ऑफिस जाने वाली महिलाओं को कभी घर के कामों से छुटकारा नहीं मिलता। बच्चे संभालना, घर की साफ-सफाई करना और खाना बनाना जैसी जिम्मेदारी वर्किंग होने के बाद भी उनपर ही थोपी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, हम महिलाएं है। अक्सर यह बोलकर महिलाओं से काम करवाया जाता है कि आप महिलाएं हैं, आपको तो घर का काम करना ही पड़ेगा। कई महिलाओं को ऑफिस जाने के लिए परिवार के सामने शर्तें माननी पड़ती है कि नौकरी करनी है, तो घर का काम भी करना होगा।
नौकरी का मतलब यह नहीं है कि आप घर के कामों से बच जाएंगी। ऐसे में महिलाओं को अपने लिए वक्त नहीं मिलता। समाज में अपनी इज्जत बनाए रखने और सपनों को पूरा करने की चाहत में महिलाएं ऑफिस और घर के कामों में फंस कर रह जाती है। यही कारण है कि वह खुद पर ध्यान नहीं देती। आज भी हाउसवाइफ को समाज और परिवार में उतनी इज्जत नहीं मिलती, यही कारण है कि महिलाएं नौकरी नहीं छोड़ना चाहती है। अगर आप भी अपने लिए वक्त नहीं निकाल पा रही हैं, तो आपको कुछ हैक्स को फॉलो करना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखती हैं, तो पूरे महीने आपको ताजा अहसास होगा।
खाना बनाना लगेगा आसान
अगर आप सुबह शाम दोनों टाइम खाना बनाती हैं, तो इसमें आप बदलाव कर सकती है। आप कुछ ऐसी चीजें बनाएं, जिसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी न लगे और समय भी बच जाए। इससे आप सुबह ऑफिस निकलने से पहले खुद के लिए वक्त निकाल पाएंगी। अक्सर वर्किंग महिलाओं का दिन काम करने में ही निकल जाता है। वह घर से काम करके निकलती हैं और फिर ऑफिस जाकर फिर काम करती हैं। इसलिए बेहतर है कि आप ऐसा खाना बनाएं, जिसमें आपको ज्यादा समय न लगे।
इसे भी पढ़ें- Home Cleaning tips: बड़े काम के हैं ये 4 टिप्स, फ्लोर की सफाई में नहीं होगी दिक्कत
ऑफिस जाते समय करें ये काम
ऑफिस जाकर आपको काम ही करना है, लेकिन आप काम करके थक गई हैं और आपका काम करने का मन नहीं है, तो आप रास्ते में अपना पसंदीदा गाना या किताब पढ़ते हुए जाएं। इससे आपका ध्यान कुछ समय के लिए हट जाएगा और आपका मुड भी फ्रेश रहेगा। आप रास्ते में सेल्फी लेकर पोस्ट भी कर सकती हैं। अगर आपको लोगों को और अपने परिवार को अपनी अहमियत बतानी है, तो समय-समय पर स्टेटस लगाते रहना चाहिए। आजकल लोगों को शब्दों से ज्यादा स्टेटस की बातें समझ आती हैं। म
ऑफिस से घर आने के बाद ऐसे करें खुद का मनोरंजन
ऑफिस से घर आने के बाद अक्सर महिलाएं खाना बनाने में लग जाती हैं। ऐशे में हर रोज एक ही काम करने की वजह से उनका खाना बनाने में मन भी नहीं लगता है। इसलिए पहले आप थोड़े देर टीवी देख सकती हैं। इसके अलावा आप बच्चों के साथ खेल भी सकती हैं। वर्किंग महिलाओं के लिए बेस्ट है कि वह खाना बनाने से पहले अपने पति का इंतजार करें। जब वह घर आए, तो मिलकर खाना बनाएं। इससे आपको अपने पति के साथ समय बिताने का मौका भी मिल जाएगा और अच्छी बातें भी हो जाएंगी। इसके अलावा आप खाना बनाते समय गाने चला सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- घर में Toilet Cleaner हो गया है खत्म? बिना खर्च किए इन चीजों से चमकाएं अपना टॉयलेट
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों