Mere Sheher Ka Jalwa: दिल्ली के विजय चौक मार्केट से करें कम पैसों में कपड़ों की शॉपिंग

दिल्ली में कई सारी ऐसी मार्केट हैं जहां पर लड़कियां जाकर अपने लिए कपड़े, जूते, ज्वेलरी और जरूरत का सारा सामान खरीदते हैं। लेकिन एक ही मार्केट से हर बार शॉपिंग करते हुए हम भी बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप इस बार दिल्ली के लक्ष्मी नगर मार्केट से कपड़ों की शॉपिंग करें। यहां पर विजय चौक पर बाजार लगता है जहां सस्ते दाम में अच्छे कपड़े मिलते हैं। आप भी इन कपड़ों को खरीदकर किसी भी पार्टी या शादी में पहन सकती हैं।
लक्ष्मी नगर की विजय चौक मार्केट

लक्ष्मी नगर मार्केट में हम अक्सर लैपटॉप या टीवी के लिए जाते हैं। लेकिन यहां विजय चौक मार्केट ऐसी है जहां पर सस्ते कपड़े मिलते हैं। यहां पर आपको हर तरह के कपड़े और फैब्रिक मिल जाएगा। जिसे खरीदकर आप अपने लिए पसंदीदा कपड़ों के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं।
इन चीजों की कर सकती हैं शॉपिंग

इस मार्केट से आप दुकानों से भी सामान खरीद सकती हैं वहीं आप चाहें तो पटरी से भी अपने लिए कपड़े ले सकती हैं। यहां से आप शर्ट, पैंट, टी-शर्ट, जीन्स, कुर्ता, कुर्ती, साड़ी, लहंगा, सलवार कमीज और फैबिक की भी शॉपिंग कर सकती हैं। हर तरह के फैब्रिक और डिजाइन की वैरायटी मिल जाएगी। यहां पर ये सामान 200 रुपये से शुरू होता है। लेकिन कपड़ा अच्छा मिलता है। आप यहां से मिक्स मैच करके कपड़ों को किसी पार्टी या शादी में पहन सकती हैं। (स्ट्रीट शॉपिंग)
इसे भी पढ़ें: शॉपिंग करते समय रखें इन 4 बातों का ध्यान
इस तरह पहुंचे मार्केट

इस मार्केट में पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन उतरना पड़ेगा। इसके बाद आप चाहें तो पैदल 15 मिनट की वॉक करके जा सकते हैं, वरना ई रिक्शा लेकर मार्केट में पहुंच सकते हैं। ई रिक्शे वाले मेट्रो स्टेशन से 10 रुपये लेते हैं और मार्केट के बाहर उतरते हैं। वहीं से आपको कपड़े और सामान दिखने शुरू हो जाएंगे। यह मार्केट सुबह 10 बजे से रात को 11 बजे तक खुली रहती है और सोमवार को बंद रहती है। (ऑनलाइन शॉपिंग)
इसे भी पढ़ें: शॉपिंग पर जाते समय अपने साथ ना ले जाएं ये चीजें
इन बातों का रखें ध्यान
- जब भी आप मार्केट में जाएं तो अपने साथ जरूरी सामान जैसे- एक्स्ट्रा बैग, पानी की बोलत और पैसे जरूर लेकर जाएं।
- कपड़े खरीदते वक्त उनका फैब्रिक, कलर और डिजाइन का खास ध्यान रखें।
- कपड़ों के लिए बार्गेनिंग जरूर करें। अगर आपको लगता है कि वो कपड़ा सस्ते में आ सकता है।
- सही समय पर मार्केट पहुंचे ताकि सही सामान खरीद सके।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।