Vastu Tips: पति-पत्नी के बीच बढ़ती दूरियों को कम करने के लिए अपनाएं ये 10 टिप्स

शादी के बाद पति-पत्नी पर कई तरह की जिम्मेदारियां आ जाती हैं, जिससे उनके संबंधों पर भी असर पड़ता है। लेकिन कई बार देखने में आता है कि घर की छोटी-छोटी चीजों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो जाता है और तनाव खत्म होने के बजाय बढ़ता चला जाता है। कई बार गलतफहमी तो कई बार एडजस्ट नहीं करने की वजह से रिश्ते तनावपूर्ण हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में में पति-पत्नी एक-दूसरे से दूरी बनाने लगते हैं और कई बार वे एक-दूसरे से अलग होने के बारे में भी सोचने लगते हैं। अगर आप भी अपनी मैरिटल लाइफ में इसी तरह की स्थितियों से जूझ रही हैं तो आपको घर और खासतौर पर अपने बेडरूम के वास्तु पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर वास्तु के अनुसार बेड रूम को सजाया जाए तो पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत रहते हैं और घर में खुशियों का वास रहता है। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु सलाहकार रिद्धि बहल आज हमें बता रही हैं सुखद दांपत्य जीवन के लिए कौन से वास्तु टिप्स अपनाने चाहिए-
- पति के साथ रिश्ता बेहतर बनाने के लिए बेडरूम में लाल रंग के ताजे फूल लगाएं।
- संबंधों में प्रेम और मजबूती बढ़ाने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में कपल की तस्वीर लगाएं। ऐसी तस्वीर रिश्तों में मधुरता बनाए रखने में मदद करती है।
Image Courtesy: Pexels
इसे जरूर पढ़ें: घर के आंगन में ये 5 पेड़-पौधे लगाएंगी तो बनी रहेंगी खुशियां
- संबंधों में दूरियां और गलतफहमियां मिटाने और प्रेम बढ़ाने के लिए पति को पत्नी की दाईं तरफ सोना चाहिए। इससे पॉजिटिविटी बढ़ती है।
- अगर बेडरूम वास्तु शास्त्र के अनुरूप है तभी पत्नी-पत्नी के रिश्ते सुखद हो सकते हैं। बेडरूम में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बना रहे, इसके लिए इस बात पर ध्यान दें कि बॉक्स के बेड में टूटी-फूटी और धार वाली चीजें ना रखी गई हों।
- कमरे में भाले और तीर जैसी चीजें भी ना रखें। बेडरूम में इस तरह की चीजें होने से क्रोध बढ़ता है, इसीलिए इन्हें बेडरूम कतई ना रखें।
इसे जरूर पढ़ें: घर में नहीं टिक रहा है पैसा तो इन कारगर तरीकों से दूर करें वास्तुदोष
- कई घरों में राधा की तस्वीर लगाई जाती है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बेड रूम में राधा कृष्ण की तस्वीर लगाने से पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने की आशंका हो सकती है।
- साथ ही बेडरूम में भगवान की तस्वीर और मूर्तियों भी ना लगाएं, क्योंकि यह वास्तु के हिसाब से सही नहीं माना जाता।
- अगर आपने बेडरूम में शीशा रखा है तो वह बेड के सामने नहीं होना चाहिए। अगर आप सोकर उठते हैं और उठते ही खुद को शीशे में देखते हैं तो यह आपके लिए सही नहीं है। अगर आपने ऐसा शीशा लगवाया हुआ है तो बेहतर होगा कि रात में उसे ढंक दें।
- वास्तु के अनुसार टीवी बेडरूम के लिए अनुकूल नहीं है।
- बेडरूम में ब्लैक कलर की चीजें ना हों। कमरें में थोड़े-बहुत काले रंग से नुकसान नहीं है, लेकिन यह रंग मन में नकारात्मकता लाता है। इस रंग के ज्यादा होने पर बच्चे छोटी-चोटी चीजों पर रोने लगते हैं। ऐसे में बेडरूम में काले रंग वाली चीजों से बचें।
अगर आप घर-परिवार की सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए वास्तु टिप्स जानने में दिलचस्पी रखती हैं तो बेडरूम, किचन, ड्रॉइंगरूम आदि को वास्तु सम्मत बनाने के लिए और घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ाने के लिए विजिट करती रहें HerZinadagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।