What Attracts Women: पुरुषों की इन बातों से सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं लड़कियां

रिलेशनशिप की शुरुआत के लिए अट्रैक्शन होना बहुत जरूरी है। लड़कियों को लेकर अधिकतर यही बात की जाती है कि उन्हें समझना आसान नहीं, लेकिन यह इतना मुश्किल भी नहीं है। 
Updated:- 2023-08-24, 12:53 IST
image

How to Attract a Woman Physically| शाहरुख खान जब फिल्मों में अपने हाथ फैलाकर एक्ट्रेस को अपने पास बुलाता है, तो आकर्षण हो ही जाता है। बचपन से बॉलीवुड की फिल्मों में एक तय पैटर्न को फॉलो करते दिखाया गया है, हीरो गुंडों से लड़ेगा, रोमांटिक गाने गाएगा, एक्ट्रेस का ख्याल रखेगा और एक्ट्रेस को उससे प्यार हो जाएगा, लेकिन क्या वाकई आकर्षण इतना आसान होता है? लड़कियों के फिदा होने के लिए क्या सिर्फ इतना ही काफी है? 

सही मायने में आकर्षण लुक्स के साथ-साथ किसी व्यक्ति की पर्सनैलिटी पर भी निर्भर करता है। हमने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट की सीनियर चाइल्ड और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और हैप्पीनेस स्टूडियो की फाउंडर डॉक्टर भावना बर्मी से बात की। डॉक्टर भावना रिलेशनशिप एक्सपर्ट भी हैं और ह्यूमन साइकोलॉजी की बेहतर समझ रखती हैं। 

डॉक्टर भावना से हमने पूछा कि आखिर लड़कियां अधिकतर किन चीजों को लेकर आकर्षित होती हैं। उनका मानना था कि किसी एक पैमाने में इसे नहीं रखा जा सकता है। आकर्षण काफी हद तक पर्सनैलिटी का हिस्सा होता है। हालांकि, कुछ कॉमन चीजें ऐसी भी हैं जो अधिकतर लड़कियों को अच्छी लग सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों पुरुषों को ज्यादा पसंद आती हैं शादीशुदा महिलाएं और भाभी? सामने आ गया इसका कारण 

पुरुषों के बात करने का तरीका लगता है अट्रैक्टिव (What attracts women mostly?)

कोई लड़का किसी लड़की को किस तरह से अप्रोच कर रहा है और कैसे शुरुआती बात हो रही है यह अट्रैक्शन की पहली सीढ़ी होगी। यकीनन यहां लुक्स भी मायने रखते हैं अगर किसी का चेहरा और पर्सनैलिटी बहुत खूबसूरत है, तो उसे अच्छा लगेगा ही, लेकिन अगर फिजिकल अट्रैक्शन और आकर्षक व्यक्तित्व के बीच चुनना हो, तो बड़ी उम्र की लड़कियां व्यक्तित्व को चुनेंगी और कम उम्र में फिजिकल अट्रैक्शन ज्यादा मायने रखेगा। 

females get attracted to this thing

डॉक्टर भावना के मुताबिक, ऐसी कई स्टडीज भी हैं जो मानती हैं कि एवरेज लुक्स और ज्यादा अप्रोचेबल व्यक्ति को लड़कियां बेहतर पार्टनर मानती हैं। 

मैच्योर लड़कों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं लड़कियां (What is the one thing that attracts women?)

ऐसे लड़के जो फाइनेंशियली और इमोशनली इंडिपेंडेंट दिखते हैं, वो लड़कियों को ज्यादा आकर्षक लगते हैं। फिल्मों से परे, मैन चाइल्ड वाला लॉजिक असल जिंदगी में मायने नहीं रखता है। लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद हैं जो अपनी बातों में धीर-गंभीर लगें और साथ ही साथ उन्हें संभाल सकें। एक लड़का अगर इमोशनली भी इंडिपेंडेंट है, तो वो एक बेहतर पार्टनर बन सकता है। 

ज्यादा एक्सप्रेसिव लड़के लड़कियों को आते हैं पसंद (Psychology of Attracting a Woman) 

लड़कों के मामले में ऐसी धारणा है कि वो अपने इमोशन्स ज्यादा बेहतर तरीके से बता नहीं पाते हैं। अगर किसी लड़की को ऐसा लड़का मिलता है जो अपनी भावनाओं को ठीक से बता पाए, तो उसे दिक्कत महसूस नहीं होती है। वो अपनी बातें भी ठीक तरह से उस लड़के से कह पाएगी। 'मर्द को दर्द नहीं होता' वाली फिलॉसफी अब धीरे-धीरे बदलती जा रही है। (पति नहीं करता फीलिंग्स की कद्र तो क्या करें?)

फिट लड़के लड़कियों को आते हैं ज्यादा पसंद (Most Attractive Feature of Men) 

जरूरी नहीं कि लड़का बहुत ज्यादा जिम जाए या फिर एकदम मॉडल जैसी बॉडी बनाए, लेकिन लड़के का फिट होना बहुत जरूरी है। लड़कियों को मोटे और बेडौल लड़कों से ज्यादा फिट लड़के पसंद आते हैं। इसे हम सभी जेंडर्स के लिए यूनिवर्सल रूल मान सकते हैं। फिट रहने का मतलब है कि इंसान अपनी हेल्थ को लेकर भी ज्यादा सोचता है और खुद को बेहतर बनाने के लिए काम करता है।

female attraction rules
  

इसे जरूर पढे़ं- आखिर क्यों लगने लगता है कोई अच्छा?  Human Attraction के इन नियमों के बारे में जानें 

काम के साथ-साथ पार्टनर पर ध्यान देना भी है जरूरी (Ways to Attract Women) 

लड़कों के लिए उनका काम बहुत जरूरी होता है और होना भी चाहिए, लेकिन थोड़ा ध्यान पार्टनर पर भी होना चाहिए। अगर लड़के काम के बीच-बीच में थोड़ा सा समय निकालकर लड़कियों से थोड़ी बात ही कर लें, तो भी वो आकर्षक लग सकते हैं। दरअसल, यह ह्यूमन साइकोलॉजी है कि अगर कोई प्यार और केयर दिखाए, तो अपने आप ही उससे लगाव होने लगता है।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।