herzindagi
makeup tips for bride to be

होने वाली दुल्हनें बजट फ्रेंडली मेकअप वैनिटी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

मेकअप खरीदने से पहले आपको कई बातों पर गौर जरूर करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2022-09-19, 19:39 IST

मेकअप करना तो सभी लड़कियों को पसंद होता है। इसके लिए वे आए दिन नए-नए प्रोडक्ट्स को ट्राई करती हैं। 

वहीं कुछ लड़कियां आज भी ऐसी मौजूद है जिन्हें शादी से पहले मेकअप करना पसंद नहीं होता है। अगर आप भी उन्हीं लड़कियों में से एक हैं जिनकी शादी होने वाली है लेकिन उन्हें मेकअप वैनिटी कैसे बनाए इसकी बिल्कुल जानकारी नहीं है तो आप इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। जिसमें हम आपको बताएंगे की मेकअप वैनिटी बनाते समय आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

किस तरह का मेकअप स्टाइल आपको पसंद है 

makeup style

अक्सर लड़कियां कुछ भी ऐसे ही दुकानदार के सुझाव देने पर खरीद लेती हैं, लेकिन आपको बता दें कि वे तो अपना प्रोडक्ट भेच रहे हैं। यह तो आपको तय करना होगा न कि खरीदा हुआ प्रोडक्ट आपके मतलब का है भी कि नहीं। इसलिए सबसे पहले आप अपना मेकअप टेस्ट समझ लें और फिर दुकानदार के पास जाएं।

इसे भी पढ़ें : डार्क शैडो लगाने के ये आसान टिप्स बदल सकते हैं आपका मेकअप लुक

लिखकर रखें याद 

make list

अगर आप बिगिनर हैं तो आपको मेकअप का सामान खरीदने से पहले एक लिस्ट को तैयार कर लेना चाहिए, जिसमें आपको सभी आवश्यक चीजों को लिख लेना चाहिए। ऐसा करने से कोई भी चीज छूटेगी नहीं और आपको बार-बार सोचना नहीं पड़ेगा। साथ ही ऐसा करने से आपका काफी समय भी बचेगा। ध्यान रहे कि आप हर छोटी-बड़ी चीज को लिखना न भूलें। 

 इसे भी पढ़ें : Makeup : शादी के अगले दिन मेकअप करते समय रखें इन बातों का ख्याल, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

प्रोडक्ट को इस तरह से चुनें

make use of every product 

क्या आप जानती हैं कि एक मेकअप प्रोडक्ट कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है? 

अगर नहीं तो आपको बता दें कि आप एक सिंपल सी लिपस्टिक को भी कई तरह से उपयोग में ला सकती हैं, जैसे कि आप उस लिपस्टिक से ब्लश, कंटूर यहां तक की आई मेकअप भी कर सकती हैं। इसी तरह एक आई शैडो पैलेट को भी कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए मेकअप खरीदते समय आप ये ध्यान में जरूर रखें कि आप उस प्रोडक्ट से और क्या-क्या कर सकते हैं। ऐसा करने से  आपके काफी पैसे भी बच जाएंगे। साथ ही आप फालतू के मेकअप प्रोडक्ट्स लेने से भी बचेंगी।

यह विडियो भी देखें

 

इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई गई ये मेकअप टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।