Mango Tree Care Tips: गर्मी का मौसम आते ही आम के पेड़ों पर फल लगने शुरू हो जाते हैं, लेकिन इसी के साथ एक और समस्या आती है, जो की आम के पेड़ों को नुकसान पहुंचाती हैं। इसकी डालियों पर कई बार आपने भी देखा होगा कि आम के पेड़ पर सफेद कीड़ों का हमला बढ़ जाता है। ये छोटे-छोटे सफेद कीट आम की डालियों, पत्तों और छोटे फलों पर चिपक कर उनका रस चूसने लगते हैं, जिससे फल कमजोर पड़ जाते हैं और पैदावार बुरी तरह प्रभावित होती है। अगर आपके आम के पेड़ पर भी फलों से ज़्यादा ये सफेद कीड़े नज़र आ रहे हैं और आप रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको बाजार से महंगे स्प्रे खरीदने की जरूरत नहीं है। आपके घर में ही कुछ ऐसी मुफ्त की चीजें मौजूद हैं, जिनसे आप एक असरदार और होममेड कीटनाशक स्प्रे बना सकती हैं। यह स्प्रे इन सफेद कीड़ों को जड़ से खत्म करने का काम करता है। साथ ही, आपके फलों और पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित होता है। आइए जानते हैं कि कैसे आप इन घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके आप यह जादुई स्प्रे बना सकती हैं और इसे अपने आम के पेड़ पर इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है, ताकि आपको मिलें ढेर सारे रसीले आम।
सफेद कीड़े आम के पेड़ को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं?
आम के पेड़ों पर दिखने वाले ये सफेद कीड़े अक्सर मिलीबग्स होते हैं। ये छोटे, मुलायम शरीर वाले कीट होते हैं, जो सफेद और रूई जैसी परत से ढके होते हैं। ये पत्तों, नई टहनियों और छोटे फलों से रस चूसते हैं, जिससे पेड़ या पौधा कमजोर हो जाता है। इनके हमले से पत्तियां पीली पड़कर गिर सकती हैं, फूल और फल झड़ सकते हैं। इससे फलों की गुणवत्ता खराब हो सकती है। ये अपने पीछे चिपचिपा पदार्थ छोड़ते हैं, जिस पर बाद में काली फफूंद उग जाती है, जिससे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया बाधित होती है।
घर में रखी इन फ्री की चीजों से बनाएं असरदार स्प्रे
आप अपने घर में आसानी से उपलब्ध चीजों का उपयोग करके प्रभावी जैविक कीटनाशक स्प्रे बना सकते हैं-
साबुन का पानी
यह सबसे आसान और प्रभावी तरीकों में से एक है। इसके लिए आपको पानी में साबुन डालकर अच्छी तरह से इस तरह मिलाना है, कि झाग बन जाए। इसके बाद, घोल को एक स्प्रे बोतल में भर लें। सुबह जल्दी या शाम को जब धूप तेज न हो। इसके बाद, आम की डालियों और पत्तों पर अच्छी तरह स्प्रे करें। पत्तियों के नीचे की तरफ भी स्प्रे करना न भूलें, क्योंकि ये कीट अक्सर वहीं छिपे होते हैं। साबुन का पानी कीटों के शरीर पर एक परत बना देता है, जिससे वे सांस नहीं ले पाते और मर जाते हैं।
इसे भी पढ़ें-भर-भरकर छोटे से पौधे में भी आएंगे आम...मार्च का महीना खत्म होने से पहले कर लें ये जरूरी काम
लहसुन और मिर्च का स्प्रे
- लहसुन और मिर्च में ऐसे तत्व होते हैं जो कीटों को दूर भगाते हैं।
- लहसुन और मिर्च को पीसकर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को 1 लीटर पानी में डालकर रात भर के लिए छोड़ दें।
- सुबह इस घोल को छान लें।
- यदि उपयोग कर रहे हैं, तो इसमें 1 चम्मच डिश सोप मिलाएं।
- इस घोल को भी सुबह या शाम के समय पूरे पेड़ पर अच्छी तरह स्प्रे करें। इसकी तीखी गंध और स्वाद कीटों को दूर रखता है।
प्याज का स्प्रे
- प्याज में सल्फर यौगिक होते हैं जो कीटों के लिए हानिकारक होते हैं।
- प्याज को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसे 1 लीटर पानी में डालकर कम से कम 24 घंटे के लिए भिगो दें।
- छानकर पानी को अलग कर लें।
- इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर कीट प्रभावित हिस्सों पर छिड़कें।
इसे भी पढ़ें-आमों को बेकार कर देगा यह एक कीट, बचाव के लिए इस एक पत्ती के घोल का करें इस्तेमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों