ब्रेकअप के बाद एक्स की यादों को कैसे भूलें? एक्सपर्ट से जानें 4 आसान तरीके
-1757095204399.webp)
कुछ लड़कियां ब्रेकअप के बाद भी अपने एक्स को नहीं भूल पातीं यानी उन्हें ब्रेकअप के बाद भी अपने एक्स की याद सताती है। ऐसे में यदि आप भी पुरानी यादों में जकड़ी हुई हैं तो यहां दिए गए कुछ तरीकों से आप मूव ऑन कर सकती हैं। जी हां, यहां दिए गए तरीके एक्सपर्ट द्वारा बताए गए हैं। उन्होंने बताया है कि महिलाएं कैसे ब्रेकअप के बाद एक की यादों से छुटकारा पा सकती है। जानते हैं, कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से...
कैसे भुलाएं एक्स की याद?
- लड़कियों को ब्रेकअप के बाद खुद को व्यस्त रखना चाहिए। यदि उन्हें किसी चीज का शौक है या कोई नई चीज सीखनी है तो यह समय उनके लिए बेहतर है। इसके अलावा परिवार के साथ समय बिताना और अपनी स्किल्स को बढ़ावा देना, ए्सक की यादों को दूर करने में मददगार होगा।
- सोशल मीडिया की दुनिया जितनी चमकीली है उतनी फेक भी है। ऐसे में ब्रेकअप के बाद कुछ समय खुद को एक्स की पोस्ट या अपडेट देखने से रोकें। आप ऐसे समय में सोशल मीडिया से दूरी जरूर बनाएं। इसके अलावा आप ए्सक को अनफॉलो या ब्लॉक कर दें। हालांकि ऐसे समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम से कम करें।
- खुद से प्यार करना भी एक कला है। ऐसे में ब्रेकअप के बाद यदि एक्स की याद को भुलाने में समय लग रहा है तो ऐसे में आप खुद पर ध्यान दे सकती हैं, जैसे स्किन केयर हेयर केयर आदि करवा सकती हैं, जिससे आपका ध्यान भी बटेगा और एक्स की याद भी नहीं आएगी।
इसे भी पढ़ें - Love Marriage के लिए पेरेंट्स की चाहती हैं रजामंदी? तो बड़े काम की हैं ये टिप्स
- कभी-कभी स्थिति को ऐसे ही छोड़ना बेहतर है। यदि आपको अपने एक्स की याद आ रही है और उसे भूलने में समय लग रहा है तो ऐसे में धैर्य रखें और खुद को समय दें। ऐसे समय में आप दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताएं। इससे अलग अब वो काम करें, जिससे आपको खुशी मिले।
- कभी-कभी जब कोई चाहने वाला इंसान छोड़ कर चला जाता है तो मन में ऐसे ख्याल आते हैं कि शायद हम में ही कोई कमी रही होगी पर ऐसे ख्यालों से नकारात्मक विचार पैदा हो सकते हैं और आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है इसलिए नकारात्मक विचारों को आने से रोकें।
इसे भी पढ़ें - What Attracts Women: पुरुषों की इन बातों से सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं लड़कियां
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।