दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास लगता है यह सस्ता बाजार, 100 रुपये से मिलने लगेंगे स्वेटर से लेकर कार्डिगन

शॉपिंग का नाम सुनते ही महिलाएं खुशी से झूम उठती हैं। सर्दियों में वे हमेशा ऐसे मार्केट की तलाश में होती हैं, जहा उन्हें ठंड के हिसाब से मोटे और ऊनी कपड़े कम कीमत पर मिल जाएं। अगर आप भी ऐसे ही किसी बाजार की तलाश में हैं जहा आपको शोरूम जैसे महंगे कपड़े सस्ते में मिलें, तो यह लेख आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे जो दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास लगता है। इस बाजार में आपको बजट-फ्रेंडली और शानदार ऊनी कपड़े आसानी से मिल जाएंगे।
गोविंदपुरी में लगने वाला बुधवार बाजार
कालकाजी मंदिर से कुछ ही दूरी पर गोविंदपुरी में लगने वाला बुद्ध बाजार पूरी दिल्ली में फेमस है। यह मार्केट सिर्फ बुधवार के दिन लगता है। आइए जानते हैं इस बाजार की खासियत और यहा जाने के आसान तरीके।
बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए हैं बेस्ट कलेक्शन
गोविंदपुरी में लगने वाला बुधवार बाजार में आपको छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक के लिए शानदार विंटर वियर आउटफिट मिल जाएंगे। जो कपड़े बड़े-बड़े शोरूम और मॉल्स में हजारों रुपये में मिलते हैं, वैसे आउटफिट आपको यहां 100 से 200 रुपये की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे। इस बाजार से आप महिला, पुरुष और बच्चों के लिए स्वेटर, कार्डिगन, स्वेटशर्ट और मफलर से लेकर टोपे और मोजे तक 100 रुपये की शुरुआती रेंज से खरीद सकती हैं।

pinterest/Shreyasi
वर्किंग वुमन के लिए मिलेगा एक से एक कलेक्शन
अगर आप वर्किंग वुमन हैं और रोजाना ऑफिस जाती हैं, तो डेली ऑफिस में पहनने के लिए स्टाइलिश स्वेटशर्ट और इनर वियर खरीदने के लिए यह बाजार सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां आपको हल्की ठंड से लेकर कड़ाके की ठंड तक के लिए अलग-अलग मोटाई और क्वालिटी के गर्म कपड़े मिल जाएंगे। अगर आप यहा से ऊनी शॉल खरीदती हैं, तो आपको शॉल और स्टॉल्स भी होलसेल रेट पर मिल जाएंगे। कम बजट में आप पूरे परिवार के कपड़ों की खरीदारी इस बाजार से कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- महंगी दुकानों को छोड़ें, सदर बाजार की इन गलियों से करें सस्ती ज्वेलरी शॉपिंग
बुधवार बाजार में शॉपिंग करते समय किन बातों का रखें ध्यान
अगर आप भी इस बाजार में जाने का मन बना चुकी हैं, तो खरीदारी करते समय कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें। जैसे -
- अगर आप गोविंदपुरी के बुधवार बाजार से कपड़े खरीद रही हैं, तो दुकानदारों से मोलभाव जरूर करें। कई बार दुकानदार नया चेहरा देखकर ज्यादा दाम बता सकते हैं, इसलिए आप सही कीमत लगाकर ही चीजें खरीदें।
- स्ट्रीट शॉपिंग में ट्रायल रूम की सुविधा नहीं होती है। ऐसे में सस्ती चीजें देखकर कोई भी कपड़ा बिना देखे न खरीदें। जब भी कोई सामान लें, तो उसकी सिलाई, साइज और क्वालिटी की अच्छे से जांच-पड़ताल करने के बाद ही उसे खरीदें।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में खूब जचेंगे ये 6 ट्रेंडी बूट्स, शॉपिंग से पहले यहां देखें लेटेस्ट कलेक्शंस
गोविंदपुरी के बुधवार बाजार तक कैसे पहुचें?
अगर आप इस बाजार तक जाना चाहती हैं, तो यहां पहुंचना बेहद आसान है।
- यहां आने के लिए आप कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन पर उतरकर रिक्शा ले सकती हैं, या फिर वायलेट लाइन पर आने वाले गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन उतरकर ई-रिक्शा से मात्र 10 रुपये में इस बाजार तक पहुंच सकती हैं।
- ध्यान रहे कि यह बाजार रोजाना नहीं लगता है, यह सिर्फ बुधवार के दिन लगता है। यह बाजार बुधवार सुबह 10:00 बजे से लगना शुरू होता है और रात के 10:00 से 10:30 बजे तक लगा रहता है।
pinterest/𝒂𝘯𝒈𝘦𝒍𝘪𝒄
निष्कर्ष: सर्दी के मौसम में अगर आप भी किसी ऐसे बाजार में जाना चाहती हैं जहा स्वेटर, कार्डिगन, जैकेट और विंटर एक्सेसरीज सस्ते में मिलें, तो दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास लगने वाला गोविंदपुरी बुधवार बाजार सबसे सही विकल्प हो सकता है। आप मेट्रो से उतरकर सीधे ई-रिक्शा की मदद से इस बाजार तक आसानी से पहुच सकती हैं, बस इस बात का ध्यान रखें कि यह बाजार केवल बुधवार को ही लगता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: Magnific
- कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन से बाजार कितनी दूर है?
- कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलते ही महज 2 से 5 मिनट की पैदल दूरी पर आपको ये दुकानें और स्टॉल्स मिल जाएंगे।
- क्या यहां एक्सचेंज या रिटर्न की सुविधा होती है?
- स्ट्रीट मार्केट की पटरी दुकानों पर आमतौर पर एक्सचेंज या रिटर्न नहीं होता, इसलिए खरीदारी करते समय ही कपड़े की अच्छे से जांच कर लें।
- कालकाजी मंदिर के पास यह सस्ता बाजार किस समय लगता है?
- यह बाजार सुबह करीब 11 बजे से लगना शुरू हो जाता है और रात 8 से 9 बजे तक खुला रहता है, हालांकि शाम के समय यहां ज्यादा रौनक होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।