थोक में आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने के लिए दिल्ली की इन 5 मार्केट का चक्कर लगाएं

कपड़ों के साथ-साथ सुंदर ज्वेलरी भी मायने रखती है। ऐसे में क्या आप भी थोक में आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रही हैं तो दिल्ली की इन 5 मार्केट का चक्कर लगाएं। इतना हीं नहीं आप अगर आप आर्टिफिशियल ज्वेलरी का बिजनेस करना चाहती हैं तब भी आप इन मार्केट में जा सकती हैं। यहां आपको बेहद कम दाम में अच्छी वैराइटी की ज्वेलरी मिल जाएंगी
दिल्ली हाट
एंटीक से लेकर ऑक्सीडाइज ज्वेलरी खरीदने के लिए दिल्ली हाट का चक्कर लगाएं। दिल्ली हाट में आपको हर रेंज में ज्वेलरी मिल जाएंगी। थोक में खरीदने के लिए यह मार्केट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
कैसे पहुंचें
दिल्ली हाट जाने के लिए येलो लाइन मेट्रो से सफर करें। आपको आई-एन-ए मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। मेट्रो से कुछ ही दूरी पर आपको दिल्ली हाट दिख जाएगा।
चांदनी चौक
चांदनी चौक मार्केट दुनिया भर में मशहूर है। यहां आपको कई तरीके के एंटीक से लेकर ऑक्सीडाइज ज्वेलरी मिल जाएंगे। अगर आपको थोक में ज्वेलरी खरीदना है तो यह मार्केट आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
कैसे पहुंचें
येलो लाइन से चांदनी चौक पहुंचें। बाजार पहुंचकर आप रिक्शा या पैदल जा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:चांदनी चौक के अलावा दिल्ली के इन बाजारों से करें शादी की शॉपिंग
करोल बाग
करोल बाग मार्केट ज्वेलरी के लिए जानी जाती है। इस मार्केट से आप ब्राइडल ज्वेलरी भी खरीद सकती हैं। यहां आपको 200 रुपए में नेकलेस के सेट मिल जाएंगे। हेयर बैंड, क्लिप, रबर बैंड जैसी छोटी छोटी हेयर एक्सेसरीज 20-30 रुपए में खरीद पाएंगी। वहीं आप थोक में सामान खरीदती हैं तो आपको काफी सस्ते में सामान मिल जाएगा।
कैसे पहुंचें
करोल बाग डायरेक्ट मेट्रो जाती है। करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर उतरें। उतरने के बाद कुछ ही दूरी पर आपको बाजार दिख जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें:शादी की शोपिंग से पहले जान लें चांदनी चौक कि किस मार्केट में क्या मिलता है
जनपथ मार्केट
जनपथ में कई वैराइटी की आर्टिफिशियल ज्वेलरी आपको मिलती है। ऐसे में अगर आप थोक में ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं तो इस मार्केट में जा सकती हैं।
कैसे पहुंचें
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 6 से जनपथ मार्केट जाना काफी आसान हो सकता है।
सरोजनी मार्केट
सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली के सबसे सस्ते बाजारों में जानी जाती है। ऐसे में यहां कई तरीके के आर्टिफिशियल ज्वेलरी आपको मिलती हैं। अगर आप आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं तो आप इस मार्केट में जा सकती हैं।
कैसे पहुंचें
सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की Pink Main, लाइन पर मौजूद है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।