कहीं चम्मच से तो कहीं हाथ से खाना है मना! जानें दुनिया के अजीबो गरीब नियम

दुनिया में सभी देशो की अपनी अपनी सभ्यता और संस्कृति होती है। हर देश के कल्चर के पीछे कुछ न कुछ लॉजिक्स होते हैं और हमें उनकी इज्जत करनी चाहिए। किसी भी देश की अगर संस्कृति जाननी हो तो वहां का खाना और खाने के स्टाइल से आप काफी हद तक समझा सकते हैं। हर देश में भोजन करने से जुड़े अपने नियम होते हैं। जैसे कि भारत में जमीन पर बैठकर हाथ से भोजन करने की सभ्यता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के कुछ देशों की ऐसी अजीबों गरीब फूड हैबिट्स के बारे में बताएंगे जिन्हें पढ़कर आप कुछ देर के लिए जरूर हैरान हो जाएंगे। हालांकि ये नियम लोगों को अजीब लग सकते हैं, लेकिन हमें उस स्थान की परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: मुंबई की ये रोड है फूड लवर के लिए जन्नत, यहां खास हैं ये 10 डिश
'नो' फोक रूल्स

हम में से ज्यादातर लोग कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करने के लिए फोक (कांटे वाली चम्मच) का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप थाईलैंड में हैं, तो यह आदत आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। अगर आप थाईलैंड में फोक का इस्तेमाल करेंगे तो आपको बहुत रूड अशिष्ट और अनियंत्रित माना जाता है। कई बार वहां के लोग आपकी क्लास भी लगा सकते हैं। इसलिए यहां जाकर ऐसा न करें।
मुंह से आवाज निकालकर खाना

जापान असामान्य परंपराओं और रीति-रिवाजों की भूमि है। यहां खाते वक्त मुंह से आवाज निकालना बहुत अच्छा माना जाता है। जापान जाकर अगर आप नूडल्स या कुछ भी खाते समय मुंह से आवाज निकालते हैं या शोर मचाते हैं तो इसे एक अच्छा संकेत माना जाता है। इससे ये साबित होता है कि आपको वास्तव में खाना पसंद आया है और आप खूब इन्ज्वॉय कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: ये 10 तरीके अपनाकर बिना फ्रिज के भी सब्जियों को रखें लंबे समय तक फ्रेश
चाइना में प्लेट खाली नहीं छोड़नी चाहिए

अधिकांश देशों में, लोगों का मानना है कि यदि आप प्लेट को खाली छोड़ देते हैं तो यह संकेत है कि आपने भोजन पसंद आया है। लेकिन चीन में ऐसा नहीं है। चाइन में अगर आप प्लेट एकदम खाली छोड़ते हैं तो यह संकेत देता है कि आपका पेट नहीं भरा है। इसलिए, यदि आप चीन में कभी खाना खाएं तो प्लेट को खाली न छोड़ें।
हाथ से भोजन करना

हमारे देश की संस्कृति है जमीन पर बैठकर हाथ से भोजन करना। हमारे देश का इतिहास बताता है कि हाथ से भोजन करने से शरीर को कई तरह के लाभ होते हैं। जबकि कई अन्य देशों में इसे बहुत आपत्तिजनक माना जाता है। कुछ देशो में तो हाथ से भोजन करने पर भददे कमेंट किए जाते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।