प्यार बहुत ही प्यारी चीज होती है। यकीनन रिलेशनशिप में हमेशा ऐसा ही लगता है। रिलेशनशिप अगर अच्छी हो, तो आप मेंटली और फिजिकली ग्रो कर सकते हैं। लेकिन अगर रिलेशनशिप के कारण आपको मेंटल स्ट्रेस हो रहा है, हमेशा रोना आता है, परेशानी बनी रहती है और तकलीफ बढ़ती चली जा रही है, तो इसका क्या किया जा सकता है? कई बार प्यार तो बहुत जल्दी हो जाता है, लेकिन उस प्यार को निभाना बहुत मुश्किल होता है और धीरे-धीरे इंसान के लिए रिलेशनशिप अझेल हो जाती है। ऐसी स्थिति जब बन रही है, तो ये समझने की जरूरत है कि रिलेशनशिप में जिस इंसान के साथ आप हैं, वो आपके लिए सही है या नहीं।
साइकोलॉजी के मुताबिक रिलेशनशिप में कुछ बातें रेड फ्लैग साबित हो सकती हैं। आज आपको उन्हीं बातों के बारे में बताते हैं।
1. लगातार झूठ बोलना
टाइम नहीं है, काम में व्यस्त हूं, नहीं अभी नहीं आ सकता, घर पर मेहमान हैं, मम्मी नहीं मानेंगी, बॉस का कॉल था और ना जाने क्या-क्या। झूठ की कोई सीमा नहीं होती और अगर कोई लगातार किसी ना किसी बात को लेकर झूठ बोल रहा है, तो वह इंसान आपके लिए सही कैसे हो सकता है? छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलने का मतलब है कि इंसान आपकी छोटी-छोटी खुशियों की भी कदर नहीं करता है।
यही छोटी-छोटी चीजें आगे चलकर बहुत बड़ी हो जाती हैं। ऐसे में आपको समझना होगा कि झूठ की बिनाह पर रिलेशनशिप लंबे समय तक नहीं चल सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- Relationship Tips: रिश्ता लंबा चलेगा या नहीं! इन बातों पर टिकी होती है रिलेशनशिप
2. बात-बात पर आपको मैनिपुलेट करना
अगर किसी बात को लेकर आप अपसेट हैं और वो आपको समझा रहे हैं, तो समस्या का समाधान उन्हें देना चाहिए ना? लेकिन हर बार आपकी समस्या में भी अपनी समस्या को ले आना और फिर बात को पूरी तरह से पलट देना रेड फ्लैग हो सकता है। इसमें कई बार सामने वाला इमोशनल भी हो सकता है, आपको गिल्टी फील करवा सकता है, आपकी पुरानी गलतियों को दोहरा सकता है।
हर बार गलती अगर घूम-फिरकर आपकी ही हो जाती है और सामने वाला इंसान अपनी गलती को कभी मानने के लिए ही तैयार नहीं होता और साफ गलती दिखने पर भी आपको ही ब्लेम करता है, तो यह समस्या बड़ी हो सकती है।
3. आपको अपनों से ही दूर करना
परिवार, दोस्त, रिश्तेदार सभी के पास होते हैं और रिलेशनशिप में आने के बाद ऐसा हो सकता है कि उनके लिए आपके पास समय कम हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो टॉक्सिक हैं या आप उनके साथ समय बिता ही नहीं सकती हैं। ये तरीका गलत है, रिलेशनशिप में आने के बाद कई बार पार्टनर के हिसाब से लोग अपने करीबी लोगों के प्रति अपना माइंडसेट चेंज कर लेते हैं। ऐसे में आपको समझना चाहिए कि लोग रिलेशनशिप में आपकी सोच बदलने की कोशिश कर रहे हैं।
अगर ऐसा कोई एक मूमेंट है, तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर बार-बार ऐसा हुआ है, तो आपके साथ गलत हो रहा है।
4. जरूरत से ज्यादा जलन होना
जब रिश्ता शुरू होता है तब किसी व्यक्ति का थोड़ा बहुत पजेसिव होना अच्छा लगता है, लेकिन जब यह एक समस्या बन जाती है, तब रिलेशनशिप अझेल लगने लगती है। क्या कभी आपने सोचा है कि इस तरह की समस्या कितनी परेशानी पैदा कर सकती है। ऐसे में आपके सोशल इंटरेक्शन भी कम हो जाते हैं, ऐसा लगने लगता है कि आप 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में हैं। किसी से फोन पर बात करना भी मुश्किल हो सकता है।
