Cheap And Best Delhi Markets: यहां 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में आपको मिल जाएंगे ट्रेंडी ओवर कोट और ब्लेजर

दिल्‍ली की सस्‍ती बाजारों से आप भी अपने लिए ट्रेंडी और स्टाइलिश ओवर कोट और ब्लेजर खरीद सकती हैं। चलिए आज हम आपको इन मार्केट्स के बारे में बताते हैं। 

winter shopping places in delhi pics

सर्दियों का मौसम चल रहा है और हम सभी अपनी वॉर्डरोब में नए और ट्रेंडी विटरवियर्स को शामिल करने में लगे हुए हैं। खासतौर पर जब ज्यादा सर्दी पड़ती है, तब ब्‍लेजर और ओवर कोट ही आपको ठंड से बचा पाते हैं। अमूमन लोगों के पास ब्लेजर और ओवरकोट एक या दो ही होते हैं क्योंकि यह बहुत महंगे आते हैं। मगर आज हम आपको कुछ ऐसी मार्केट्स के बारे में बताएंगे, जहां आप बहुत हीसस्‍ती विंटर शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आप न केवल सस्ते और डिजाइनर वूलन कपड़े खरीद सकती हैं बल्कि आपको ओवर कोट और ब्लेजर भी कम दामों में और नए ट्रेंड के हिसाब से मिल सकते हैं।

आज हम दिल्‍ली की कुछ ऐसी ही मार्केट्स के बारे में बात करेंगे, जो ओवर कोट्स और ब्लेजर के लिए फेमस हैं। यहां आप मोल भाव भी कर सकती हैं और एक नहीं बल्कि कई एक कोट्स और ब्लेजर भी खरीद सकती हैं। तो चलिए जानते हैं दिल्‍ली की इन सस्‍ती मार्केट्स के बारे में।

Long coat market

सरोजनी मार्केट

दिल्ली की सरोजनी मार्केट के चर्चे केवल भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी है। यहां इतने सस्‍ते और अच्छे कपड़े मिलते हैं कि शायद ही कोई दिन होगा, जब आपको यहा भीड़ न मिले। यहां गर्मियों के मौसम में गर्मी के कपड़े और सर्दियों के मौसम में सर्दियों के कपड़े मिल जाएंगे। आपको यहां पर बहुत सारी वैरायटी में ओवर कोट्स मिलेंगे। यह ट्रेंडी भी होंगे स्‍टाइलिश भी। हालांकि इन पर सेकेंड हैंड का टैग लगा होता है, मगर इन्‍हें इस कदर से सजाया और संवारा गया होता है कि आप इनमें को भी कमी नहीं तलाश पाएंगी। यहां आपको 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में बहुत ही अच्‍छे ओवर कोट मिल जाएंगे। यहां आप खूब मोल भाव कर सकती हैं और सस्‍ते दामों में सामान खरीद सकती हैं।

जनपथ मार्केट

दिल्‍ली के दिल कनॉट प्‍लेस से जुड़ी हुई जनपथ मार्केट अपने अतरंगी स्‍टफ के लिए फेमस है। यहां आपको नए और डिजाइनर कपड़े मिल सकते हैं। अगर आप ओवर कोट या ब्लेजर लेने का विचार कर रही हैं, तो आपको एक बार इस मार्केट में जरूर आना चाहिए। यहां आपको एक से बढ़कर एक डिजाइन मिलेगी और सबसे अच्‍छी बात तो यह है कि यहां पर दुकानदारों के मध्‍य इतनी प्रतिस्‍पर्धा है कि अगर एक 200 रुपये का सामान दे रहा है, तो दूसरा 150 रुपये में ही आपको वो सामान दे देगा। यहां आपको बहुत ज्यादा ट्रेंडी और स्टाइलिश स्‍टफ मिल जाएगा। बेस्ट बात तो यह है कि आपको ओवर कोट के साथ स्‍टाइल करने के लिए डिजाइनर एक्‍सेसरीज भी मिल जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें-ट्रेंच कोट ड्रेस फैशन अपनाएं और बॉलीवुड ऐक्‍ट्रेसेस जैसा लुक पाएं

monocrome over cot

गांधी नगर मार्केट

इस मार्केट में जाकर आपको लगेगा कि क्‍या खरीद लें और क्या छोड़ दें। दरअसल यह दिल्‍ली की कपड़ों की थोक मार्केट है। यहां आपको कपड़े ही कपड़े मिलेंगे। नए ट्रेंड से लेकर सिंपल ओर सोबर कपड़े भी आपको यहां मिल जाएंगे। बेस्‍ट बात तो यह है कि यहां आपको हर रेट में वैरायटी मिलेगी। ओवर कोटी भी आप लेना चाहती हैं तो यह मार्केट आपको सबसे सस्‍ती पड़ेगी। जो कोट या ब्लेजर आपको आम बाजारों में आपको 1000 रुपये का मिलेगा, वो यहां पर आपको 500 या 700 रुपये तक मिल जाएगा। बस आपको यहां पर 3,5, 6 या फिर 10, 12 के हिसाब से सामान खरीदना होगा।

लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर मार्केट की खासियत है कि यहां आपको महंगे और फैंसी शोरूम भी मिल जाएंगे और रोड साइड शॉप भी मिल जाएंगी, जहां से आप अपने लिए ओवर कोट खरीद सकती हैं। इतना ही नहीं, आप लाजपत नगर मार्केट से ब्‍लेजर भी खरीद सकती हैं। यहां आपको एक्‍सपोर्ट का सामान भी मिल जाएगा। यह सामान नया होता है, मगर इसमें थोड़ी बहुत कमी होती है, जो आम नजरों से आपको नहीं नजर आएगी। यहां भी आप 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में अपनी पसंद का ब्लेजर और ओवर कोट खरीद सकती हैं। वैसे आपको यहां पर फैंसी शोरूम्‍स में भी ओवर कोट और ब्लेजर मिल जाएंगे,जिनकी कीमत 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक भी हो सकती है। बाकि कुछ रोडसाइड शॉप तो ऐसी भी होंगी, जहां से आपको अपने लिए कोट और ब्लेजर छांटने होंगे। इस बात का ध्‍यान रखें कि आप यहां एक बार जो सामान ले जाएंगी वो वापिस नहीं होगा। इसलिए आपको बहुत ही जांच परख कर सामान लेना होगा। थोड़ा बहुत मोल भाव आप यहां भी कर सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP