herzindagi
Bisleri owned by tata

पानी से लेकर चाय तक, टाटा कंपनी के इन 5 प्रोडक्ट्स के बारे में नहीं जानते होंगे आप

टाटा कंपनी किस-किस तरह के प्रोडक्ट्स बेचती है शायद आपको ना पता हो। इसमें से कुछ तो आप रोज़ाना यूज करती होंगी। 
Editorial
Updated:- 2022-11-28, 07:00 IST

हाल ही में टाटा कंपनी द्वारा बिस्लेरी मिनरल वाटर को खरीदने की बात सामने आई है। ये डील अभी पूरी नहीं हुई है, लेकिन ये तय माना जा रहा है कि टाटा कंपनी बिसलेरी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर खरीद रही है। इस डील की कीमत लगभग 6000-7000 करोड़ रुपए बताई जा रही है। टाटा ब्रांड के पोर्टफोलियो में जगुआर जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। टाटा का नाम सामने आते ही हमें अधिकतर गाड़ियों का ही ध्यान आता है, लेकिन यकीन मानिए टाटा कंपनी और भी बहुत कुछ बेचती है।

टाटा ग्रुप के तहत पानी से लेकर चाय और कॉफी तक काफी कुछ शामिल है। कई प्रोडक्ट्स तो आप भी रोज़ाना में इस्तेमाल करती होंगी जैसे टाटा नमक। जानिए टाटा कंपनी के रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में चलिए हम आपको थोड़ी सी जानकारी देते हैं।

1. मिनरल वाटर

अगर आप पीवीआर या किसी अन्य मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने गई हैं तो बहुत मुमकिन है कि आपको इसी तरह की पानी की बोतल दिखी होगी। ये बोतल काफी महंगी होती है और 110 रुपए प्रति लीटर तक बिकती है। अब पीवीआर जैसी जगह पर अगर आपको पानी पीना है तो यही बोतल लेनी पड़ी होगी।

himalayan drinnking water

ऐसे ही कई जगहों पर आपको हिमालयन वाटर बॉटल मिलती है। ये टाटा कंपनी की तरफ से ही मैन्युफैक्चर की जाती है।

इसे जरूर पढ़ें- टाटा ने फिर खरीदी एयर इंडिया, जानिए दोनों के बीच क्या है पुराना नाता?

2. दाल

हो सकता है कि आपने कभी किसी ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी ऐप से दाल मंगवाई हो और ये नोटिस भी ना किया हो कि ये टाटा ग्रुप की दाल है। टाटा सम्पन्न दाल भी टाटा ग्रुप की तरफ से ही है और ये दाल आम घरों में बहुत फेमस है। अधिकतर लोकल किराना स्टोर और ऑनलाइन ग्रॉसरी शॉप्स में ये दाल उपलब्ध है।

यह विडियो भी देखें

3. कॉफी

टाटा ब्रांड द्वारा 8 ओ क्लॉक कॉफी भी बेची जाती है। ये अमेरिकी ब्रांड की कॉफी है जो 2006 से टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स द्वारा बेची जा रही है। ये कॉफी फ्लेवर के हिसाब से काफी बेहतर है और इसकी वेराइटी भारत में उपलब्ध है। ये कॉफी उन लोगों को पसंद आएगी जिन्हें थोड़ी स्ट्रॉन्ग कॉफी अच्छी लगती है।

 o clock coffee

इसके साथ-साथ टाटा कॉफी ग्रैंड इंस्टेंट कॉफी भी 2015 से टाटा ग्रुप द्वारा बेची जा रही है।

4. प्रीमियम कॉफी शॉप

स्टारबक्स कॉफी के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ये वो कॉफी चेन है जहां यंगस्टर्स जाना बहुत पसंद करते हैं और कई लोगों के लिए ये स्टेटस सिम्बल बन गई है। हालांकि, इसे रोजाना तो यूज नहीं किया जाता, लेकिन फिर भी कई लोगों को इसके बारे में नहीं पता होता कि स्टारबक्स टाटा कंपनी की फ्रेंचाइजी है। ये सिर्फ स्टारबक्स नहीं बल्कि टाटा स्टारबक्स है जो 2012 से ही भारत में चल रहा है। ये प्रीमियम कॉफी ब्रांड बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- Tata कंपनी की बागडोर संभालने वाले क्या ये होंगे उत्तराधिकारी, जानिए कौन हैं ये तीन अनमोल 'रतन'

5. प्रीमियम चाय

टाटा टी के बारे में तो हमें पता ही है, लेकिन शायद आपको ये नहीं पता हो कि टेटली टी भी भारत में टाटा की ही है। टेटली पूरी दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा टी ब्रांड है जिसे इंग्लैंड से भारत लाने का काम टाटा ने ही किया है। सन 2000 से टाटा टी ने इस कंपनी के साथ डील की और भारत में इसे बेचना शुरू किया। आज भारत में टाटा टी के बहुत सारे कन्ज्यूमर्स हैं और हो सकता है आपके घर में भी इस चाय का इस्तेमाल किया जाता हो।

ये सारी जानकारी tataconsumer वेबसाइट से ली गई है जिसमें इन सभी ब्रांड्स के बारे में विस्तार से बताया गया है।

क्या आपको टाटा कंपनी के बारे में ये जानकारी पता थी? हमें अपनी राय आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।