Wedding Shopping in Delhi: दिल्ली के बाजारों में शादी की खरीदारी करने जा रही हैं? पहले जान लें ये बातें

दिल्ली में सस्ती शॉपिंग के लिए कई बाजार हैं। अगर आप भी इन प्रसिद्ध बाजारों से शादी की खरीदारी करने की सोच रही हैं, तो शॉपिंग से पहले कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। आइए इस लेख में जानते हैं इन खास बातों के बारे में। 
Updated:- 2026-11-26, 17:49 IST
शादी की खरीदारी के लिए दिल्ली के बेस्ट बाजार

दिल्ली में शादी की शॉपिंग

शादी-ब्याह का सिलसिला शुरू होते ही शॉपिंग का भी क्रेज बढ़ जाता है। जब बात बजट और किफायती बाजारों की हो, तो दिल्ली के फेमस बाजारों का नाम सबसे ऊपर आता है। आपको दिल्ली में ऐसे कई बाजार मिल जाएंगे जहां आप अपने बजट के अंदर ब्राइडल लहंगा, दूल्हे की शेरवानी, गहने, कार्ड और सजावट के कई सामान सस्ते में खरीद सकती हैं।

शादी की शॉपिंग जितनी उत्साह भरी होती है, बिना प्लानिंग के करने पर उतनी ही थकान या परेशानी भी दे सकती है। बिना प्लानिंग के शॉपिंग करना आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकता है। ऐसे में आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान रखकर ही आपको दिल्ली के बाजारों से खरीदारी करनी चाहिए।

शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली के प्रमुख बाजार

वैसे तो दिल्ली में खरीदारी के लिए कई बाजार हैं, लेकिन शादी की शॉपिंग के लिहाज से ये बाजार काफी जाने जाते हैं -

1. चांदनी चौक (Chandni Chowk)

चांदनी चौक ब्राइडल लहंगे, शेरवानी, ज्वेलरी और डेकोर के सामान के लिए जाना जाता है। यहां पारंपरिक और वेडिंग वियर की बड़ी रेंज मिल जाती है। 

delhi markets  (1)

pinterest/The Independent 

2. लाजपत नगर (Lajpat Nagar)

लाजपत नगर हैवी सूट, लहंगे, शगुन के लिफाफे, फुटवियर और रोजमर्रा के फैशन सामान के लिए बहुत फेमस है।

3. सदर बाजार (Sadar Bazar)

सदर बाजार थोक की चीजों के लिए बहुत मशहूर है। इस बाजार से आप शादी के कई सामान या पैकिंग-डेकोर से जुड़ी चीजें किफायती दाम में खरीद सकती हैं।

4. करोल बाग (Karol Bagh)

करोल बाग शादी के कपड़े, गहने और वेडिंग शॉपिंग के लिए जाना जाता है। यहां ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के विकल्प आसानी से मिल जाते हैं।

5. गांधीनगर मार्केट (Gandhi Nagar Market)

गांधीनगर मार्केट रेडीमेड कपड़ों के बड़े बाजारों में गिना जाता है। इस वजह से यहां आपको रेडीमेड कपड़ों की कई वैरायटी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- ब्राइडल शॉपिंग का बजट हैक, चांदनी चौक से ₹1000 के अंदर खरीदें ये सामान

दिल्ली के बाजारों से खरीदारी करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

शॉपिंग को आसान और ठगी से बचने के लिए कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -

  • जब भी आप शॉपिंग के लिए निकलें, तो एक छोटी सी लिस्ट तैयार कर लें। उस लिस्ट में अपनी जरूरत के सभी सामान लिख लें और बाजार जाने के बाद सबसे पहले उन्हीं सामानों को खरीदें जो आपने लिस्ट में लिखे हैं।
  • अगर आप दिल्ली के इन बाजारों में जा रही हैं, तो बारगेनिंग करना बहुत जरूरी है, क्योंकि कुछ बाजारों में कीमतों में काफी अंतर देखने को मिल सकता है।
  • दिल्ली के मार्केट से खरीदारी करें, तो रसीद और डिलीवरी तारीख की जांच कर लें। कोई भी सामान, चाहे छोटा हो या बड़ा, उसका बिल अपने साथ जरूर रखें।
  • घर से निकलते समय थोड़ा बहुत कैश अपने पास जरूर रखें, क्योंकि कई बार नेटवर्क या यूपीआई (UPI) काम नहीं करता है और ऑनलाइन पेमेंट फेल हो जाता है। ऐसे में खरीदारी रुक सकती है।
  • अगर आप सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीद रही हैं, तो खरीदारी से पहले हॉलमार्क जरूर चेक कर लें।
  • घर से एक बड़ा बैग जरूर लेकर जाएं। वैसे तो बाजार में आपको बैग मिल जाएंगे, लेकिन शादी-ब्याह के सीजन में कई बार अलग से बैग लेना महंगा पड़ सकता है। 

delhi markets

pinterest/Chacko Sonny 

यह भी पढ़ें- दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास लगता है यह सस्ता बाजार, 100 रुपये से मिलने लगेंगे स्वेटर से लेकर कार्डिगन

निष्कर्ष: दिल्ली में ऐसे कई बाजार हैं जो खरीदारी के लिए काफी फेमस माने जाते हैं और लोग यहां दूर-दूर से आते हैं। अगर आप भी दिल्ली के चांदनी चौक, गांधी नगर या लाजपत नगर जैसे बाजारों से खरीदारी कर रही हैं, तो जल्दबाजी और बिना सोचे-समझे शॉपिंग पर न जाएं। इस लेख में बताई गई जरूरी बातों का ध्यान रखें, उसके बाद ही घर से निकलें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से। 

FAQ
दिल्ली में ब्राइडल लहंगे के लिए कौन से बाजार सबसे ज्यादा मशहूर हैं?
चांदनी चौक, शाहपुर जट और साउथ एक्सटेंशन ब्राइडल व पार्टी लहंगों के लिए काफी पसंद किए जाते हैं।
शादी के कार्ड, गिफ्ट और सजावट का सामान कहां से लेना सही रहता है?
सदर बाजार और लाजपत नगर जैसे बाजारों में कार्ड, पैकिंग और सजावट के सामान के कई विकल्प मिल जाते हैं।
क्या दिल्ली के वेडिंग मार्केट्स में कम बजट में भी अच्छी शॉपिंग हो सकती है?
जी हां, लाजपत नगर, सदर बाजार और सही मोलभाव के साथ कई स्टॉल्स पर कम बजट में भी अच्छे विकल्प मिल जाते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।