस की कुल वर्थ 1 मिलियन डॉलर है यानी 8 करोड़ रुपये है। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि वो एक शो के लिए 30-40 लाख रुपये फीस लेती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है।
जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि मौनी ने साल 2007 से टीवी के पॉपुलर शो 'क्योकि सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में उन्होंने कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया था जिसके लिए वह खासतौर पर जानी जाने लगी थीं। इसके बाद मौनी ने 'देवों के देव महादेव' में सती का किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। मौनी का यह किरदार भी एक समय पर उनकी पहचान बन गया था। इसके बाद उन्होंने 'जुनून: ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' में मीरा का किरदार निभाया था। इसके बाद मौनी साल 2014 में 'झलक दिखला जा' में नजर आईं।
कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले इस रियलिटी डांस शो 'झलक दिखला जा' के इस सीजन की फाइनालिस्ट रही हैं। मौनी रॉय का निभाया नागिन का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया है। कई सीरियल्स ऐसे हैं, जिसमें मौनी रॉय अहम भूमिका में नजर आईं और शो की सफलता में उनका योगदान भी रहा है। कई फेमस शो में काम कर चुकीं मौनी रॉय ने टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही है।
जी हां मौनी रॉय टीवी की उन एक्ट्रेस में से हैं, जिन्होंने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काफी नाम कमाया है। मौनी ने 'गोल्ड' फिल्म से डेब्यू करने के बाद जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' फिल्म में काम किया। आखिरी बार एक्ट्रेस को 'मेड इन चाइना' फिल्म में देखा गया। जिसमें राजकुमार राव लीड रोल में नजर आए थे। फिल्मों के अलावा मौनी रॉय अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। और उनकी फोटोज के लोग काफी दीवाने हैं। उनकी फोटोज को काफी पसंद किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: मौनी रॉय कौन-सा street food खाती हैं कि मोटी ही नहीं होती?
View this post on Instagram
मौनी अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती है और समय-समय पर अपने फिटनेस से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अगर आप भी उनकी तरह फिट रहना चाहती हैं तो इन वीडियों को देखकर आप भी एक्सरसाइज कर सकती हैं।