ब्राइडल शॉपिंग का बजट हैक, चांदनी चौक से ₹1000 के अंदर खरीदें ये सामान

अगर आप भी दिल्ली के चांदनी चौक से शादी की शॉपिंग करने का सोच रही हैं, तो ₹1000 से कम में मिलने वाली 5 खूबसूरत ब्राइडल एक्सेसरीज खरीद सकती हैं। इसमें कुंदन नथ, कलीरे, सीशपट्टी जैसी बजट-फ्रेंडली चीजें शामिल है।
Updated:- 2026-10-24, 15:46 IST
image

शादी-विवाह का सीजन शुरू होने वाला है। इस खास मौके पर अधिकतर दुल्हनें कुछ महीनों पहले से ही अपनी शादी की शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं। शादी में पहनने के लिए भारी-भरकम लहंगे से लेकर एक्सेसरीज, कलीरे और फुटवियर तक, हर एक चीज वे अपने बजट में खरीदना चाहती हैं। हर दुल्हन का सपना होता है कि वह अपनी शादी के दिन सबसे अलग और खूबसूरत नजर आए। ऐसे में अगर आप भी अपनी शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली के चांदनी चौक जाने वाली हैं, तो यह लेख आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है।

₹1000 के अंदर मिलने वाली 5 खूबसूरत ब्राइडल एक्सेसरीज

पुरानी दिल्ली का ऐतिहासिक बाजार चांदनी चौक वेडिंग शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट माना गया है। यहां की तंग गलियों में आपको ऐसे कई सीक्रेट्स मिल जाएंगे, जहां से आप ₹1000 से कम कीमत में शानदार ब्राइडल एक्सेसरीज खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं ₹1000 के अंदर मिलने वाली ऐसी ही 5 खूबसूरत ब्राइडल एक्सेसरीज के बारे में।

1. कुंदन और पर्ल नथ

अगर आप चांदनी चौक से अपनी शादी की शॉपिंग कर रही हैं, तो यहां मिलने वाली कुंदन और पर्ल नथ आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देगी। चांदनी चौक के किनारारी बाजार और दरीबा कलां की दुकानों में आपको ₹300 से ₹500 तक हैवी कुंदन, राजपूती और मराठी स्टाइल की खूबसूरत नथ आसानी से मिल सकती है, जो आपको एकदम रॉयल लुक देगी।

Story Pin image

pinterest/Style & Grace Studio ⭐

2. ट्रेंडी और ट्रेडिशनल कलीरे

पंजाबी परंपरा से शुरू हुए कलीरे आज हर दुल्हन की पहली पसंद बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी शादी के लिए सुंदर कलीरों की तलाश में हैं, तो चांदनी चौक में आपको ₹400 से ₹800 के बजट में एक से बढ़कर एक कांच के गुंबद वाले और फूलों वाले कलीरे मिल जाएंगे। 

Elevate your bridal look with our Anaya Gold Kaleeray.  Delicate white pearl accents and gold details add a timeless touch of elegance, creating movement and charm with every step.

One size fits all with an adjustable fit for effortless wear on your most special day.

#chuda #kaleera #kaleerein #chooda #touchofeleganceshop

pinterest/Touch of Elegance Shop

3. सीशपट्टी और डिजाइनर मांग टीका

चांदनी चौक मार्केट से आप सिंपल मांग टीके की जगह डिजाइनर सीशपट्टी भी खरीद सकती हैं। चांदनी चौक के कटरा नील इलाके में आपको एक से बढ़कर एक सीशपट्टी और मांग टीका मिल जाएंगे। यहां से आप फ्लोरल, कुंदन और एंटीक पॉलिश वाली सीशपट्टी मात्र ₹400 से ₹700 में खरीद सकती हैं।

This may contain: a woman wearing a bridal veil and jewelry is looking down at her hands as she stands

pinterest/Mino

4. एम्ब्रॉयडरी वाले एथनिक पोटली बैग्स

अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए आप चांदनी चौक बाजार से खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाले एथनिक पोटली बैग्स खरीद सकती हैं। यहां आपको ऐसे पोटली बैग्स मिल जाएंगे, जो ₹300 से ₹700 में आसानी से आ जाते हैं। ये दिखने में बिल्कुल बड़े मॉल्स में मिलने वाले महंगे बैग्स की तरह होते हैं, लेकिन आपको बहुत ही सस्ते में मिल जाएंगे।

Story Pin image

pinterest/Elle fashion

यह भी पढ़ें- ब्राइडल शॉपिंग का बजट हैक, चांदनी चौक से ₹1000 के अंदर खरीदें ये सामान

5. ब्राइडल चूड़ा और कंगन सेट

अगर आप ब्राइडल चूड़ा या कंगन सेट खरीदना चाहती हैं, तो चांदनी चौक की तंग गलियों में ये आपको ₹500 से ₹1000 के बीच आसानी से मिल जाएंगे। इनकी फिनिशिंग और वैरायटी बिल्कुल महंगे शोरूम्स की तरह ही होती है।  

This may contain: the hands of a bride wearing red and gold jewelry

pinterest/Studio Mutiyaar

चांदनी चौक में ब्राइडल शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

अगर आपने भी चांदनी चौक से ब्राइडल शॉपिंग करने का मन बना लिया है, तो इन जरूरी बातों का ध्यान रखें -

  • जब भी आप चांदनी चौक में खरीदारी के लिए जाएं, तो मोल-भाव जरूर करें।
  • बहुत बड़ी और सजावटी दुकानों पर जाने के बजाय तंग गलियों की छोटी दुकानों से सामान खरीदें, वहां आपको वही चीज़ सस्ते में मिल जाएगी।
  • चांदनी चौक की दुकानें सुबह 11:00 बजे के आसपास खुल जाती हैं। ऐसे में आप भीड़ से बचने के लिए सुबह जल्दी या दोपहर के समय खरीदारी करें।

यह भी पढ़ें- Festive Shopping Trend: डेकोर से ज्यादा फर्नीचर पर खर्च कर रहे हैं लोग, आखिर क्या है वजह?

निष्कर्ष: अगर आप भी अपनी शादी की शॉपिंग दिल्ली के चांदनी चौक बाजार से करना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए ये बजट सीक्रेट्स आपके बहुत काम आएंगे। आप ₹1000 के अंदर मिलने वाली इन एक्सेसरीज को खरीदकर एक परफेक्ट ब्राइडल लुक पा सकती हैं। उम्मीद है कि यह जानकारी आपके सफर और शॉपिंग को आसान बनाएगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

FAQ
ब्राइडल एक्सेसरीज की थोक खरीदारी के लिए चांदनी चौक की कौन सी गली सबसे अच्छी है?
गोटा-पत्ती, कलीरे, लटकन और माथा पट्टी जैसी एक्सेसरीज के लिए 'किनारी बाजार' पूरे दिल्ली में सबसे मशहूर और सस्ता बाजार है।
क्या 1000 रुपये से कम में मिलने वाली नथ या ज्वेलरी की क्वालिटी अच्छी होती है?
जी हां, अगर आप दरीबा कलां या किनारी बाजार की पुरानी दुकानों से खरीदती हैं, तो वहां मिलने वाले बेस मेटल और कुंदन की फिनिशिंग बहुत ही बेहतरीन होती है।
प्र.3: चांदनी चौक में चूड़ा और कंगन सेट कहां से खरीदें?
चूड़ा और फैंसी कांच-सीप की चूड़ियों के लिए चांदनी चौक का 'मालीवाड़ा' और 'फतेहपुरी' इलाका सबसे बेस्ट माना जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।