हम सभी लोगों को शॉपिंग करना बहुत अच्छा लगता है। जिसकी वजह से हम में से ज्यादातर लोग कई तरह की मार्केट और मॉल को अच्छी तरह से एक्सप्लोर करते हैं। हम सब को कपड़ों से लेकर फुटवियर तक हर चीजें स्टाइलिश और ट्रेंडी लेना पसन्द होता है। इसके साथ ही हमें हर चीज सस्ती लेने का भी काफी शौक होता है। ऐसे में हमें अगर अपनी मनपसंद चीज सस्ते दामों में मिल जाएं, तो ये हमारे लिए सोने पर सुहागा हो जाता है।
लेकिन ऐसी कम ही बाजार होती हैं जहां सस्ता और टिकाऊ सामान मिलता है। इस ही तरह नोएडा के सेक्टर 22 में एक ऐसी बाजार है जिसे संडे मार्केट के नाम से जाना जाता है, तो चलिए आज हम आपको बताएंगे इस मार्केट के बारे में कुछ खास बातें, जहां आपको डिजाइनर कपड़ो से लेकर ब्रांडेड मेकअप तक कम दामों में मिल जाएगा।
कहां लगती है ये मार्केट
ये बाजार आपको नोएडा के सेक्टर 22 में शिव मंदिर के सामने रोड के अन्दर चलकर कुछ दूरी में मिल जाएगी। यह मार्केट नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन से 4.8 km की दूरी पर है। आप यहां आने के लिए ई रिक्शा, ऑटो का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन से इस बाजार तक आने के लिए आपका 10 रुपये किराया लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें- दिल्ली NCR के इस मार्केट में मिल सकता है सबसे सस्ता फर्नीचर, 20 रुपए से शुरू होता है सजावट का सामान
मार्केट का समय
यह मार्केट केवल संडे को ही लगती है। यह दोपहर 2 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक खुली रहती है। आपको बता दें कि यहां पर शॉपिंग करने का सही टाइम शाम 4 बजे से लेकर 7 बजे तक रहता है। इस समय आपको भीड़ भी कम मिलेगी। साथ ही आप इस समय अच्छे से मोल-भाव भी कर पाएंगी। साथ ही आप यह कोशिश करें की आप 9:30 के बाद शॉपिंग करने न आएं, क्यों कि कुछ दुकानें बंद होने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें :दिल्ली से लेकर गोवा तक, ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते मार्केट्स जहां होती है जमकर बार्गेनिंग
क्यों खास है यह मार्केट
इस संडे में आपको महिलाओं से जुड़ी लगभग हर चीज कम दामों में आसानी से मिल जाएगी। यहां आपको स्टाइलिश इयररिंग्स से लेकर डिजाइन कपड़ों तक में लार्ज वैरायटी देखने को मिल जाएगी। इस बाजार में 30 रुपये में भी स्टाइलिश टॉप मिल जाएगा। इसके साथ ही यहां आपको किचन से जड़ी चीजें भी मिल जाएंगी। ऐसे में अगर आप शॉपिंग करके थक जाएं, तो खाने पीने का सामान भी यहां मिल जाएगा। आपको यहां छोटे बच्चों से जुड़े भी कपड़े, खिलौने और जूते मिल जाएंगे। सर्दियों में यहां आपको ब्लैंकेट और रजाई भी सस्ते दामों में मिल जाएंगे।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। हेयर केयर के टिप्स जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
Image Credit: youtube
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।