herzindagi
karwa  chauth  thali  design hindi

karwa Chauth 2021: करवा चौथ की थाली खुद सजाने के 3 आसान तरीके

करवा चौथ पर खुद ही सजाएं पूजा की थाली। इस आर्टिकल को पढ़ें और सीखें थाली डेकोरेट करने के 3 आसान तरीके। 
Editorial
Updated:- 2021-10-21, 19:10 IST

करवाचौथ का त्‍योहार आते ही महिलाओं की लंबी-चौड़ी शॉपिंग की लिस्‍ट तैयार हो जाती है। इस त्‍योहारपर कपड़ों और गहनों के अलावा करवा चौथ की पूजा की थाली का भी बहुत महत्‍व होता है। बाजार में तो करवा चौथ के त्‍योहारके लिए बहुत सी डिजाइनर पूजा की थालियां मिल जाती हैं। मगर आप चाहें तो छोटा सा प्रयास कर घर पर ही करवा चौथ के लिए पूजा की थाली तैयार कर सकती हैं।

चलिए हम आपको आज करवा चौथ के लिए पूजा की थाली तैयार करने के तीना आसान तरीके बताते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Karwa Chauth 2020 : पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं क्‍यों देखती हैं छलनी से चांद, जानिए कारण

karwa chauth thali set

रंगीन कागज से सजाएं

  • घर में मौजूद किसी भी बड़ी थाली को लें और उसके बीचों-बीच रंगीन पेपर लगाएं। आपको बाजार में कई तरह के रंगीन पेपर मिल जाएंगे। यह पेपर आपको 5 रुपए से 50 रुपए तक मिलेंगे। यह आपकी पसंद है कि आप कैसा पेपर चुनती हैं।
  • प्‍लेट के साथ ही आप चांद देखने वाली छन्‍नी और अर्घ देने वाले कलश को भी पेपर से सजा सकती हैं।
  • आप एक साथ कई रंग के पेपर्स से प्‍लेट को सजा सकती हैं। यह आपकी क्रिएटिविटी पर निर्भर करता है कि आप अपनी पूजा की थाली को कैसा रूप देना चाहती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Karwa Chauth 2020 Mehndi Designs: करवाचौथ पर हाथों पर 10 मिनट में लगाएं ये 'सिंगल बेल मेहंदी डिजाइन'

karwa chauth thali cover

डिजाइनर गोटे से सजाएं

  • रंगीन कागज के साथ-साथ आप डिजाइनर गोटे से भी पूजा की थाली को सजा सकती हैं। आप प्‍लेट के चारों ओर या फिर बीच में रंगीन और डिजाइनर गोटे को ग्‍लू की मदद से चिपका सकती हैं।
  • गोटे की सजावट आप कलश और छन्‍नी में भी कर सकती हैं। आप गोटे के साथ-साथ रंगीन कागज या फिर फैब्रिक कलर का यूज भी कर सकती हैं। इससे अपकी पूजा की थाली को और भी सुंदर रूप मिलेगा।

यह विडियो भी देखें

  • बाजार में गोटे पतली और चौड़ी कई आकार के आते हैं। बेस्‍ट है कि आप पतले गोटे से प्‍लेट सजाएं इससे आप अच्‍छी तरह से डिजाइन बना सकेंगी।

Ways To Decorate Karwa Chauth Pooja Thali

बीड्स से सजाएं

प्‍लेट और पूजा के अन्‍य बर्तनों को आप केवल डिजाइनर बीड्स से भी सजा सकती हैं। इतना ही नहीं आप शीशे और स्‍टोंस की मदद से भी सजाने का कार्य कर सकती हैं। आपको बाजार में कई डिजाइन के बीड्स मिल जाएंगे।आप इन्‍हें ऑनलाइन भी मंगवा सकती हैं।(करवाचौथ की सरगी)

अगर आपको यह आर्टिकल अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: amazon, my pooja box, justdial

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।