हाई-टेक बनने जा रही लखनऊ की भूतनाथ मार्केट में क्या है खास

लखनऊ में शॉपिंग की बात की जाए तो आपको सबसे पहले चिकनकारी की शॉपिंग ही याद आएगी लेकिन लखनऊ की भूतनाथ मार्केट में आपको हाई स्टेंडर्ड चिकन आउटफिट के अलावा और क्या मिलेगा आइए जानते हैं।
Updated:- 2018-09-03, 16:32 IST
shopping at lucknow first high tech bhootnath market main

लखनऊ नवाबों का शहर है और यहां की चिकन कारीगरी तो दुनियाभर के हर देश में मशहूर है। बॉलीवुड के स्टार्स हों या फिर हॉलीवुड स्टार्स सभी शौक से लखनवी कपड़े पहनना पसंद करते हैं। अगर आप लखनऊ घूमने जा रही हैं और आपको चिकनकारी के कपड़ों के साथ-साथ कई दूसरे जरुरी और खास सामान भी चाहिए तो आप भूतनाथ मार्केट में जाकर खुश हो जाएंगी।

bhootnath market lucknow

Image Courtesy: .tripadvisor.in

भूतनाथ आप ये जरुर सोच रही होंगी कि इस मार्केट को ये नाम कैसे मिला तो आपको ये बता दें कि यहां पर एक पुराना शिवमंदिर है जिसका दरवाज़ा इतना विशाल है कि इसके आसपास लगने वाली सारी मार्केट की पहचान भी इसी से होती है। शिवमंदिर के पास होने की वजह से ही इस मार्केट का नाम भूतनाथ मार्केट पड़ा। 

आपको ये भी बता दें कि लखनऊ की भूतनाथ मार्केट उत्तर प्रदेश की राजधानी की पहली स्मार्ट मार्केट बनने वाली है। जिसमें आपको ना तो पार्किंग कि दिक्कत होगी और ना ही शोपिंग करने में कोई परेशानी होगी। मार्केट के मेन गेट पर ही आपको बाज़ार की सारी दुकानों की जानकारी भी मिल जाएगी कि आपको कौन सा सामान कौन की दुकान में मिलेगा और वो दुकान मार्केट में कहां पर है। इतना ही नहीं इस मार्केट में आपको फ्री वाई-फाई मिलेगा और बाजार में एंटर करते ही हर चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन पर दुकानों और बाजार की खासियत का ब्यौरा नजर आने लगेगा।

bhootnath market shopping

लखनऊ की भूतनाथ मार्केट को स्मार्ट मार्केट बनाने के बाद अमीनाबाद मार्केट, याहियागंज मार्केट, चौक और आलमबाग बाज़ार को भी स्मार्ट मार्केट बनाने का प्लान है। लेकिन भूतनाथ मार्केट में आपको शॉपिंग के लिए क्या मिलेगा अब आप ये भी जान लीजिए। 

भूतनाथ मार्केट में आपको मंहगे से महंगा बड़ा ब्रांड और सस्ती स्ट्रीट मार्केट शॉपिंग के अलावा होल सेल में घर के राशन का सारा सामान और मशहूर बेकरी शॉप सब मिलेंगी।

smart shopping bhootnath market

लखनऊ चिकनकारी के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है और आपको भूतनाथ मार्केट में अच्छे स्टेंडर्ड वाला चिकनकारी सूट, साड़ी लहंगा सब मिलेगा हालांकि इसके दाम दूसरी मार्केट के मुकाबले ज्यादा होंगे लेकिन ये सामान आपको लखनऊ की दूसरी और मार्केट में देखने को नहीं मिलेगा।

बेकरी शॉप की बात करें तो यहां की सबसे पुरानी सुंदर बेकरी से लेकर आपको यहां कई दूसरी और बेकरी की दुकाने भी मिलेंगी जिनके बिस्कुट, नमकीन, केक और पेस्ट्री बेहद फेमस हैं।

 

इस मार्केट की सबसे खास बात ये है कि यहां पर आपको लेटेस्ट फैशन और ट्रेंड के सारे कपड़े मिलेंगे। बच्चों से लेकर बड़ों लेडीज़ और जेन्स के लिए आप यहां से सारी शॉपिंग कर सकती हैं। 

Read more: आपके वार्डरोब में होंगे ये 6 आउटफिट तो आप 5 मिनट में तैयार होकर बन जाएंगी बॉलीवुड क्वीन

तो आप अगर लखनऊ में रहती हैं या लखनऊ घूमने जा रही हैं तो बेस्ट चिकनकारी वर्क के कपड़ों के अलावा आप यहां से किचन के सामान से लेकर अपने घर के सारे सामान की शॉपिंग भी यहीं से कर सकती हैं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।