शॉपिंग करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन हर बार हम अलग जगह को सर्च करते हैं, ताकि उसे एक्सपलोर कर सके। इसमें से कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो बेस्ट और सस्ती मार्केट को सर्च करते हैं, ताकि फेस्टिवल पर पहनने वाले कपड़ों की खरीदारी कर सके। नोएडा सेक्टर 32 में हाट लगता है।
यह फेस्टिवल के हिसाब से लगाया जाता है, ताकि अगर आप अलग-अलग स्टेट के कपड़ों को पहनना चाहें तो आपको वैरायटी के साथ क्वालिटी मिल सके। आप यहां से इस बार डांडिया नाइट में पहनने के लिए लहंगा चोली को खरीदें। यह पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इससे लुक भी सुंदर लगेगा।
लहंगा चोली की करें शॉपिंग
अगर आपको लुक परफेक्ट तरीके से क्रिएट करना है, तो इसके लिए आप नोएडा हाट से गुजराती डिजाइन के लहंगा चोली की खरीदारी करें। आपको लहंगा चोली के लिए कई सारे स्टॉल दिख जाएगी। लेकिन इसमें से गुजरात की होती है, जो वहां के लोग लगाते हैं। यहां पर आपको वहां का फैब्रिक और वर्क वाला लहंगा चोली मिल जाएगा। जिसे आप डांडिया नाइट पर स्टाइल कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपको लगेगा कि आप गुजरात पहुंच गई हैं।
लहंगा चोली में मिलेंगे कई सारे कलर
यहां पर आपकोलहंगा चोलीमें आपकी पसंद के हर कलर आसानी से मिल जाएंगे। जिसे आप वियर करके सुंदर दिख सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको पहले से ही शॉपिंग का प्लान करना होगा। साथ ही, बजट भी बनाना होगा। तभी आप वहां से बार्गेनिंग पर सस्ते लहंगा चोली की खरीदारी कर सकती हैं। यहां पर यह 500 रुपये से शुरू होता है और 5,000 रुपये तक जाता है। लेकिन सब चीजें बेस्ट मिलती है।
कैसे पहुंचे नोएडा हाट
अगर आप हाट घूमने के लिए दिल्ली से ट्रेवल कर रही हैं, तो ऐसे में आपको सेक्टर 52 उतरना है। वहां से आपको 50 रुपये का ऑटो लेना है, जो आपको हाट के बाहर उतार देगा। यहां पर एंट्री फीस नहीं होती है। इसलिए आप कभी भी आकर इसे घूम सकती हैं और अपने लिए अच्छे सामान ले सकती हैं।
इतने बजे तक खुला रहता है नोएडा हाट
नोएडा हाट सुबह 11 बजे से रात को 10 बजे तक खुला रहता है। आप हाट में कभी भी आ सकती हैं। साथ ही, आप चाहें तो इसकी डिटेल इनके इंस्टाग्राम से भी ले सकती हैं। इससे आपको पता रहेगा कि कब शॉपिंग के लिए सही स्टॉल लगी है।
इसे भी पढ़ें:Lehenga Designs: डांडिया नाइट्स पर नजर आएंगी सबसे अलग, जब वियर करेंगी ये मल्टी कलर लहंगा
इस बारडांडिया नाइटके लिए नोएडा हाट से खरीदें लहंगा चोली। इससे आपका लुक अच्छा भी लगेगा। साथ ही, आपको उन्हें पहनकर गुजरात की याद आ जाएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों