न्यूड कलर के ऑउटफिट को कुछ इस तरह करें स्टाइल, बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन

त्योहारों का सीजन आने ही वाला है। जिसके कारण महिलाएं जमकर शॉपिंग करती दिखाई दे रही हैं।
Updated:- 2022-08-10, 15:18 IST
nude color outfit ideas

मार्केट में रोजाना नए से नए ड्रेस कलर ऑप्शन आपको आसानी से दिखाई दे जाएंगे। लेकिन खूबसूरत दिखने के साथ-साथ यूनिक दिख पाना आपके लिए एक बेहद मुश्किल टास्क हो सकता हैं। ऐसे में आपको मार्केट में मौजूद नए कलर ऑप्शन और उनकी स्टाइलिंग टिप्स की जानकारी रखना बेहद जरूरी हैं। जिसके लिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा खूबसूरत कलर जो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर आम महिलाएं बेहद पसंद करती दिखाई दे रही हैं।

 

कढ़ाई वाली साड़ी

kadai saree

अगर आप हल्के वजन में कुछ ट्राई करना चाहती हैं, तो आप कुछ इस तरह की साड़ी खरीद सकती हैं। आप चाहे तो इसे अपने हिसाब से कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। इस तरीके की साड़ी के साथ आप डायमंड ज्वैलरी पहनें। साथ ही मेकअप को ब्राउन में रखें। ऐसा करने से आपका ओवरऑल लुक बेहद एलिगेंट दिखाई देगा। आप चाहे तो हेयर स्टाइल में मेसी बन भी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : ये सिम्पल साड़ी लुक्स अब हाउसवाइव्स को भी बनाएंगी स्टाइलिश, देखें तस्वीरें

जड़कन वर्क में लहंगा

heavy work lehenga

अगर आप लहंगा पहनने की शौकीन हैं, तो आप कुछ इस तरह का भारी वर्क में जड़कन का लहंगा अपने हिसाब से कस्टमाइज करवा सकती हैं।  आप इस तरह की ऑउटफिट के साथ मेकअप न्यूड में रखें।

 इस तरह की ड्रेस के साथ कोशिश करें कि आप ज्वैलरी को मिनिमल रखें। ऐसा करने से आपका पूरा लुक बेहद खिलकर सामने आएगा। 

इसे भी पढ़ें : Karwa Chauth Special : रेड कलर की ये साड़ियां लगाएंगी आपकी खूबसूरती पर चार चांद

 

हैवी ब्लाउस के साथ हैवी साड़ी 

full work saree

अगर आप हैवी से हैवी ड्रेसेस पहनना पसंद करती हैं, तो आप इस तरह की साड़ी को इस फेस्टिव सीजन चुन सकती हैं। साथ ही आई मेकअप को शिमर से हाइलाइट करें और लिप्स को न्यूड रखें। इस तरह से स्टाइल करने से आप किसी अप्सरा से कम नहीं दिखेंगी।

 

अगर आपको हमारी बताई गई ये स्टाइलिंग टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें और ऐसे कई अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।