दुल्हन से जुड़ी इन 5 अहम चीजों को खरीदने के लिए बेस्ट है सरोजिनी नगर मार्केट

Sarojini Nagar Market: शादी का सामान खरीदने के लिए दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट बेस्ट है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-11-16, 15:03 IST
things to buy from sarojini nagar for wedding

Sarojini Nagar Market: शादी का सामान खरीदने के लिए कुछ मार्केट्स बहुत अच्छी मानी जाती हैं। दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट को भी कम खर्च में बढ़िया सामान खरीदने के लिए जाना जाता है।

इस मार्केट में आपको दुल्हन के लहंगे से लेकर हिल्स तक, हर एक चीज बढ़िया दाम पर मिल जाएगी। इस आर्टिकल में हम आपको दुल्हन से जुड़ी 5 अहम चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो आपको इस मार्केट से जरूर खरीदनी चाहिए।

दुल्हन के लिए मिलेगा खूबसूरत लहंगा

buy lehenga from srojini nagar

  • शादी के लिए दुल्हन का लहंगा खरीदना सबसे जरूरी होता है। बहुत सी दुल्हनों के लिए हजारों-लाखों का लहंगा खरीदना मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में आप सरोजिनी नगर मार्केट में जा सकते हैं।
  • इस मार्केट में आपको ब्राइडल लहंगों के कई विकल्प मिल जाएंगे। खास बात यह है कि इन्हें खरीदने के लिए आपको बहुत ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। खूबसूरत ब्राइडल लहंगा लेने के साथ-साथ बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर के लहंगों की कॉपी भी इस मार्केट में आपको आसानी से मिल जाती है।
  • सरोजिनी नगर मार्केट में आपको लगभग 10 हजार से लेकर 30 हजार के बीच आपको कई लहंगों के विकल्प मिल जाएंगे। वहीं अगर आपका बजट ज्यादा है तो आपको और भी ढेर सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ेंः सरोजिनी मार्केट में 300 से लेकर 500 रुपये तक मिल जाएंगे 'Zara-H&M' के कपड़े

सैंडल खरीदना ना भूलें

buy sandal for bride from sarojini nagar market

दुल्हन के सैंडल खरीदने के लिए भी सरोजिनी नगर मार्केट एक अच्छा ऑप्शन है। इस मार्केट में आपको 200 रुपये से शुरू हो रहे कई ऐसे सैंडल दिख जाएंगे जिसे आप अपने स्पेशल दिन पर पहन सकती हैं। हिल्स, वेजिस और फ्लैट आदि किसी भी तरह के फुटवियर के लिए सरोजिनी नगर बेस्ट है।

सस्ते में मिलेगी मेकअप वैनिटी

makeup vanity for bride

दुल्हन को शादी के वक्त एक मेकअप वैनिटी भी दी जाती है। इस वैनिटी में मेकअप का हर एक सामान मौजूद होता है। जब 1 सस्ती से सस्ती लिपस्टिक की कीमत 100 रुपये होती है तो आप इस वैनिटी की कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं। हालांकि सरोजिनी नगर मार्केट में यह वैनिटी आपको 1 से 2 हजार रुपये के बीच में आराम से मिल जाएगी।

ज्वेलरी

शादी के जोड़े के खूबसूरत दिखाने के लिए जरूरी है आप अच्छी ज्वेलरी का चुनाव करें। कम से कम खर्च में अच्छी ज्वेलरी के लिए आप इस भी सरोजिनी नगर एक अच्छा विकल्प है।

शानदार पर्स खरीदें

bag for bride

दुल्हन के जोड़े के साथ एक पर्स भी खरीदा जाता है। अब चाहे आप पोटली स्टाइल का पर्स लेना चाहें या सिंपल, आपको इस मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। शादी के वक्त दुल्हन को ढेर सारे सूट भी दिए जाते हैं वो भी आप इस मार्केट से खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः बेहद सस्ता है दिल्ली का मिनी सरोजनी नगर मार्केट, 100 रुपये में मिल जाएगी फैंसी ड्रेसबे

इन सभी चीजों के अलावा आप सरोजिनी नगर मार्केट से और भी कई चीजें खरीद सकते हैं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik,gstatic.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।