महंगी दुकानों को छोड़ें, सदर बाजार की इन गलियों से करें सस्ती ज्वेलरी शॉपिंग

दिल्ली का सदर बाजार सस्ती शॉपिंग के लिए पुरे भारत में मशहूर है। वहीं बात करें, ज्वेलरी शॉपिंग की, तो सदर बाजार में कुछ ऐसी गलियां हैं, जो थोक में ज्वेलरी की खरीदी के लिए फेमस है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 
Updated:- 2026-10-31, 15:22 IST
image

शादी-ब्याह और त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए एक से बढ़कर एक आउटफिट्स के साथ ज्वेलरी भी पेयर करती हैं। अगर आप महंगे शोरूम से महंगी ज्वेलरी खरीदने के बजाय अच्छी क्वालिटी की सस्ती ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं, तो आज हम आपको दिल्ली के एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप बहुत कम कीमत में लेटेस्ट फैशन ज्वेलरी खरीद सकती हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं दिल्ली के ऐतिहासिक सदर बाजार की। यह एशिया की सबसे बड़ी थोक मंडियों में से एक माना जाता है। यहां की तंग गलियों में आपको आर्टिफिशियल ज्वेलरी के एक से बढ़कर एक शानदार कलेक्शंस मिल जाएंगे। इस बाजार से आप बेहद कम दाम में अपनी पसंद की चीजें खरीद सकती हैं।  

सदर बाजार की मशहूर गलियां और ज्वेलरी कलेक्शंस 

अगर आपने दिल्ली के सदर बाजार से शॉपिंग करने का मन बना लिया है, तो यहां की ये खास जगहें आपके लिए सबसे बेस्ट साबित होंगी -

1. रूई मंडी

सदर बाजार की रूई मंडी आर्टिफिशियल ज्वेलरी का गढ़ मानी जाती है। यहां एंट्री करते ही आपको छोटी-छोटी पटरियों पर लगने वाली दुकानों से लेकर बड़ी दुकानों तक, हर तरफ सजी हुई दुकानें देखने को मिलेंगी। यहां आपको ट्रेंडी इयररिंग्स और नथ जैसी चीजें मात्र ₹5 से ₹10 प्रति पीस के हिसाब से मिल जाएंगी।  

image credit: pinterest/LilyanaL Ribka

2. गुब्बारे वाली गली

सदर बाजार की गुब्बारे वाली गली भी ज्वेलरी के लिए सबसे प्रसिद्ध मानी जाती है। यह गली खासकर ब्राइडल सेट्स, भारी कुंदन वर्क, राजवाड़ी हार और सस्ती टेंपल ज्वेलरी के लिए जानी जाती है। अगर आपकी शादी होने वाली है और आप दुल्हन के लुक के लिए एक्सेसरीज खरीदना चाहती हैं, तो यहां आपको ₹500 से ₹2000 तक बेहतरीन ब्राइडल ज्वेलरी मिल जाएगी, जो बड़े शोरूम्स में ₹5000 से ₹8000 तक मिलती है।  

यह भी पढ़ें- सिर्फ दिल्ली का ही नहीं गुरुग्राम का सदर बाजार भी है शॉपिंग के लिए बेस्ट

3. डिप्टी गंज और तेलीवाड़ा

सदर बाजार का डिप्टी गंज और तेलीवाड़ा इलाका भी ज्वेलरी के लिए बेहतरीन माना जाता है। अगर आप ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी, ब्रेसलेट, पायल या चूड़ियां थोक में खरीदना चाहती हैं, तो यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां से आप फेस्टिवल और शादी-ब्याह के लिए बजट में रहकर ढेर सारी खरीदारी कर सकती हैं।

सदर बाजार से शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सदर बाजार से खरीदारी करने जा रही हैं, तो इन खास टिप्स का जरूर ध्यान रखें -

  • यहां कई दुकानदार केवल होलसेल में सामान बेचते हैं, जिसके लिए आपको 6 या 12 पीस का पैकेट लेना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप सिंगल पीस खरीदना चाहती हैं, तो उन्हीं दुकानों पर जाएं, जो मिक्स रिटेल में सामान देती हों।
  • यहां के रेट्स पहले से ही काफी कम होते हैं, लेकिन फिर भी आप मोलभाव करके चीजें और भी सस्ते दामों में पा सकती हैं।
  • सदर बाजार में फेस्टिवल और शादी-ब्याह के सीजन में बहुत ज्यादा भीड़ होती है। ऐसे में शांति से शॉपिंग करने के लिए सुबह जल्दी या दोपहर के समय जाएं।
  • सस्ते सामान के चक्कर में हड़बड़ी में खरीदारी न करें, बल्कि सामान की अच्छी तरह से जांच करने के बाद ही खरीदें। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली के इन 3 बाजार से खरीदें सस्ते और टिकाऊ Trolley Bags, जानें कहां मिलेगा बेस्ट कलेक्शन

Story Pin image

image credit: pinterest/Sachnoor Gill Kaur

निष्कर्ष: अगर आप भी कम बजट में खूबसूरत ज्वेलरी सेट खरीदना चाहती हैं, तो आपके लिए सदर बाजार की ये तीनों गलियां सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं। यहां आपको कम खर्च में नॉर्मल डेली वियर ज्वेलरी से लेकर ब्राइडल ज्वेलरी तक हर चीज आसानी से मिल जाएगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

image credit: freepik 

FAQ
क्या सदर बाजार रविवार को खुला रहता है?
नहीं, आमतौर पर पूरा सदर बाजार रविवार को बंद रहता है। हालांकि त्योहारों के सीजन में कुछ दुकानें खुली रह सकती हैं।
क्या इस बाजार में ऑनलाइन पेमेंट चलती है?
पटरियों और छोटे दुकानदारों के पास कैश ही ज्यादा चलता है, इसलिए अपने साथ पर्याप्त कैश जरूर रखें। बड़े दुकानदार यूपीआई स्वीकार करते हैं।
क्या यहां रिसेलिंग के लिए ज्वेलरी खरीदना सही है?
बिल्कुल! देश भर के छोटे दुकानदार और ऑनलाइन इंस्टाग्राम स्टोर चलाने वाले लोग सदर बाजार से ही थोक भाव में माल खरीदकर अपना बिजनेस चलाते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।