सरोजिनी-लाजपत नगर मार्केट के बजाय इस बार पालिका बाजार से करें शॉपिंग

पालिका बाजार एक अंडर ग्राउंड मार्केट है। यह दिल्ली की सबसे फेमस जगह में से एक है। पालिका बाजार कनॉट प्लेस में है। इसलिए शॉपिंग के लिए इस जगह को ज्यादा पसंद किया जाता है। इस मार्केट में आपको जींस से लेकर साड़ी तक सब कुछ मिलेगा। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि यहां के दुकानदार दाम बेहद ज्यादा बताते हैं। अगर आपको बार्गेनिंग करनी आती है तो आप 500 रूपये की चीज़ 200 में खरीद सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इस मार्केट की खासियत तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
साड़ी खरीदें
मिलती हैं सारी एक्सेसरीज
इसे भी पढ़ें:सिर्फ दिल्ली का ही नहीं गुरुग्राम का सदर बाजार भी है शॉपिंग के लिए बेस्ट
सर्दियों की करें शॉपिंग
अगर आप बजट फ्रेंडली दाम में सर्दियों के कपड़े खरीदना चाहती हैं तो आपको यह मार्केट जरूर अच्छी लगेगी। इसके अलावा यहां आपको 100 रूपये के तीन जोड़ी सॉक्स भी मिल जाएंगे। तो हुई न यह शॉपिंग के लिए बेहतरीन मार्केट?
इसे भी पढ़ें:इस मार्केट में 100 रूपये में मिलता है सामान, सर्दियों की शॉपिंग के लिए है बेस्ट
300 रूपये में खरीदें हैंडबैग्स
किसी भी आउटफिट के साथ अगर परफेक्ट हैंडबैग मिल जाए तो लुक कंप्लीट लगता है। इसके लिए आपको मॉल से जाकर महंगे बैग खरीदने की जरूरत नहीं है। बाजार में भी आपको वही सेम डिजाइनर बैग मिल जाएगा।
अगर आप चाहती हैं कि आपके वॉर्डरोब में बैग्स के लेटेस्ट कलेक्शन हों तो पालिका बाजार जरूर जाएं। यहां 300-400 रूपये में डिजाइनर हैंडबैग्स मिलते हैं।
खाने के लिए मिलती हैं ये चीजें
अगर आप पालिका बाजार जा रही हैं तो आपको खाने की भी कमी महसूस नहीं होगी। मार्केट के अंदर एक पतली सी गली में मटन से लेकर पालक पनीर तक खाने की सारी वैरायटी मिलेगी। इसके अलावा जब आप कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलेंगी तो भी आपको कई फूड स्टॉल मिल जाएंगे।
कैसे पहुंचें?
पालिका बाजार कनॉट प्लेस और जनपथ के पास है। यहां जाने के लिए आपको राजीव चौक के गेट नंबर 6 से एग्जिट लेना होगा। राजीव चौक स्टेशन येलो लाइन पर स्थित है। एग्जिट लेने के बाद आपको थोड़ा सा चलना पड़ेगा। यह मार्केट संडे और मंडे बंद रहती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।