किससे बात कर रही हो, क्यों बात कर रही हो, क्या हुआ था, अभी फोन क्यों नहीं उठाया, वहां क्यों जा रही हो, ऐसा क्यों कर रही हो जैसे कई सवाल आपके जहन में घूमते रहते हैं।
5. कभी फ्यूचर प्लान नहीं होता
ऐसा बहुत लोगों के साथ होता है कि उन्हें फ्यूचर के बारे में ज्यादा चिंता करना पसंद नहीं होता और में जीना पसंद है, लेकिन ऐसा कब तक? सालों तक डेट करने के बाद भी अगर किसी इंसान के फ्यूचर प्लान्स में आप हैं ही नहीं, तो ये गलत होगा ना। ऐसे में दुखी होना या फिर अपने फ्यूचर को लेकर परेशान होना वाजिब है। रिलेशनशिप में एक पड़ाव के बाद फ्यूचर प्लानिंग होती ही है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर इसके बारे में कभी बात ही नहीं करता, या उसके दिमाग में रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का कोई ऑप्शन ही नहीं है, तो आपके लिए ये गलत हो सकता है। ऐसे में यह सोचना जरूरी है कि आगे चलकर आप साथ रह भी सकते हैं या नहीं।
इसे जरूर पढ़ें- Relationship Tips: रिश्ते में ब्रेकअप की नौबत आने से बचने के लिए फॉलो कर सकते हैं ये 5 टिप्स, हमेशा एक-दूजे के साथ रहेंगे खुश
6. आपके सपनों की उनके लिए कोई कीमत नहीं
एक हेल्दी रिलेशनशिप में ये जरूर देखना चाहिए कि आप और आपका साथी दोनों ग्रो करें और रिलेशनशिप को म्यूचुअल रिस्पेक्ट के साथ आगे बढ़ाएं। एक दूसरे के सपोर्ट के बिना, दोनों पार्टनर बहुत ज्यादा समय तक साथ नहीं रह सकते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि आप एक दूसरे के सपनों के बारे में सोचें। अगर कोई एक व्यक्ति अपने सपनों के बारे में हमेशा सोचता है, लेकिन पार्टनर के बारे में कभी नहीं सोचता, तो यह गलत है।
7. आपके दिमाग में हमेशा प्रेशर रहता है
रिलेशनशिप में हमेशा सुकून नहीं होता, लेकिन हमेशा दुख और प्रेशर भी नहीं होता। अगर आपको ऐसा महसूस होता है कि रिलेशनशिप को परफेक्ट बनाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है, हमेशा आपको ही आगे बढ़ना पड़ता है, सामने वाले इंसान को आपकी कोई भी गलती बिल्कुल पसंद नहीं, तो सोचने वाली बात है कि क्या ये रिलेशनशिप सही है?
8. आपको उनसे उनका टाइम मांगना पड़ता है
अगर कोई इंसान रिलेशनशिप में है, तो उसका फर्ज बनता है कि रिलेशनशिप के लिए थोड़ा समय भी निकाले। अगर आपको उनसे उनका वक्त मांगने के लिए हमेशा लड़ना पड़ता है, तो रिलेशनशिप सही नहीं है। ऐसे समय में आप हमेशा रिलेशनशिप के दौरान फ्रस्ट्रेट होती रहेंगी।
9. आपको ऐसा लग रहा है कि आप बदल गई हैं
किसी रिलेशनशिप के लिए खुद में थोड़ा बहुत बदलाव लाना सही है। आपको हमेशा सामने वाले इंसान के लिए कुछ करना चाहिए, लेकिन आपको ऐसा लग रहा है कि आप पूरी तरह से बदल गई हैं और आपने जो करना था, वो करना शुरू किया ही नहीं है, तो यह गलत है। ऐसे में रिलेशनशिप में एक समय के बाद आप फ्रस्ट्रेट होने लग जाएंगी।
रिलेशनशिप में अच्छे और बुरे सभी तरह के फेज आते हैं। ऐसे में हर बुरे फेज को गलत समझ लेना भी सही नहीं, लेकिन अगर हर बार यही होता है, तो रिलेशनशिप के बारे में दोबारा सोचना जरूरी है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों