herzindagi
What should you do while you shop

शॉपिंग पर जाते समय अपने साथ ना ले जाएं ये चीजें

शॉपिंग पर जाना सभी को पसंद होता है। ऐसे में हम आपको बताने वाले है कि किन चीजों को अपने साथ शॉपिंग पर नहीं ले जाना चाहिए।  
Editorial
Updated:- 2023-07-18, 17:36 IST

शॉपिंग पर जाना सभी को पसंद होता है लेकिन कई बार हम कुछ ऐसे सामान अपने साथ शॉपिंग पर ले जाते हैं जिसके कारण काफी दिक्कत होती हैं। चलिए जानते हैं किन सामान को अपने साथ शॉपिंग पर ना लें जाएं। इन चीजों के कारण आपको शॉपिंग करते समय दिक्कत हो सकती हैं।

पॉलिथीन बैग

do not take these things with you while going shopping

पॉलिथीन बैग अपने साथ शॉपिंग पर ना ले जाएं। पॉलिथीन बैग कई राज्यों में बैन हो चुका है। ऐसे में अगर आपके पास पॉलिथीन बैग है तो आपका चालान भी कट सकता है। बीते दिन चंडीगढ़ में भी 5 हजार का चालान जाड़ी किया गया है। ऐसे ही अन्य राज्य के अन्य नियम होते है।  पॉलिथीन पर्यावरण के लिए काफी हानिकारक होता है, ऐसे में आपको पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

बच्चों को ना ले जाएं

शॉपिंग पर जाते समय कोशिश करें की बच्चों को ना लेकर जाएं। कई बार भीड़ वाली जगह पर बच्चे गुम हो जाते हैं। इतना ही नहीं, बच्चे काफी ज्यादा परेशान करते हैं ऐसे में आपकी शॉपिंग अच्छे से नहीं हो पाएगी। आपको शॉपिंग पर अकेले या अपने दोस्तों के साथ ही जाना चाहिए। जिससे की आप सही सामान खरीद सकती हैं।

हैंड बैग ना ले जाएं

शॉपिंग पर जा रही है तो भूलकर भी हैंड बैग ना ले जाएं। कई महिलाओं के साथ ऐसा होता है कि शॉपिंग करते समय उनका हैंड बैग गुम हो जाता है। इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है। साइड बैग लेकर जाएं ताकि आपको शॉपिंग करते समय किसी भी तरह के दिक्कत का सामना ना करना पड़े। (नोएडा मार्केट

इसे जरूर पढ़ें- 200 रुपये से भी कम में मिल जाएंगे कुर्ती के ये डिजाइंस, रोजाना के लिए पहन सकती हैं आप

भारी सामान पहले ना खरीदें

भारी सामान की शॉपिंग आपको पहले नहीं करना चाहिए। भारी सामान की खरीदारी आपको लास्ट में करना चाहिए। पहले कपड़ों की शॉपिंग करें इसके बाद आप सब्जी जैसे भारी सामान की खरीदारी करें। ताकि शॉपिंग करते समय आपको दिक्कत ना हो। 

इसे जरूर पढ़ें- जूतों की बेस्ट कलेक्शन के लिए नोएडा की इन मार्केट को करें एक्सप्लोर

यह विडियो भी देखें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

image credit: freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।