जिद्दी दाग से चमकता ड्रेसिंग मिरर लगने लगा है गंदा, 3 रुपये वाले इस 1 चीज से करें साफ

NewsPaper Hacks To Clean Dressing Mirror: घर में लोग किसी एक कमरे में बड़ा मिरर या ड्रेसिंग टेबल रखते हैं ताकि उन्हें तैयार होने में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। लेकिन अगर इस पर दाग-धब्बे लगे हो, तो यह कमरे का पूरा लुक खराब कर देता है। अब ऐसे में लोग इन दागों को हटाने के लिए बाजार में मिलने वाले ग्लास क्लीनर खरीद कर लाते हैं। कहने को तो इन क्लीनर से शीशा साफ करने पर वह तुरंत चमक जाते हैं। लेकिन अगर आप लंबे समय केमिकल प्रोडक्ट का यूज करती हैं, तो धीरे-धीरे शीशे की चमक खत्म हो सकती है। वहीं कुछ लोग अलग-अलग प्रकार के घरेलू तरीके अपनाते हैं। अगर आपके ड्रेसिंग मिरर भी जिद्दी धब्बों से गंदा हो गया है, तो इस लेख में आज हम आपको 3 रुपये वाली चीज से जुड़े 3 हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप कुछ ही मिनटों में अपने मिरर को फिर से चमकदार बना सकती हैं।
टूथपेस्ट और अखबार (How To Clean Dressing Mirror With Toothpaste)
अगर ड्रेसिंग टेबल का आपने लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया है और इस पर अजीब से छोटे-छोटे काले धब्बे पड़ गए हैं। इन्हें हटाने के लिए आप टूथपेस्ट और अखबार का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में टूथपेस्ट लें। अब इसमें 2 चम्मच पानी मिलाकर एक पतला पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को कॉटन की मदद से पूरे शीशे पर फैलाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। सुखने के बाद स्प्रे बोतल से पानी का छिड़काव कर हल्के हाथ से अखबार की मदद से साफ करें।
इसे भी पढ़ें- बाथरूम में लगे फ्रेम वाले शीशे पर लग गई है जंग, बिना रगड़े इस तरीके से करें साफ
विनेगर और अखबार (How To Clean Dressing Mirror With Vinegar)
रोजाना इस्तेमाल करने की वजह से मिरर पर धूल, उंगलियों के निशान, पानी के छींटों और जिद्दी दाग जमा हो जाते हैं। इन्हें साफ करने के लिए किचन में रखा विनेगर या सिरके को एक ढक्कन कटोरी में निकालें। अब इसमें 2-3 चम्मच पानी मिलाकर मिक्स करें। इसके बाद उंगुली या स्प्रे बोतल में भरकर मिरर पर स्प्रे करके 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब अखबार लेकर ऊपर से नीचे की ओर साफ करें।
शेविंग क्रीम और अखबार (How To Clean Dressing Mirror With Shaving Cream)
अगर दाग पुराने या जिद्दी हैं, तो इन्हें हटाने के लिए पति की शेविंग क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए शेविंग क्रीम को लेकर उसमें पानी की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इस चम्मच से चलाते हुए पेस्ट तैयार करें। अब इसे मिरर पर लगाकर 15 मिनट के छोंड़ें। अब अखबार का पूरा एक पन्ना लेकर शीशे को अच्छे से साफ करें।
इसके अलावा अगर चाहती हैं, आपका ड्रेसिंग टेबल मिरर हमेशा चमकता रहे, तो रोजाना पानी का छिड़काव कर अखबार की मदद से शीशे को पोछ दें। ऐसा करने से शीशा चमचमाता रहेगा।
इसे भी पढ़ें- शीशे पर लगे जिद्दी दागों को पल में साफ कर देगा यह मामूली सा सफेद पाउडर, ट्राई करें यह वायरल ट्रिक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।