herzindagi
local delhi market for wedding shopping

Wedding Shopping :  केवल ट्रेंडी लहंगे ही नहीं, इस मार्केट से हो सकती है पूरी वेडिंग शॉपिंग

Wedding Shopping - आजकल शादी की शॉपिंग करना ही बेहद मुश्किल टास्क होता है।
Editorial
Updated:- 2022-08-24, 17:41 IST

(Best Rajouri Garden Market For Wedding Shopping) लड़कियों को शादी करने का क्रेज तो बचपन से ही होता है। इसके लिए वे कई सपने भी सजाएं बैठी दिखाई देती हैं। इसके लिए वे कई जगहों से शॉपिंग भी करती हैं।

शादी की शॉपिंग के लिए वैसे तो दिल्ली में मौजूद कई मार्केट्स आपने एक्स्प्लोर की होंगी। लेकिन आपको बता दें कि वेस्ट दिल्ली में मौजूद राजौरी गार्डन की मार्केट में आपको अपनी शादी की शॉपिंग के लिए एक से बढ़कर एक चीजें बेहद आसानी से मिल जाएंगी।

राजौरी गार्डन की यह मार्केट वेडिंग शॉपिंग के लिए आस-पास में मौजूद जगहों पर बेहद प्रसिद्ध है। साथ ही यहां पर दूर-दूर से होने वाली दुल्हनें शॉपिंग करने आती हैं।

इस मार्केट के दाम भले ही बाकी मार्केट से थोड़े ज्यादा हैं लेकिन यहां मौजूद वैरायटी बेहद यूनिक और क्लासी ही मिलेंगी। 

 

क्या है खासियत? (Why To Choose Rajouri Garden Market For Wedding Shopping)

 Why To Choose Rajouri Garden Market For Wedding Shopping

  • इस मार्केट में आपको बेहद खूबसूरत डिजाइन वाले शादी के जोड़े मिल जाएंगे।
  • यहां चूड़े के भी काफी डिजाइन आपको देखने को मिलेंगे।
  • यहां आपको काफी अच्छे बुटीक भी मिल जाएंगे।
  • जहां से आप अपने हिसाब से अपनी ड्रेस को कस्टमाइज करवा सकती हैं।
  • साथ ही यहां आपको लोकल डिजाइनर के डिजाइन किए गए ऑउटफिट भी देखने को मिलेंगे।
  • आपको यहां फुटवियर के भी काफी ऑप्शन दिखाई दे जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें : Delhi Local Markets: करवा चौथ के लिए खरीदनी है साड़ी, दिल्ली की इन लोकल मार्केट का लगाएं चक्कर

मार्केट का समय (Rajouri Garden Market Timings)

 Rajouri Garden Market Timings

यह मार्केट करीब सुबह 11 बजे से लेकर रात 9 बजे तक खुली रहती हैं। आप यहां दिनभर में किसी भी समय आ सकती हैं और शॉपिंग कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें : Mumbai Market : मुंबई की इस मार्केट से खरीदें सस्ती से सस्ती चीजें

 

कैसे पहुंचे यहां? (How To Reach Rajouri Garden Market)

यह विडियो भी देखें

 How To Reach Rajouri Garden Market

  • आपको बता दें कि इस मार्केट में आने के लिए आप मेट्रो का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • यहां आने के लिए आप ब्लू लाइन मेट्रो का इस्तेमाल करें।
  • साथ ही इस मार्केट का नजदीकी मेट्रो स्टेशन राजौरी गार्डन के नाम से हैं।

 

अगर आप भी अपनी शादी की शॉपिंग करना चाहती हैं तो वेस्ट दिल्ली में स्थित इस मार्केट को जरूर ट्राई कीजिए।

इसी के साथ अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें और ऐसे कई अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी को।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।