YOLO से लेकर FAM तक इन पॉपुलर Gen Z स्लैंग के बारे में कितना जानते हैं आप

आजकल सोशल मीडिया में Gen Z ट्रेंड काफी पॉपुलर और फेमस हो रहा है। कैप्शन हो या रील हर कोई Gen Z स्लैंग में चीजें लिखना पसंद कर रहे हैं। बता दें कि स्लैंग किसी भाषा का हिस्सा नहीं है बल्कि यह लोगों के बीच बोली जाने वाली बोली या किसी लॉन्ग सेंटेंस को सॉर्ट में बोलने का तरीका है। Gen Z स्लैंग एक तरह से शॉर्ट फॉर्म, रिफरेन्स और वर्डप्ले का मिक्स है, जो दोस्त और ग्रुप में बातचीत को मजेदार बनाता है।
Gen Z कौन हैं?

1997 के बाद जन्मे बच्चे Gen Z के अंदर आते हैं। इन्हें टेक्नो-सेवी कहा जाता है, ये बच्चे सोशल मीडिया में माहिर दिन दुनिया की खबरों और ट्रेंड के बारे में अच्छे से जानने वाले होते हैं। इन बच्चों के बीच ही बोलचाल की भाषा में नए नए Gen Z स्लैंग यूज किए जाते हैं, यदि आपको भी Gen Z स्लैंग के बारे में और जानना है या फिर आप Gen Z स्लैंग सुनकर सोच में पड़ जाते हैं कि इसका मतलब क्या है,तो आज हम आपको कुछ पॉपुलर स्लैंग के बारे में बताएंगे, जो Gen Z के बीच पॉपुलर है।
ये रहे Gen Z के कुछ पॉपुलर स्लैंग

- YOLO- You Only Live Once आप एक बार जीते हो।
- SUS - SUSPICIOUS SUS सस्पिशियस का सॉर्ट फॉर्म है, जो आजकल के Gen Z के बीच काफी पॉपुलर है। यह तब यूज किया जाता है, जब आपको किसी पर डाउट या संदेह हो।
- GOAT - GREATEST OF ALL TIME ये वर्ड भी Gen Z के बीच काफी यूज किया जाता है। इस वर्ड का उपयोग तब किया जाता है जब वे किसी को महान कहना चाह रहे होते हैं या मानते हैं। अक्सर जैन जी इसे किसी की तारीफ के लिए इस्तेमाल करते हैं।
इसे भी पढ़ें : क्या आपको पता हैं डेटिंग से जुड़े इन 10 शब्दों के असली मतलब?
- FAM - CLOSE FRIENDS OR FAMILY फैम वर्ड फैमिली का शॉर्ट फॉर्म है, इसे उन खास दोस्तों के लिए यूज किया जाता है जो फैमली की तरह खास और क्लोज होते हैं।
- FOMO – Fear of missing out किसी चीज के बारे में जानने की इच्छा या किसी चीज को मिस करने पर फोमो वर्ड का यूज किया जाता है। जैसे मैं पार्टी में नहीं जा पाई मुझे फोमो हो रहा है।
- IYKYK – If you know, you know इसका मतलब है यदि आप जानते हैं तो आप जानते हैं। मतलब आप किसी को कोई चीज बताना चाह रहे हैं या कह रहे हैं, तब आप ऐसा IYKYK कहते हैं।
- Gucci- गुच्ची का उपयोग अच्छा ठीक है या बढ़िया है के लिए किया जाता है (रोचक मुहावरों का अर्थ)।
- Yeet- यीट अक्सर लोग खुशी के मारे चिल्लाते हुए कहते हैं, इसके और दूसरे मतलब के बारे में जानें तो इसका अर्थ है फेंकना या निकालना।
- Fleek-जब किसी चीज को आपको शानदार या लाजवाब कहना है तब आप फ्लीक का उपयोग कर सकते हैं।
- NO Cap- नो कैप सच बताने और झूठ न बोलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें : क्या है बूमर्स, मिलेनियल, जेन Z और जेन X, जानें सभी जनरेशन के बारे में
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।