Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:21 AM IST

Abdu Rozik का तंगी में बीता बचपन, आज बिग बॉस के घर में मचा रहे हैं धमाल

अब्दु रोजिक को भले आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है लेकिन एक समय तंगी से गुजरा था उनका बचपन।
Updated:- 2022-11-15, 15:09 IST
abdu rozik house

बिग बॉस के घर में नजर आ रहे है अब्दु रोजिक को इस शो में आने के बाद से पूरा भारत जानता है। भारत की जनता अब्दु रोजिक को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस में उनके गेम को भी दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ताजकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक को हिंदी नहीं आती इसके बावजूद भी वह हिंदी के गाने गाते हैं। उनके गाने को भी दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है।

बचपन में भी काफी तंगी

आज भले ही अब्दु रोजिक के पास सब कुछ है उन्हें किसी भी चीज की जरूरत नहीं है, लेकिन एक समय ऐसा भी था उनके जीवन में जब उन्हें काफी तंगी का सामना करना पड़ा था। चलिए जानते हैं उनके बचपन से जुड़े कुछ बातें।

abdu rozik disease

घर बनवाने तक के नहीं थे पैसे

19 साल के अब्दु रोजिक भले ही 3 फिट 3 इंच के हो लेकिन बिग बॉस के हाउस में उन्होने सब के नाक में दम कर रखा है। उनके गेम की तारीफ खुद सलमान खान तक कर चुके हैं। उनके गेम को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आज भले ही वह स्टार बन गए है लेकिन एक समय उनके इतने भी पैसे नहीं होते थे कि वह घर की टपकती छत को बनवा सकें।

इसे जरूर पढ़ें:अब्दु रोजिक से आप भी सीख सकते हैं ये 4 बातें

जेनेटिक डिसऑर्डर के हैं शिकार

वहीं जब अब्दु रोजिक महज 8 के थे तब उन्हें पता चला कि उन्हें एक बीमारी हैं जिसके कारण उनकी लंबाई नहीं बढ़ रही थी। अब्दु को कोनग्रोथ हार्मोकी कमी नाम का जेनेटिक डिसऑर्डर है। इसके कारण ही उनकी लम्बाई केवल 3 इंच बढ़ पाई है। उनके लिए इस बात को सविकार करना काफी ज्यादा मुश्किल था। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं माना।

इसे जरूर पढ़ें:Bigg Boss के घर के सबसे क्यूट सदस्य Abdu Rozik कैसे बने स्टार?

6 साल की उम्र से गायक के रूपमें बनाया करियर

महज 6 साल की उम्र से अब्दु ने अपना करियर गायक के रूप में बनाना चाहा। जिसके बाद क्या था कहते हैं ना जहाँ चाह होती हैं राह वही से बन जाती हैं। अब्दु ने काफी मेहनत की और ताजीकिस्तान में एक के बाद एक कई हिट गाने गाएं। उनके कई गानों को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिखाया है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik



Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।