दिल्ली की ये 6 जगह जहां पैरेंट्स और बच्चे साथ में बिता सकते हैं गुड टाइम

वैसे तो ऐसी जगहों की कमी नहीं है जहां आप अपनी फैमली के साथ अच्छा टाइम इस्पेंड कर सकती हैं, लेकिन जहां सवाल बच्चों का आता है तो काफी सोचना पड़ता है कि दिल्ली में ऐसी कौन सी जगहें हैं जहां बच्चों के साथ full on masti वाला टाइम इस्पेंड किया जा सके।
हो सकता है शायद पहली नजर में आपको इंडिया की capital दिल्ली में बच्चों के साथ घूमने लायक कोई भी जगह ना लगे लेकिन यहां ऐसा बहुत कुछ है जो देखने लायक है। चाहे मनोरंजन हो, शिक्षा या व्यंजन, दिल्ली में ऐसी बहुत सी जगह है जहां आप अपने बच्चों के साथ मस्ती भरा टाइम इस्पेंड कर सकती हैं।
अगर आपके बच्चे को रेल में दिलचस्पी है तो आप National Rail Museum जा सकती हैं जो चाणक्यपुरी में स्थित है या फिर National Doll Museum भी बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप अपने बच्चों के साथ उनके अंदाज में मस्ती भरा टाइम इस्पेंड करना चाहती हैं तो आप Fun and Food Village जैसी जगह भी जा सकती हैं। ऐसी और भी जगह हैं जहां आप अपने बचों के साथ फूल ऑन मस्ती मार सकती हैं। चलिए हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप बच्चों के साथ फूल ऑन मस्ती मार सके और वो भी उन्हीं के अंदाज में:
National Doll Museum यहां हैं 150 भारतीय गुड़ियां

Image Courtesy: Indiatimes.com
फेमस राजनीतिक कार्टूनिस्ट शंकर पिल्लई ने National Doll Museum स्थापित किया था। यह म्यूज़ियम नई दिल्ली के बहादुर शाह ज़फर मार्ग पर चिल्ड्रन बुक ट्रस्ट के भवन में स्थित है। इस म्य़ूज़ियम के दो भाग हैं, एक में यूरोपीय देशों और दूसरे में एशियाई देशों की गुड़ियों का प्रदर्शन किया गया है। यहां लगभग मुख्य आकर्षण के तौर पर 150 भारतीय गुडि़यों का प्रदर्शन किया गया है।
National Rail Museum में दिखेंगी दिलचस्प रेल

Image Courtesy: Wikimedia.org
रेल में दिलचस्पी रखने वालों के लिए नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित National Rail Museum देखने लायक जगह है। यह म्यूज़ियम 10 एकड़ में फैला है और साथ ही यहां चलित और स्थिर दोनों प्रकार के रेल मॉडल्स प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अलावा यहां रेल के इतिहास को दिखाती हुईं बेहद ही पुरानी तस्वीरें भी मौजूद हैं।
Fun N Food Village यहां होगी फूल ऑन मस्ती

Image Courtesy: i0.wp.com
दिल्ली-गुड़गांव सीमा के कापसहेरा सीमा पर Fun N Food Village स्थित है और यहां आप अपने बच्चों के अंदाज में उनके साथ फुल ऑन मस्ती कर सकती हैं। यहां वॉटर पार्क होने की वजह से ये जगह और ज्यादा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन जाती है। साथ ही इस वॉटर पार्क में इंडिया की सबसे लंबी और एशिया की सबसे तेज पानी की स्लाइड है।
Metro Walk यहां बिताए मस्ती भरे पल

Image Courtesy: Cloudfront.net
दिल्ली के रोहिणी में स्थित Metro Walk में बच्चों के लिए कई राइड्स मौजूद हैं और साथ ही यहां बच्चों के लिए शापिंग भी की जा सकती है। यहां आसानी से आप अपने बच्चों के साथ 7-8 घंटे बिता सकती हैं। खासतौर पर 5 साल से छोटे बच्चों को यहां का मिनी फाउंटेन बहुत पसंद आता है।
Children park यहां आप India Gate का भी लुफ्त उठा सकती हैं
वैसे तो आप अपने बच्चों के साथ India Gate पर बेस्ट टाइम इस्पेंड कर सकती हैं और साथ ही यहां पर बच्चों के लिए दिल्ली का सबसे पसंदीदा पिकनिक स्पॉट भी है। India Gate के पास ही बच्चों के लिए एक चिल्ड्रन पार्क है जहां बच्चों के लिए एंफीथियेटर, रोला स्लाइड और जंगल बुक थियेटर भी है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।