Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

पैकेज्ड फूड खरीदने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें, पता करें वो असली है या मिलावटी

अगर आपकी आदत है कि आप पैकेज्ड फूड्स को ज्यादा मंगवाती हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है जो आपके लिए अहम साबित हो सकती हैं। 
Updated:- 2020-10-26, 18:02 IST
packaged food

ऐसा कितनी बार हुआ है कि किसी दुकान से आपको पैकेज्ड फूड खरीदा हो और उसका स्वाद खराब सा लगा हो या फिर ऐसा लगा हो कि ये असली नहीं है। दिल्ली के सेंट्रल पार्क से लेकर बड़ी-बड़ी टूरिस्ट प्लेस तक आपको हाथ में पैकेज्ड फूड, चिप्स आदि बेचते हुए कई लोग मिल जाएंगे। ऐसे में हमें कई बार फूड आइटम खरीदने के बाद लगता है कि ये शायद ओरिजनल नहीं है। 

अगर आपसे पूछा जाए कि आप कैसे इस बात का पता लगाएं कि आपने जो पैकेट वाला खाना खरीदा है वो असली है या नकली तो आपका जवाब क्या होगा? अगर देखा जाए तो अधिकतर लोग इस बात पर धोखा खा जाते हैं और असली और नकली की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा पानी के साथ सबसे ज्यादा होता है। मिनरल वॉटर के नाम पर कई बार हमें नल का पानी भी मिल जाता है। ऐसे में आपको क्या लगता है कि किन तरीकों से आप पहचानें सही पैकेज्ड आइटम कौन सा है। अगर आप इसमें कन्फ्यूज हो रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कुछ खास टिप्स जिनके बारे में ध्यान देना चाहिए।  

FSSAI की एक रिपोर्ट कहती है कि 15.8% फूड सैम्पल्स सब स्टैंडर्ड होते हैं और कई में मिलावट और उनकी नकल देखने को मिलती है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आपको क्या करना चाहिए। 

1. सबसे पहले पैकेजिंग देखें-

अगर आपने बाहर से कोई फूड आइटम खरीदा है तो उसकी पैकेजिंग देखिए। अगर वो कटी-फटी है या फिर ब्रांड का नाम उसमें थोड़ा अलग दिख रहा है तो उसे न लें। चिप्स आदि के पैकेट के साथ ऐसा बहुत बार होता है कि थोड़ी सी डिटेलिंग के बाद लोग आसानी से कन्फ्यूज हो जाते हैं, लेकिन अगर आप ऐसी किसी टूरिस्ट प्लेस पर कुछ खरीद रही हैं या फिर आप अपनी जान-पहचान की दुकान या ऑथोराइज्ड डीलर के बाद कोई सामान खरीद रही हैं तो पैकेजिंग पर ध्यान जरूर दें। 

fod items

इसे जरूर पढ़ें- बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले ऐसे लगाएं Parental Control, नहीं खुलेगी कोई भी गलत चीज़

2. पैकेट के पीछे की तारीख और उसकी डिटेल्स देखें-

ये शायद आप अक्सर न करती हों, लेकिन ये देखना जरूरी है। किसी भी अनजान जगह से अगर आप सामान खरीद रही हैं तो ये भी हो सकता है कि वो एक्सपायर्ड हो। ऐसा अक्सर टूरिस्ट प्लेसेज में होता है और कई बार बड़ी दुकानें भी ऐसा करती हैं। एक्सपायर्ड सामान बिलकुल न खरीदें और साथ ही साथ पैकेट में मौजूद खाने के इंग्रीडियंट्स भी देखें। अगर आपको कुछ भी अनजाना लग रहा है तो उसे न खरीदें क्योंकि ये नुकसानदेह हो सकता है। 

3. बिल जरूर बनवाएं-

अगर आप किसी नई दुकान से खरीद रहे हैं तो बिल जरूर बनवाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि पक्का बिल दुकान वाला तभी बनाकर देगा जब उसके पास सही और बिना मिलावट वाला सामान होगा। पक्के बिल की डिटेलिंग दुकान दार को अपने अकाउंट्स में करनी होती है और ऐसे में उसके धोखाधड़ी करने की गुंजाइश कम होगी। साथ ही अगर उस दुकान वाले ने कोई हेरा फेरी की है और आपने उसे पकड़ लिया तो आप उस पक्के बिल के जरिए कन्ज्यूमर फोरम में शिकायत भी दर्ज करवा सकती हैं। किराना शॉपिंग के दौरान इन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

 

4. ऑनलाइन शॉपिंग के समय रहें सावधान- 

ऑनलाइन शॉपिंग आजकल बहुत आसान और बहुत उपयुक्त तरीका हो गया है शॉपिंग का, लेकिन इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि अगर आप किसी तरह की फूड डील को चुन रही हैं तो बिना सोचे समझे कुछ भी न मंगवा लें। मिठाई के डिब्बे से लेकर रोज़ाना की सब्जी तक सभी कुछ ऑथोराइज्ड वेबसाइट्स और एप्स के जरिए ही मंगवाएं। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो हो सकता है सस्ती डील सेहत के लिए अच्छी न रह जाए और खराब क्वालिटी के फूड प्रोडक्ट्स, मसाले आदि आपके पास आ जाएं।  

 

इसे जरूर पढ़ें- Whatsapp पर ऐसे दिख सकते हैं ऑफलाइन, जानें आपके काम की टिप्स 

5. रंग और टेक्सचर का रखें ध्यान- 

अगर आपने किसी कारण से सब कुछ खरीद लिया है तो पैकेज्ड आइटम खाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि अगर उस आइटम का टेक्सचर और उसका रंग आपको कुछ अलग लग रहा है तो उसे न खाएं। चिप्स, नमकीन, दूध, दही किसी भी चीज़ के साथ ऐसा हो सकता है। कई बार पैकेजिंग तो अप टू डेट रहती है, लेकिन उसके अंदर का सामान उतना अच्छा नहीं रहता है। 

गलत तरह के खाने का सेहत पर बहुत असर पड़ता है और ऐसे में आपके लिए ये जरूरी है कि आप ऐसे खाने को न खाएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।