बॉलीवुड की कौन सी हीरोइन किस स्टाइल का लखनवी कुर्ता पहनती है

बॉलीवुड हीरोइन्स कॉटन के कुर्ते पहनना पसंद करती हैं। अगर बात लखनवी कुर्ते की की जाए तो ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण तक बॉलीवुड की हर हीरोइन का लखनवी कुर्ता पहनने का स्टाइल अलग है। 
Updated:- 2018-07-12, 19:19 IST
bollywood actress lakhnavi suit article

बॉलीवुड हीरोइन्स कॉटन के कुर्ते पहनना पसंद करती हैं। अगर बात लखनवी कुर्ते की की जाए तो ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण तक बॉलीवुड की हर हीरोइन का लखनवी कुर्ता पहनने का स्टाइल अलग है। 

जल्द ही फिल्म धड़क से जाह्नवी कपूर और फिल्म केदारनाथ से सारा अली खान भी बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं और उनके लखनवी कुर्ते की बात करें तो वो भी अपनी मम्मी श्रीदेवी और अमृता सिंह की तरह स्टाइलिश कुर्ते ही पहनती हैं। 

सादगी में खूबसूरती है ये बात आप बॉलीवुड की इन हीरोइन्स को सिंपल लखनवी कुर्ते में देखकर जरुर कहेंगीं। 

जाह्नवी कपूर के कलर्ड लखनवी कुर्ते

jhanvi kapoor lakhnavi suit
 

लखनवी कुर्ते की अगर बात की जाए तो बॉलीवुड में जाह्नवी कपूर सबसे ज्यादा लखनवी कुर्ते पहनती हैं। अपनी मम्मी श्रीदेवी की तरह जाह्नवी कपूर को भी लखनवी चिकनकारी के कुर्ते पसंद हैं। बॉलीवुड में फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर सफेद सलवार, पजामी, लखनवी पजामा, धोती पैंट के साथ लखनवी कुर्ते पहनती हैं। लेकिन उनके कुर्ते का रंग अलग होती है और अगर जाह्नवी सफेद लखनवी कुर्ता पहनती हैं तो उसके साथ वो कलर्ड सलवार पहनती हैं। उन्हें लखनवी स्टाइल को कन्ट्रास्ट में कैरी करना पसंद है। 

सारा अली खान के सफेद लखनवी कुर्ते

sara ali khan lakhnavi suit

पटौदी के नवाब सैफ अली खान की बिटिया भी फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं आजकल उनके मेकअप का ख्याल करीना कपूर खान ही रख रही हैं। वैसे सारा के इंडियन लुक की बात की जाए तो ये सिंपल और रॉयल है। सारा को सफेद रंग के लखनवी कुर्ते सलवार के साथ पहनना पसंद है। 

ऐश्वर्या राय बच्चन के लखनवी कुर्ते 

aishwarya rai bachchan lakhnavi suit

एश्वर्या राय बच्चन को लखनवी कुर्ते इतने पसंद हैं कि वो कोई भी फंक्शन या इवेंट हो ज्यादातर इसी लुक में दिखती हैं। अगर ऐश्वर्या राय के लखनवी कुर्तों के स्टाइल की बात करें तो आप उन्हें अनारकली स्टाइल के लखनवी कुर्ते में भी देख सकते हैं और लॉन्ग लेंथ वाले ए शेप लखनवी कुर्ते में भी देख सकते हैं। इतना ही नहीं ऐश्वर्या स्लिट स्टाइल के शॉर्ट लेंथ वाले लखनवी कुर्ते भी पहनती हैं। बच्चन खानदान की बहू भी लखनवी चिकन कारी का काम बेहद पसंद करती हैं और वो सिर्फ कुर्ते ही नहीं बल्कि साड़ी भी लखनवी स्टाइल की ही पहनती हैं। 

दीपिका पादुकोण के लखनवी सूट 

 

deepika padukone lakhnavi suit

दीपिका पादुकोण कई बार लखनवी चिकन कारीगरी वाले सूट में नज़र आ चुकी हैं लेकिन हर बार दीपिका पादुकोण अनारकली वाले फ्लोर लेंथ लखनवी सूट ही पहने दिखती हैं। अगर आपकी हाइट भी दीपिका पादुकोण जितनी लंबी है तो आप पर भी फ्लोर लेंथ के अनारकली स्टाइल लखनवी सूट जरुर अच्छे लगेंगे।  

 

आलिया भट्ट का लखनवी कुर्ता 

alia bhatt lakhnavi suit

आलिया भट्ट स्ट्रेट लखनवी कुर्ता पहनती हैं। पजामा पैंट के साथ आलिया को कुर्ते पहनना ज्यादा पसंद है। वैसे तो आलिया भट्ट सूट के साथ कम ही दुपट्टा लेती हैं लेकिन ट्रेडिशनल डिज़ाइन वाले सूट के साथ वो दुपट्टा लेना पसंद करती हैं। 

 



Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।